बुधवार, 25 नवंबर 2026 03:16 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 21°C
मनोरंजन अखिल भारतीय 17,903 व्यूज

काजोल की बहन को नहीं पसंद आया Sai Pallavi का 'सीता स्वरूप', साउथ एक्ट्रेस की एक्टिंग पर उठाए सवाल?

DARSH NEWS डेस्क • 25 Nov 2026, 11:59 AM IST
काजोल की बहन को नहीं पसंद आया Sai Pallavi का 'सीता स्वरूप', साउथ एक्ट्रेस की एक्टिंग पर उठाए सवाल?

एक्ट्रेस काजोल की छोटी बहन तनिषा मुखर्जी ने रामायणम् फिल्म में साई पल्लवी की कास्टिंग पर सवाल उठाए हैं। तनिषा मुखर्जी का साई पल्लवी पर वार (फोटो क्रेडिट- एक्स) साई पल्लवी ने रामायणम् में निभाया सीता का रोल तनिषा मुखर्जी ने साउथ एक्ट्रेस की एक्टिंग की आलोचना रणबीर कपूर और यश को लेकर क्या बोलीं काजोल की बहन एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।

दुनियाभर में अपनी बंपर कमाई का डंका बजाने वाली निर्माता नमित मल्होत्रा की फिल्म रामयाणम् (Ramayana) की चर्चा खूब हो रही हैं। इसके अलावा फिल्म कलाकारों की कास्टिंग की वजह से भी सुर्खियां बटोर रही है। ज्यादा सेलेब्स ने इस मूवी में साउथ सिनेमा की लेडी सुपरस्टार साई पल्लवी (Sai Pallavi) की कास्टिंग को लेकर सवाल उठाए हैं।

इस मामले में अब नया नाम बी टाउन एक्ट्रेस काजोल की छोटी बहन तनिषा मुखर्जी का शामिल हो रहा है, जिनको रामायणम् में साई पल्लवी का सीता स्वरूप पसंद नहीं आया है। आइए जानते हैं कि तनिषा ने क्या कहा है हाल ही में तनिषा मुखर्जी (Tanishaa Mukerji) ने निर्देशक नीतेश तिवारी की बहुचर्चित फिल्म रामायणम् पार्ट-1 को देखा है।

फिल्म को वॉच करने के बाद तनिषा खुद को इसका रिव्यू करने से नहीं रोक पाई हैं और उन्होंने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर इसको लेकर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है, जिसमें तनिषा मुखर्जी ने साई पल्लवी की कास्टिंग को लेकर सवाल उठाए हैं और लिखा है देर से ही सही, पर आखिरकार मैंने रामायणम् फिल्म देख ली।

इस मूवी को लेकर ये मेरी निजी राज और बस इतना कहूंगी कि मीडिया बहुत गुमराह कर रहा है। यह तो पूरी तरह से 'राम-मय फिल्म है। रणबीर कपूर का काम वाकई शानदार रहा है।

एनिमल में उन्हें पसंद करने के बाद, मुझे लगा था कि शायद मैं उन्हें भगवान राम के रूप में नहीं देख पाऊंगी। लेकिन सच बताऊं तो वह एकदम परफेक्ट निकले। दूसरी तरफ साई पल्लवी बेशक एक बेहतरीन अभिनेत्री हैं, लेकिन बदकिस्मती से सीता के रोल के लिए वह बिल्कुल भी फिट नहीं लगीं।

उनकी वजह से मैं पूरी तरह से कहानी के दृश्यों से अलग सी हो गई। फिल्म के विज़ुअल्स, कहानी और एक्टिंग सब कुछ बहुत-बहुत अद्भुत हैं। रावण के रोल में यश ने अपनी छाप छोड़ी है।

Watching #Ramayana late but finally! Here’s my take ! I just have to say the media is soooo misleading. It is all ram! #RanbirKapoor is outstanding. I thought after I loved him in animal I might not connect him with lord Ram.

But OMG! He’s perfect! Also #saipallavi I’m sure is a great actor but unfortunately for me completely miscast as #sita! She disconnects me completely from the visual ! And the visuals story acting are all fantastic! #yash As Ravan is superb! He has surpassed all expectations proving he takes his role to perfection! Both lord Ram and Ravan are played by actors who have embodied their roles to perfection! Ravan is A good match for Ram! A must watch !।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

मनोरंजन • अखिल भारतीय

Golden Globe 2027 की रेस में शामिल Ramayana, रणबीर-यश की फिल्म स्पाइडर-मैन और ड्यून 3 को देगी टक्कर!

मनोरंजन • अखिल भारतीय

45 सालों से 'विदाई एंथम' की तरह बज रहा मोहम्मद रफी का भोजपुरी गाना, सुनते ही टपकने लग जाते हैं आंखों से आंसू

मनोरंजन • अखिल भारतीय

भारत के लिए बड़ी खुशखबरी! Oscar 2027 की दौड़ में पहुंचीं दो फिल्में; 'गोंधल' और 'अंग' लिस्ट में शामिल

मनोरंजन • अखिल भारतीय

तीसरी बार पर्दे पर दिखेगी विजय सेतुपति और मालविका मोहनन की जोड़ी, कब रिलीज होगी नई फिल्म Pocket Novel?

मनोरंजन • अखिल भारतीय

कौन हैं आरुषि निशंक? पूर्व CM की बेटी जिससे जुड़ रहा है चिराग पासवान का नाम, असल मे है ग्लैमर की गुड़िया

मनोरंजन • अखिल भारतीय

बैंडिट क्वीन के समय देखा सपना, सुशांत संग बनाने की ठानी जिद; क्यों 20 साल बाद भी नहीं बन पाई शेखर कपूर की 'पानी'?

मनोरंजन • अखिल भारतीय

सालों तक अटका था सलमान का ये गीत, Sonu Nigam की आवाज में नहीं हुआ रिलीज; Alka-Udit ने वही गाना गाकर रचा इतिहास

मनोरंजन • अखिल भारतीय

'हमें अपनी फिल्म पर यकीन। ',लक्ष्मण उतरेकर ने Eetha और 'मातृभूमि' के क्लैश पर कह दी ऐसी बात, किसकी होगी जीत?

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल