'रामायण: पार्ट 1' (Ramayana: Part 1) में कुणाल कपूर (Kunal Kapoor) ने इंद्र का किरदार निभाया है। एक्टर ने थाईलैंड के फैंस को दिया धन्यवाद एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। नितेश तिवारी की 'रामायण' में भगवान इंद्र की भूमिका निभाने के बाद, अभिनेता कुणाल कपूर को थाईलैंड के फैंस से बहुत शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है।
भले ही इस पौराणिक महाकाव्य में उनका किरदार एक छोटा सा कैमियो है, लेकिन इसने दक्षिण-पूर्व एशिया के दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। एक्टर ने कहा कि वे इस रिएक्शन से अभिभूत हैं और उन्होंने फैंस को उनके प्यार के लिए धन्यवाद दिया। 'X' (ट्विटर) पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कुणाल कपूर (Kunal Kapoor) ने लिखा, 'इंद्र, फ्रा इन, बटारा इंद्र, थग्यामिन, प्रेह एन, ताइशाकुतेन।
स्वर्ग के एक राजा, जिन्हें अलग-अलग देशों में अलग-अलग नामों से जाना जाता है। यह कितनी अद्भुत बात है कि हममें कितनी समानताएं हैं! भारत, थाईलैंड, दक्षिण-पूर्व एशिया और दुनिया के ऐसे कई कोनों से भगवान इंद्र के लिए मिल रहे प्यार को देखकर मैं अभिभूत हूं, जहां से मुझे ऐसी प्रतिक्रिया की उम्मीद भी नहीं थी'।
कुणाल ने कहा कि उनका हमेशा से यह मानना रहा है कि अच्छी कहानियों में लोगों को एक साथ लाने की ताकत होती है और अलग-अलग संस्कृतियों में हमारी सोच से कहीं ज्यादा समानताएं होती हैं। उन्होंने आगे कहा कि 'रामायण' (Ramayana) जैसी कालजयी महागाथा को दुनिया भर के दर्शकों से इतना प्यार मिलना बहुत मायने रखता है।
उन्होंने आगे कहा, 'उन सभी बेहतरीन कलाकारों का बहुत-बहुत धन्यवाद, जिन्होंने इतनी सुंदर कलाकृतियां बनाई हैं और लगातार बना रहे हैं। मुझे खेद है कि मुझे आप सभी के सोशल मीडिया हैंडल नहीं पता, लेकिन मैंने आपका काम देखा है और यह मेरे लिए बहुत मायने रखता है'। Indra.
Phra In. Batara Indra. Thagyamin.
Preah En. Taishakuten. One king of the heavens, known by different names across many lands.
It’s incredible how much we have in common. I’ve been overwhelmed by the love pouring in for Lord Indra from India, from Thailand and across Southeast Asia, and from so many corners of the world I never expected to hear from. Thank you, truly.
I’ve always believed good stories have a way of connecting us all, and our cultures share more of them than we realise. It means the world to see a timeless epic like the Ramayana find so much love, everywhere. And to all the wonderful artists who have created such beautiful art, and continue to do so, thank you so much.
I’m sorry I don’t know each of your handles, but I’ve seen your work and it means a lot. 🙏 थाईलैंड में भगवान इंद्र को बहुत सम्मान दिया जाता है, वहां उन्हें 'फ्रा इन' (Phra In) के नाम से जाना जाता है। कुणाल ने इस सांस्कृतिक जुड़ाव को मेंशन करते हुए बताया कि कैसे स्वर्ग के राजा को अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग नामों (जैसे फ्रा इन, बटारा इंद्र, थग्यामिन, प्रेह एन, ताइशाकुतेन) से जाना जाता है।
।
पाठक प्रतिक्रियाएं