केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने दावा किया है कि अगर शरद पवार 2019 में एनडीए में शामिल होते, तो प्रधानमंत्री मोदी 2022 के राष्ट्रपति चुनाव में उनके नाम पर विचार कर सकते थे। शरद पवार को लेकर रामदास अठावले का बड़ा दावा (तस्वीर- ) अठावले: पवार 2019 में NDA में आते तो राष्ट्रपति बन सकते थे।
पीएम मोदी ने पवार को हमेशा अपना आदर्श माना है। यूपी में सपा-कांग्रेस गठबंधन पर अठावले ने संदेह जताया। डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली।
केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने एनसीपी (शरदचंद्र पवार) प्रमुख शरद पवार को लेकर बड़ा बयान दिया है, जिसने देश की राजनीति बाजार में हलचल तेज कर दी है। केंद्रीय मंत्री अठावले ने दावा किया है कि अगर शरद पवार साल 2019 में भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन में शामिल हो गए होते, तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2022 के राष्ट्रपति चुनाव में उनके नाम पर विचार कर सकते थे।
समाचार एजेंसी से बात करते हुए अठावले ने कहा कि उन्होंने खुद कई बार शरद पवार को मनाने की कोशिश की थी। उन्होंने बताया कि उन्होंने 2019 में शरद पवार से कई बार कहा था कि वे 'कॉमन मिनिमम प्रोग्राम' के आधार पर एनडीए के साथ आ जाएं। अठावले ने अपने बयान में इस बात पर जोर दिया कि 2014 से 2019 के बीच पीएम मोदी ने देश के विकास को नई रफ्तार दी थी।
अपने बयान में केंद्रीय मंत्री ने याद दिलाया कि पीएम मोदी हमेशा से शरद पवार का बहुत सम्मान करते हैं। जब नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे, तब वे कहा करते थे कि शरद पवार उनके आदर्श हैं। अठावले के मुताबिक, पीएम मोदी का लक्ष्य 2047 तक भारत को दुनिया की नंबर वन अर्थव्यवस्था बनाना है, इसलिए पवार को उनके साथ जुड़ जाना चाहिए था।
इसी दौरान केंद्रीय मंत्री अठावले ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर भी अपना रुख साफ किया। उन्होंने चुनावों में सीटों के बंटवारे पर बात करते हुए कहा कि सपा और कांग्रेस के बीच समझौता होना मुश्किल लगता है। उन्हें नहीं लगता कि समाजवादी पार्टी, कांग्रेस को ज्यादा सीटें देगी।
ऐसे में मुमकिन है कि दोनों पार्टियां अलग-अलग चुनाव लड़ें। इसके साथ ही पंजाब चुनावों से पहले भाजपा और शिरोमणि अकाली दल (SAD) के फिर से साथ आने पर अठावले ने खुशी जताई। उन्होंने पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल के दौर को याद करते हुए कहा कि दोनों पार्टियों ने लंबे समय तक साथ मिलकर सरकार चलाई है और इस बार भी यह गठबंधन एनडीए को मजबूत करेगा।
इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि पंजाब की जनता नशे, युवाओं की बदहाली और किसानों के मुद्दों को लेकर मौजूदा आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार से बेहद नाराज है। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं