भोपाल: भगवान बिरसा मुंडा की जयंती यानी राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर मध्य प्रदेश में 14 से 16 नवंबर तक तीन दिवसीय समारोह आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान जबलपुर, धार, जोबट और खंडवा में राज्यस्तरीय कार्यक्रम होंगे। धार में 15 नवंबर को होने वाले समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़कर प्रदेशवासियों को संबोधित करेंगे।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव धार जिले में रोड शो करेंगे और ग्रामीणों से संवाद कर सरकारी योजनाओं के लाभ के बारे में फीडबैक लेंगे। मुख्यमंत्री इसी दिन 1,353.
18 करोड़ रुपये की लागत से तैयार डही माइक्रो लिफ्ट सिंचाई परियोजना का लोकार्पण भी करेंगे। इस परियोजना से धार और आलीराजपुर जिले के 126 गांवों की करीब 47 हजार हेक्टेयर कृषि भूमि को सिंचाई सुविधा मिलेगी। भगवान बिरसा मुंडा जयंती के अवसर पर राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ.
मोहन यादव की उपस्थिति में 14 नवंबर को जबलपुर, 15 नवंबर को धार और जोबट तथा 16 नवंबर को खंडवा में राज्यस्तरीय आयोजन किए जाएंगे। धार में होने वाले कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे और रोड शो के जरिए ग्रामीणों के बीच पहुंचेंगे।
इस दौरान वे लोगों से संवाद कर शासकीय योजनाओं के लाभ मिलने की स्थिति जानेंगे। मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के तहत पात्र पट्टेधारियों के प्लॉट और मकानों की रजिस्ट्री का निष्पादन भी उनके समक्ष कराया जाएगा। इसके साथ ही धार जिले को कई विकास कार्यों की सौगात दी जाएगी।
डही माइक्रो लिफ्ट सिंचाई परियोजना धार और आलीराजपुर जिले के किसानों के लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। करीब 1,353. 18 करोड़ रुपये की लागत से नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण द्वारा निर्मित इस परियोजना का निर्माण कार्य 30 जून 2026 को पूरा हो चुका है।
फिलहाल इसकी टेस्टिंग की जा रही है। परियोजना के माध्यम से नर्मदा नदी से 166. 51 मिलियन घनमीटर पानी उठाकर करीब 47 हजार हेक्टेयर कृषि भूमि तक पहुंचाया जाएगा।
इससे दोनों जिलों के 126 गांवों के लगभग 1 लाख 26 हजार किसान लाभान्वित होंगे। किसानों को रबी सीजन में सिंचाई की सुविधा मिलेगी। * धार जिले के 84 गांव।
* आलीराजपुर जिले के 42 गांव। परियोजना से धार और आलीराजपुर जिले की पांच तहसीलों में सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी। परियोजना से गेहूं, चना, सब्जियों और चारा फसलों के उत्पादन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
इससे फसल विविधीकरण और किसानों की आय बढ़ाने की संभावनाएं भी मजबूत होंगी। डही माइक्रो लिफ्ट सिंचाई परियोजना में आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। डही तहसील के ग्राम कातरखेड़ा के पास नर्मदा नदी पर बनाई गई इंटेक संरचना के जरिए पानी उठाया जाएगा।
इसके बाद अत्याधुनिक दबावयुक्त भूमिगत पाइपलाइन के माध्यम से खेतों तक पानी पहुंचाया जाएगा। परियोजना के संचालन के लिए पांच आधुनिक पंप हाउस बनाए गए हैं। इसमें करीब 58 किलोमीटर लंबी राइजिंग मेन पाइपलाइन का निर्माण किया गया है।
परियोजना को संचालित करने के लिए 58. 87 मेगावाट बिजली की जरूरत होगी। इसकी आपूर्ति कुक्षी तहसील के सुसारी स्थित 220 केवी सब-स्टेशन और जोबट के 132 केवी सब-स्टेशन से की जाएगी।
।
पाठक प्रतिक्रियाएं