सोमवार, 30 नवंबर 2026 12:20 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 15°C
राजनीति अखिल भारतीय 5,566 व्यूज

'पिक्चर अभी बाकी है', परिसीमन बिल रोकने के लिए क्या INDI गठबंधन के पास तैयार है प्लान बी?

DARSH NEWS डेस्क • 29 Nov 2026, 11:59 PM IST
'पिक्चर अभी बाकी है', परिसीमन बिल रोकने के लिए क्या INDI गठबंधन के पास तैयार है प्लान बी?

संसद के विशेष सत्र से पहले परिसीमन बिल को लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है, जहां सरकार इसे पास कराने की कोशिश में है वहीं विपक्ष इसे रोकने के लिए एकजुट हो रहा है। परिसीमन बिल रोकने के लिए क्या INDI गठबंधन के पास तैयार है प्लान बी? (फोटो: ) परिसीमन बिल पर संसद के विशेष सत्र से पहले सियासी पारा तेज।

जयराम रमेश के बयान से विपक्षी खेमे में हलचल बढ़ी। सदन में बिल पास कराने के लिए बहुमत का पेचीदा गणित। डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली।

संसद के विशेष सत्र से ठीक पहले डिलिमिटेशन से जुड़े बिल को लेकर सियासी पारा चढ़ गया है। सरकार जहां संविधान (132वां संशोधन) विधेयक, 2026 को पास कराने के लिए जरूरी आंकड़े जुटाने का दावा कर रही है, वहीं विपक्ष इसे रोकने के लिए हर संभव दांव चल रहा है। इसी खींचतान के बीच कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने रविवार को सोशल मीडिया पर एक रहस्यमय पोस्ट लिखकर राजनीतिक हलचल तेज कर दी कि पिक्चर अभी बाकी है, ब्रो।

जयराम रमेश के इस बयान के साथ ही विपक्षी नेताओं ने अपने सहयोगी दलों को एकजुट करने के लिए मैराथन बैठकें शुरू कर दी हैं। हालांकि, डीएमके और एनसीपी (शरद पवार) जैसे सहयोगियों के रुख ने विपक्ष की राह में बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है। संविधान संशोधन विधेयक को पास कराने के लिए सदन की कुल सदस्यता का बहुमत और मतदान करने वाले सदस्यों का कम से कम दो-तिहाई समर्थन जरूरी होता है।

लोकसभा में इस समय 540 मौजूदा सदस्य हैं। यदि सभी 540 सांसद वोट डालते हैं, तो सरकार को विधेयक पास कराने के लिए 360 वोटों की जरूरत होगी। अगर डीएमके के 22, एनसीपी (शरद पवार) के 8 और वाईएसआरसीपी के 4 सांसद सरकार का साथ देते हैं, तो भी एनडीए का आंकड़ा लगभग 354 तक ही पहुंचता है, जो बहुमत से 6 वोट कम है।

लेकिन खेल यहीं पलट सकता है। यदि 10 सांसद मतदान से गैरहाजिर रहते हैं या वोट नहीं डालते हैं, तो वोटिंग करने वालों की संख्या 530 रह जाएगी और दो-तिहाई बहुमत का आंकड़ा घटकर 354 पर आ जाएगा। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

राजनीति • अखिल भारतीय

परिसीमन बिल रोकने के लिए INDI गठबंधन ने झोंकी ताकत, पहली बार मैदान में उतरीं सोनिया गांधी

राजनीति • अखिल भारतीय

आज लोकसभा में पेश होगा परिसीमन बिल, एससी-एसटी सीटों में भी 50 प्रतिशत बढ़ोतरी की तैयारी

राजनीति • अखिल भारतीय

1962 में जम्मू-कश्मीर बांटने को तैयार थे नेहरू? निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, साझा किए ऐतिहासिक दस्तावेज

राजनीति • अखिल भारतीय

थाली से दूर होती दाल: 19 प्रतिशत महंगी हुई अरहर, जानिए आपके शहर में क्या है ताजा भाव?

राजनीति • अखिल भारतीय

भारत में एक सांसद पर 26.3 लाख नागरिकों के प्रतिनिधित्व का दबाव, अमेरिका से तीन गुना ज्यादा बोझ; क्यों जरूरी है परिसीमन?

राजनीति • अखिल भारतीय

जब हर 5 लाख आबादी पर 1 सांसद का सुझाव हुआ था खारिज, लोकसभा में 850 सीटों के प्रस्ताव के बीच याद आई 1949 की बहस

राजनीति • अखिल भारतीय

INDI गठबंधन की बैठक के कुछ ही मिनट बाद स्टालिन ने परिसीमन पर यू-टर्न से किया इनकार, क्या बोले राहुल गांधी?

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल