Punjab Election 2027: आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव की बिसात बिछने लगी है। पार्टी में बगावत और बीजेपी की सेंधमारी के बीच बृहस्पतिवार, 12 नवंबर को शाम तक सत्ताधारी आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों की लिस्ट सामने आने की संभावना है। पार्टी की सर्वोच्च इकाई पॉलिटिकल ऐक्शन कमिटी में इस बाबत विचार किया जाएगा, जिसमें राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब सीएम भगवंत मान मौजूद रहेंगे।
आम आदमी पार्टी दो हफ्ते पहले अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर चुकी है, जिसमें कई अहम चेहरे और कद्दावर नेता-मंत्रियों के नाम शामिल थे। दूसरी लिस्ट में भी कई सारे बडे चेहरों पर दांव लगाने की बात सामने आ रही है। आज आने वाली लिस्ट में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा, वित्तमंत्री हरपाल चीमा, शिक्षामंत्री हरजोत सिंह बैंस और सामाज-कल्याण मंत्री डॉ.
बलजीत कौर का नाम शामिल हो सकता है। 31 अक्टूबर को आई पहली लिस्ट में इनका नाम नहीं था। आज के समय में एक तरफ भाजपा जैसी सियासी पार्टियां उम्मीदवारों को बदल कर एंटी-इनकंबेंसी की काट निकालते हैं वहीं धराधर उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर और पुराने नेताओं पर भरोसा कर पंजाब में AAP एक अलग तरह की रणनीति पर काम कर रही है।
अव्वल तो यह कि पार्टी भीतरघात की संभावना को रूल-आउट करना चाहती है, इसीलिए बडे चेहरों को नाराज़ नहीं करना चाहती। अभी हाल ही में हुए पाला बदल से भी पार्टी सावधान होगी और किसी टूट-फूट की संभावना को एक हद तक टालने की कोशिश करेगी। दूसरा, पार्टी अपने कैडर को भी एक संदेश देना चाहती है कि वह नेतृत्व को लेकर स्पष्ट है।
धराधर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर पार्टी उन्हें भी स्पष्टता और स्ट्रेटजी व कैंपेनिंग के लिए पर्याप्त समय देना चाहती है। इसके साथ ही पार्टी अपने मतदाताओं के साथ-साथ विरोधियों को भी यह दिखाना चाहती है कि वो अभी आत्मविश्वास से लवरेज है और चुनाव की तैय्यारियों में अपने प्रतिद्वंदियों से आगे है।
उम्मीदवारों के चयन अहम फैसले पर अंतिम मुहर लगाने के लिए दिल्ली में शाम 4 बजे पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी (PAC) की एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है। लेकिन राजनीतिक जानकारों की मानें तो यह सिर्फ नामों का एक और ऐलान नहीं है। हाल ही में पार्टी के भीतर मची उथल-पुथल, टिकट कटने के डर और नेताओं के पाला बदलने की घटनाओं ने इस दूसरी लिस्ट को पार्टी के लिए एक बड़ा 'डैमेज कंट्रोल' और रणनीतिक परीक्षा बना दिया है।
आम आदमी पार्टी ने इससे पहले 31 अक्टूबर को अपनी पहली सूची जारी की थी, जिसमें 40 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया था। पहली सूची के सामने आते ही पार्टी के भीतर असंतोष के स्वर मुखर होने लगे। अमृतसर नॉर्थ से विधायक कुंवर विजय प्रताप सिंह, सनौर से विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा और सामना विधायक चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए।
।
पाठक प्रतिक्रियाएं