Who is Kavita Banerjee: टीवी एक्टर नंदीश संधू ने दूसरी शादी कर ली है। उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड कविता बनर्जी के साथ बंगाली रीति-रिवाजों से सात फेरे लिए। रश्मि देसाई से तलाक के करीब 10 साल बाद नंदीश ने जिंदगी की नई शुरुआत की है।
उनकी शादी की तस्वीरें चर्चा में हैं। कौन हैं कविता बनर्जी? कविता बनर्जी टीवी और फिल्मों में काम कर चुकी हैं।
वह 'भाग्य लक्ष्मी' और 'तेरी मेरी इक्क जिंदड़ी' जैसे सीरियल में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा वह फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' में भी काम कर चुकी हैं। कविता का जन्म कोलकाता में हुआ था।
वह नंदीश से करीब 11 साल छोटी हैं। A post shared by NANDISH SINGH SANDHU (@nandishsandhu) नंदीश संधू और रश्मि देसाई की मुलाकात सीरियल 'उतरन' के सेट पर हुई थी। दोनों को प्यार हुआ और साल 2012 में शादी कर ली।
हालांकि, उनका रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चला। साल 2014 में दोनों अलग हो गए और 2016 में उनका तलाक हो गया। अब नंदीश ने कविता के साथ नई जिंदगी शुरू की है।
।
पाठक प्रतिक्रियाएं