सोमवार, 30 नवंबर 2026 12:20 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 15°C
राजनीति अखिल भारतीय 7,511 व्यूज

परिसीमन बिल रोकने के लिए INDI गठबंधन ने झोंकी ताकत, पहली बार मैदान में उतरीं सोनिया गांधी

DARSH NEWS डेस्क • 29 Nov 2026, 11:30 PM IST
परिसीमन बिल रोकने के लिए INDI गठबंधन ने झोंकी ताकत, पहली बार मैदान में उतरीं सोनिया गांधी

लोकसभा की सीटें बढ़ाने वाले परिसीमन विधेयक को रोकने की आईएनडीआईए की कोशिशें विफल रहीं, क्योंकि द्रमुक प्रमुख स्टालिन और राकांपा की सुप्रिया सुले ने इसका समर्थन किया। आईएनडीआईए परिसीमन विधेयक रोकने के अंतिम प्रयास में विफल (फोटो- ) जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में ।

लोकसभा की 50 प्रतिशत सीटें बढ़ाने के लिए लाए जा रहे परिसीमन से जुड़े 132वें संविधान संशोधन विधेयक की राह रोकने के लिए तुरूप के पत्ते द्रमुक प्रमुख स्टालिन को मनाने की आईएनडीआई की आखिरी कोशिश कामयाब नहीं हो सकी। विपक्ष के शीर्षस्थ नेता सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी से लेकर ममता बनर्जी का अभूतपूर्व कदम उठाते हुए चेन्नई जाकर स्टालिन से मिलकर उन्हें समझाने का अंतिम प्रयास भी विफल हो गया और उन्हें मायूसी ही हाथ लगी।

स्टालिन ने विपक्षी नेताओं का शिष्टाचार बस स्वागत तो किया, मगर परिसीमन बिल का विरोध करने से यह कहते हुए इन्कार कर दिया कि तमिलनाडु के हित में इस विधेयक का समर्थन करने के अलावा द्रमुक के पास दूसरा विकल्प नहीं है। लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने स्टालिन से मुलाकात के बाद कहा कि द्रमुक जो भी कहे पर हकीकत है कि लोकसभा की सीटों को बढ़ाकर 850 करने से भाजपा को भारत के चुनावी नक्शे को अपने पक्ष में बदलने की ताकत मिल जाएगी और लोकतंत्र खत्म हो जाएगा।

कांग्रेस के नेतृत्व में खंडित आईएनडीआईए रविवार को इस कोशिश में चेन्नई से लेकर मुंबई तक की दौड़ लगाता रहा कि किसी तरह परिसीमन विधेयक की राह रोकी जाए। खासकर कांग्रेस के लिए यह इतना अहम हो गया था कि 2004 के बाद पहली बार सोनिया गांधी को भी इस कवायद में जुटना पड़ा और चेन्नई जाकर स्टालिन से विधेयक को समर्थन नहीं देने की गुहार लगानी पड़ी।

हालांकि, उन्हें कामयाबी नहीं मिली। चेन्नई में स्टालिन को मनाने का प्रयास विफल होने के बाद सोनिया गांधी को छोड़कर अन्य विपक्षी नेता मुंबई के लिए रवाना हो गए। राकांपा शरद पवार की कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले ने विपक्षी गठबंधन को गच्चा देते हुए परिसीमन बिल पर संसद में सरकार का समर्थन करने के लिए अपने आठ सांसदों को व्हिप जारी कर दी है।

हालांकि, इस मुद्दे पर पार्टी में मतभेद सामने आ गया है। शरद पवार के पोते रोहित पवार ने सुप्रिया के कदम का विरोध करते हुए उन्हें पत्र लिखकर इसे सीनियर पवार की 60 साल की वैचारिक तपस्या भंग करने वाला कदम बताया है। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

राजनीति • अखिल भारतीय

आज लोकसभा में पेश होगा परिसीमन बिल, एससी-एसटी सीटों में भी 50 प्रतिशत बढ़ोतरी की तैयारी

राजनीति • अखिल भारतीय

'पिक्चर अभी बाकी है', परिसीमन बिल रोकने के लिए क्या INDI गठबंधन के पास तैयार है प्लान बी?

राजनीति • अखिल भारतीय

1962 में जम्मू-कश्मीर बांटने को तैयार थे नेहरू? निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, साझा किए ऐतिहासिक दस्तावेज

राजनीति • अखिल भारतीय

थाली से दूर होती दाल: 19 प्रतिशत महंगी हुई अरहर, जानिए आपके शहर में क्या है ताजा भाव?

राजनीति • अखिल भारतीय

भारत में एक सांसद पर 26.3 लाख नागरिकों के प्रतिनिधित्व का दबाव, अमेरिका से तीन गुना ज्यादा बोझ; क्यों जरूरी है परिसीमन?

राजनीति • अखिल भारतीय

जब हर 5 लाख आबादी पर 1 सांसद का सुझाव हुआ था खारिज, लोकसभा में 850 सीटों के प्रस्ताव के बीच याद आई 1949 की बहस

राजनीति • अखिल भारतीय

INDI गठबंधन की बैठक के कुछ ही मिनट बाद स्टालिन ने परिसीमन पर यू-टर्न से किया इनकार, क्या बोले राहुल गांधी?

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल