Bank Holiday on 13 November 2026: अगर आप शुक्रवार, 13 नवंबर को बैंक से जुड़ा जरूरी काम निपटाने की सोच रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले छुट्टी की जानकारी जरूर देख लें। इससे बेवजह बैंक पहुंचने और समय खराब होने से बचेंगे। इस दिन देशभर में बैंक बंद नहीं रहेंगे, लेकिन मेघालय में बैंकों की शाखाओं पर ताला रहेगा।
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के अवकाश कैलेंडर , वहां वांगाला उत्सव के कारण बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहेंगी। ऐसे में ग्राहकों को बैंक जाने से पहले अपने राज्य में छुट्टी की स्थिति जरूर जांच लेनी चाहिए। बाकी राज्यों में बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे।
मेघालय में सरकारी और निजी बैंकों की शाखाएं बंद रहेंगी। इनमें भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, केनरा, एक्सिस, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक शामिल हैं। छुट्टी वांगाला उत्सव के कारण है।
अन्य राज्यों में बैंक खुले रहेंगे। वांगाला गारो समुदाय का पारंपरिक फसल उत्सव है। इसे '100 ड्रम फेस्टिवल' भी कहा जाता है।
फसल कटाई के बाद अच्छी पैदावार के लिए सूर्य देवता मिसी सालजोंग को धन्यवाद देने के तौर पर यह त्योहार मनाया जाता है। इसका संबंध गारो जनजाति की पुरानी कृषि परंपराओं से है। यह उत्सव गारो हिल्स क्षेत्र में मनाया जाता है।
इसकी शुरुआत 'रागुला' रस्म से होती है। इसमें गांव के मुखिया के घर पर पारंपरिक पूजा की जाती है। इसके बाद लोग रंग-बिरंगे कपड़े और पंखों से सजे मुकुट पहनकर उत्सव में शामिल होते हैं।
पुरुष 'दामा' नाम के पारंपरिक ढोल बजाते हैं, जबकि महिलाएं ढोल की थाप पर लोकनृत्य करती हैं। 13 नवंबर को कहां खुलेंगे और कहां बंद रहेंगे बैंक? नवंबर 2026 में आगे कब-कब बंद रहेंगे बैंक?
इन छुट्टियों के दौरान संबंधित राज्यों में बैंक शाखाओं में कामकाज नहीं होगा। इसलिए जरूरी बैंकिंग काम की योजना बनाते समय RBI की राज्यवार छुट्टियों की सूची जरूर देख लें। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं