Rahul Gandhi Shares Riteish Deshmukh Genelia Photo: बॉलीवुड स्टार कपल रितेश देशमुख और जिनिलिया डिसूजा की एक रोमांटिक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। फोटो में जेनेलिया रेस्टोरेंट में पति रितेश की गोद में बैठकर उन्हें पिज्जा खिलाती नजर आ रही हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी इस तस्वीर को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया, जिसके बाद यूजर्स को राजीव गांधी और सोनिया गांधी की याद आ गई।
रितेश ने लिखा मजेदार कैप्शन रितेश ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'दो लोगों के लिए टेबल, लेकिन कुर्सी सिर्फ एक। ' वहीं, जेनेलिया ने मजाकिया अंदाज में कमेंट किया, 'कंफ्यूज हूं कि इनमें से खाना कौन सा है। ' दोनों की यह तस्वीर फैंस को खूब पसंद आ रही है।
A post shared by Riteish Deshmukh (@riteishd) राहुल गांधी ने रितेश-जेनेलिया की तस्वीर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की और इसके साथ शाहरुख खान की आने वाली फिल्म 'किंग' का गाना 'तू मिल जाए' लगाया। इसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने इस फोटो की तुलना राजीव गांधी और सोनिया गांधी के रिश्ते से करनी शुरू कर दी।
राहुल ने सुनाया था माता-पिता के प्यार का किस्सा दरअसल, 16 नवंबर को सोनिया गांधी की किताब 'बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव' के लॉन्च पर राहुल गांधी ने अपने माता-पिता के रिश्ते से जुड़ा किस्सा सुनाया था। उन्होंने बताया था कि उनकी मां सोनिया गांधी अक्सर खाना खाते समय पिता राजीव गांधी की गोद में बैठती थीं।
राहुल के लिए बचपन में यह सामान्य बात थी, लेकिन दोस्तों के घर जाकर उन्हें एहसास हुआ कि हर परिवार में ऐसा नहीं होता। Fear, anger and hatred have woven a web in the hearts of BJP and RSS supporters that stops them from experiencing and expressing love. As a true Hindu, it is my duty to free them from this web, so that they too can start to experience the breathtaking beauty and joy of love and belonging in their lives.
Satyam Shivam Sundaram. राहुल के इस बयान पर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हुई थी। अगले दिन उन्होंने प्यार का जिक्र करते हुए भगवान शिव और माता पार्वती की गोद में बैठी देवी की तस्वीर शेयर की थी और लिखा था- 'सत्यम शिवम सुंदरम।
'।
पाठक प्रतिक्रियाएं