ओस्लो के मशहूर अखबार 'डागसाविसेन' (Dagsavisen) की पत्रकार हेले लेंग स्वेन्डसेन (Helle Lyng Svendsen) का भारतीय वीजा आखिरी वक्त पर रद्द कर दिया गया है। उन्हें हैदराबाद में कांग्रेस पार्टी की तरफ से आयोजित होने वाले 'भारत समिट' में बोलने के लिए बुलाया गया था। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' (X) पर एक वीडियो पोस्ट कर हेले लेंग ने इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी।
हेले लेंग ने बताया कि वह पहली बार दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत आने को लेकर बेहद उत्साहित थीं। उनके पासपोर्ट पर वैध वीजा लगा था और राजनीतिक मंजूरी भी मिल चुकी थी। लेकिन जैसे ही वह बैग पैक करके एयरपोर्ट के लिए निकलने वाली थीं, ठीक 10 मिनट पहले नॉर्वे स्थित भारतीय दूतावास से फोन आया।
दूतावास ने उन्हें साफ कह दिया कि वह आज भारत की यात्रा नहीं कर सकतीं। हेले लेंग का कहना है कि उन्हें इस फैसले की वजह नहीं बताई गई। उन्होंने आशंका जताई कि पीएम नरेंद्र मोदी से सवाल पूछने और उनकी सरकार की आलोचना करने के कारण ऐसा हुआ हो सकता है।
हालांकि वीजा रद्द किए जाने की वजह की भारत सरकार की ओर से आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है। पत्रकार के आरोपों और सरकार के आधिकारिक पक्ष को अलग-अलग समझना जरूरी है। I got a visa to India and was supposed to leave this morning to attend the Bharat Summit in Hyderabad.
I had been invited as a panelist and speaker on the future of media and press freedom. But «orders from above» in the Ministry of Home Affairs have cancelled my visa. Here is my message for @AmitShah Norway: PM Modi से सवाल पूछने वाली महिला पत्रकार का Facebook-Insta अकाउंट बंद, किसने करवाया?
एयरपोर्ट जाने से 10 मिनट पहले आया फोन, क्या है पूरा मामला? नॉर्वे के अखबार डागसाविसेन में काम करने वाली पत्रकार हेले लेंग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो जारी कर अपने वीजा रद्द होने का दावा किया। वह पहली बार भारत आने वाली थीं।
उन्होंने बताया कि हैदराबाद में होने वाले भारत समिट में उन्हें मीडिया, प्रेस की आजादी और लोकतंत्र के रिश्ते पर चर्चा करनी थी। पत्रकार के मुताबिक, उन्होंने यात्रा की तैयारी पूरी कर ली थी। पासपोर्ट पर वीजा भी था और राजनीतिक मंजूरी मिलने की बात भी कही।
लेकिन जब वह एयरपोर्ट के लिए निकलने वाली थीं, उससे करीब 10 मिनट पहले भारतीय दूतावास का फोन आया। उन्हें बताया गया कि वह उस दिन भारत की यात्रा नहीं कर सकतीं। हेले लेंग ने कहा कि इस फैसले से वह हैरान हैं।
उनका दावा है कि उन्हें बताया गया कि गृह मंत्रालय के आदेश पर वीजा रद्द किया गया है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें फैसले की कोई ठोस वजह नहीं बताई गई। Norway Journalist: कौन हैं पत्रकार Helle Lyng?
जिन पर लगे विदेशी जासूस होने के आरोप, PM Modi से पूछा था सवाल मोदी से सवाल पूछने के बाद शुरू हुआ विवाद? हेले लेंग ने अपने वीडियो में इस फैसले को मई 2026 में ओस्लो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पूछे गए सवाल से जोड़ने की आशंका जताई। उस समय मोदी और नॉर्वे के प्रधानमंत्री संयुक्त प्रेस कार्यक्रम के बाद मंच से जा रहे थे।
इसी दौरान लेंग ने भारतीय प्रधानमंत्री से पूछा था कि वह प्रेस के सवाल क्यों नहीं लेते। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं