भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने आरोप लगाया कि 1962 में जवाहरलाल नेहरू जम्मू-कश्मीर को पाकिस्तान के साथ बांटने पर सहमत थे। निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी पर साधा निशाना (फाइल फोटो) दुबे ने नेहरू पर 1962 में जम्मू-कश्मीर विभाजन पर सहमति का आरोप। राहुल गांधी को टैग कर ऐतिहासिक दस्तावेज साझा किए गए।
गांधी-नेहरू परिवार की विचारधारा को विदेशी ताकतों की सेवा बताया। डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने आरोप लगाया कि अमेरिका और ब्रिटेन के लिए दलाली करना गांधी-नेहरू परिवार की विचारधारा का हिस्सा रहा है।
दुबे ने कहा कि भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू नवंबर 1962 में पाकिस्तान के साथ जम्मू-कश्मीर के विभाजन पर चर्चा करने के लिए राजी हुए थे। एक्स पर ‘कांग्रेस का काला अध्याय, अध्याय-258’ शीर्षक से पोस्ट में दुबे ने यह मुद्दा उठाया और विपक्ष के नेता राहुल गांधी को टैग किया।
भाजपा सांसद दुबे ने रविवार को एक्स पर पोस्ट में 29 नवंबर, 1962 की घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि उस दिन नेहरू ने पाकिस्तान के तत्कालीन राष्ट्रपति जनरल अयूब खान के साथ संयुक्त बैठक की थी और जम्मू-कश्मीर को दो हिस्सों में बांटने पर बयान दिया था। भाजपा नेता ने कुछ ऐतिहासिक दस्तावेज भी साझा किए।
इनमें उस समय प्रधानमंत्री रहे नेहरू, ब्रिटेन के विदेश मंत्री और परमाणु ऊर्जा मंत्री डंकन सैंडिस, जो ब्रिटेन के राष्ट्रमंडल संबंध मंत्री भी थे और अमेरिका के सहायक विदेश मंत्री एवरल हैरिमन के बीच हुई चर्चाओं का जिक्र है। दस्तावेजों में नवंबर 1962 में जम्मू-कश्मीर को लेकर हुई चर्चाओं और इस मुद्दे पर भारत और पाकिस्तान के बीच बातचीत फिर शुरू होने की संभावना का उल्लेख है।
राहुल गांधी को निशाने पर लेते हुए दुबे ने उनसे कहा कि वे अपने नाना नेहरू का 30 नवंबर, 1962 का लोकसभा में दिया गया बयान ध्यान से पढ़ें। चीन ने युद्ध में हमें हरा दिया था और हमारे इलाके पर कब्जा कर लिया था। हमने यह युद्ध अमेरिकी पैसों और ब्रिटिश सरकार की सैन्य मदद से लड़ा था।
भाजपा सांसद ने आरोप लगाया कि 1962 में चीन के साथ युद्ध में भारत की हार के बाद ब्रिटेन के कैबिनेट मंत्री डंकन सैंडिस और अमेरिका के विदेश मंत्री एव्रिल हैरिमन 27 नवंबर को दिल्ली आए और नेहरू से मिले। उन्होंने जम्मू-कश्मीर के विभाजन का प्रस्ताव रखा था। दोनों मंत्री 28 नवंबर, 1962 को राष्ट्रपति अयूब खान से मिलने पाकिस्तान गए थे।
।
पाठक प्रतिक्रियाएं