रविवार, 15 नवंबर 2026 11:20 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 14°C
मनोरंजन अखिल भारतीय 12,390 व्यूज

Ramayana के एक सीन को करने में अनुपम खेर को लगे थे 5 घंटे, भावुक होकर बोले- मैंने इसमें अपनी आत्मा।

DARSH NEWS डेस्क • 15 Nov 2026, 01:50 PM IST
Ramayana के एक सीन को करने में अनुपम खेर को लगे थे 5 घंटे, भावुक होकर बोले- मैंने इसमें अपनी आत्मा।

अनुपम खेर ने रामायण के क्लाइमेक्स सीन पर बात की अनुपम खेर ने रामायण में जटायु को दी अपनी आवाज एक सीन को डब करने में लगे पूरे पांच घंटे एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। नितेश तिवारी की 'रामायण' (Ramayana) के बड़े पर्दे पर आने से काफी पहले ही, अनुपम खेर (Anupam Kher) को पूरा यकीन था कि यह फिल्म सफल होगी।

10 मिनट का प्रीव्यू और कुछ अन्य झलकियां देखने के बाद, अनुपम खेर ने निर्देशक नितेश तिवारी से ये बात पहले ही बोल दी थी। इस पर नितेश तिवारी ने जवाब दिया, 'मुझे उम्मीद है कि ऐसा ही होगा, तो अनुपम खेर ने उनसे और अधिक पक्के तौर पर इसे कहने के लिए कहा। अनुपम खेर ने इस महाकाव्य में जटायु को अपनी आवाज दी है।

अनुपम खेर ने कहा कि मैंने नितेश तिवारी से कहा कि अपना जवाब बदलकर यह कहें कि मुझे यकीन है कि ऐसा ही होगा। फिल्म के 10 दिनों में दुनिया भर में 1200 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई करने पर अनुपम खेर ने खुशी जताई और कहा कि उनकी भविष्यवाणी सच हो गई है। फिल्म के स्वीडिश प्रीमियर में शामिल हुए अभिनेता ने बताया कि फिल्म देखने के बाद नितेश तिवारी के साथ उनकी एक भावुक बातचीत हुई थी।

उन्होंने कहा, 'जाहिर है, हर कोई चाहता है कि उसकी फिल्म कमाई करे, लेकिन इस टीम ने जो किया है, वह उससे कहीं बढ़कर है। उन्होंने इसमें अपनी जान लगा दी है। ' उन्होंने इसका श्रेय नितेश तिवारी और निर्माता नमित मल्होत्रा को दिया।

टीम के जुनून ने उन्हें रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश स्टारर इस फिल्म की ओर आकर्षित किया। रावण (यश) के साथ जटायु की लड़ाई और उसके बाद उनकी मृत्यु, फिल्म के सबसे चर्चित दृश्यों में से एक हैं। नितेश तिवारी चाहते थे कि अनुपम खेर डबिंग के दौरान अपनी भावनाओं को पूरी तरह से इसमें उतार दें।

अनुपम खेर मुस्कुराते हुए कहते हैं, 'नितेश चाहते तो वॉयस एक्टिंग के लिए किसी रेडियो अनाउंसर को ले सकते थे, क्योंकि उनकी आवाज बहुत दमदार और प्रभावशाली होती है। लेकिन उन्होंने मुझ पर भरोसा किया। ' अपनी समझ पर भरोसा होने के बावजूद, एक्टर को इस अहम दृश्य को सही ढंग से करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

उन्होंने बताया, 'इस दृश्य को सही तरीके से करने में मुझे चार से पांच घंटे लग गए। आपको अपनी रग-रग में, अपने दिल और आत्मा में उस संघर्ष को महसूस करना था, जिससे जटायु गुजरे थे। साथ ही उस पछतावे को भी महसूस करना था कि वे सबको बचा नहीं पाए।

मुझे इसमें अपनी पूरी आत्मा डालनी पड़ी। ' 'रामायण: राइज ऑफ अ लेजेंड' को इसके निर्माताओं ने आगामी 99वें अकादमी पुरस्कारों में विचार के लिए प्रस्तुत किया गया है। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें।

Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

मनोरंजन • अखिल भारतीय

'विजय की तरह राजनीति। ' Sai Pallavi ने धनुष से की एक्टिंग न छोड़ने की गुजारिश, OM के इवेंट में गूंजी तालियां

मनोरंजन • अखिल भारतीय

गर्भ में थीं Alia Bhatt और सोनी राजदान ने शूट किया था फांसी का सीन, एक दिन में फूंकी थी 100 सिगरेट

मनोरंजन • अखिल भारतीय

थाईलैंड से Ramayana के 'इंद्र' को क्यों मिल रहा इतना प्यार? कुणाल कपूर के छोटे से कैमियो के फैन हो रहे विदेशी दर्शक

मनोरंजन • अखिल भारतीय

प्यार में वफादारी सिखाता है Mumtaz का ये कल्ट क्लासिक सॉन्ग, 53 साल बाद भी लता मंगेशकर की आवाज में है अमर

मनोरंजन • अखिल भारतीय

कविता बनर्जी कौन हैं? वो बंगाली ब्यूटी जिससे रश्मि देसाई से तलाक के 10 साल बाद नंदीश संधू ने की दूसरी शादी

मनोरंजन • अखिल भारतीय

गुस्से में लिखा गया था Kishore Kumar का आइकॉनिक गीत, 60 के दशक का पुराना गाना आज भी है अमर

मनोरंजन • अखिल भारतीय

'अच्छा एक्टर हूं, बस काम चाहिए। ', शरद कपूर की भावुक अपील के बाद चमकी किस्मत, हॉलीवुड प्रोजेक्ट से मिला ऑफर

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल