गुरुवार, 12 नवंबर 2026 02:42 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 23°C
स्पेशल अखिल भारतीय 5,391 व्यूज

UP में ओवैसी-चंद्रशेखर का गठबंधन: आजाद CM फेस, 403 सीटों पर लड़ेंगे चुनाव,दलित-मुस्लिम वोट से बदलेगा गणित?

DARSH NEWS डेस्क • 12 Nov 2026, 01:38 PM IST
UP में ओवैसी-चंद्रशेखर का गठबंधन: आजाद CM फेस, 403 सीटों पर लड़ेंगे चुनाव,दलित-मुस्लिम वोट से बदलेगा गणित?

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद ने नया राजनीतिक मोर्चा बनाकर सियासी मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है। दोनों नेताओं ने 'सामाजिक परिवर्तन मोर्चा' के नाम से गठबंधन का ऐलान किया है। इसकी सबसे बड़ी बात यह है कि ओवैसी ने चंद्रशेखर आजाद को मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित किया है।

मोर्चा प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में है। इस गठबंधन की नजर दलित और मुस्लिम वोटों पर है। उत्तर प्रदेश में इन दोनों समुदायों की बड़ी आबादी है।

ऐसे में सवाल है कि क्या यह मोर्चा इन वोटों को एक साथ जोड़ पाएगा? क्या इससे समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) का चुनावी गणित बिगड़ेगा? और क्या विपक्षी वोटों के बंटने से BJP को फायदा मिल सकता है?

इन सवालों के जवाब समझने के लिए गठबंधन की रणनीति और दोनों नेताओं के बयानों को देखना जरूरी है। CM फेस होंगे चंद्रशेखर, सभी 403 सीटों पर उतरेगा मोर्चा प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में इस नए मोर्चे के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार सांसद चंद्रशेखर आजाद होंगे।

ओवैसी ने साफ शब्दों में कहा कि यह गठबंधन राज्य में भाजपा को तीसरी बार सत्ता में आने से रोकने के लिए सबसे मजबूत विकल्प बनकर उभरेगा। #WATCH | Lucknow | Addressing the media along with Azad Samaj Party-Kanshiram President and MP, Chandrashekhar Azad, AIMIM chief Asaduddin Owaisi says, "On behalf of our party, I would like to state that we are committed to making this Samajik Parivartan Morcha a success.

It gives me great pleasure to announce that our brother, Chandrashekhar Azad, will be the Chief Ministerial candidate for the Samajik Parivartan Morcha in Uttar Pradesh. We will all work together to ensure the success of this alliance—a success that will ultimately be the success of the people of Uttar Pradesh.

Once Chandrashekhar Azad becomes the Chief Minister, we will be able to implement the changes we envision. " चंद्रशेखर आजाद ने स्पष्ट किया कि उनका यह गठबंधन किसी तीसरे मोर्चे की तरह नहीं, बल्कि एक फ्रंटलाइन राजनीतिक ताकत के रूप में काम करेगा। उन्होंने घोषणा की कि सामाजिक परिवर्तन मोर्चा उत्तर प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर पूरी ताकत के साथ अपने उम्मीदवार उतारेगा।

ओवैसी ने तंज कसते हुए कहा कि बाकी दल सिर्फ चुनाव के समय सक्रिय होने वाली पार्टियां हैं, जबकि यह मोर्चा जमीन पर उतरकर जनता की लड़ाई लड़ेगा। #WATCH | Live on YouTube | AIMIM chief Asaduddin Owaisi & Chandrashekhar Azad announce alliance for UP pollshttps://t. co/rD6dtrDI07 UP में बनेगा नया सियासी मोर्चा?

ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद मिलाएंगे हाथ,2027 चुनाव में BJP-SP किसकी बढ़ेगी टेंशन? चंद्रशेखर आजाद ने गठबंधन को दिया 'सामाजिक परिवर्तन मोर्चा' का नाम चंद्रशेखर आजाद ने गठबंधन को सिर्फ तीसरा मोर्चा कहने से इनकार किया। उनका कहना है कि यह पहला मजबूत मोर्चा होगा।

उन्होंने बताया कि बड़े गठबंधनों में शामिल होने की कोशिश की गई, लेकिन वहां उन्हें कमजोर समझा गया। अब वे अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे और अपनी राजनीतिक ताकत के दम पर चुनाव लड़ेंगे। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

स्पेशल • अखिल भारतीय

MP News: गांधीसागर में 18 नवंबर को होगी डेस्टिनेशन कैबिनेट बैठक, 11,500 करोड़ की हाइड्रो स्टोरेज परियोजना रहेगी आकर्षण का केंद्र

स्पेशल • Lucknow

Swachh Survekshan 2025-26: देश के 3 सबसे स्वच्छ शहरों में Lucknow शामिल, Varanasi-Ghaziabad ने भी बढ़ाया मान

स्पेशल • अखिल भारतीय

RBI New Rules: बिना बैंक खाते के भी भेज सकेंगे 50,000 रुपये तक कैश, जानिए RBI की नई गाइडलाइंस

स्पेशल • Jabalpur

MP News: बिरसा मुंडा जयंती पर मध्य प्रदेश को मिलेगी 1,353 करोड़ की सिंचाई परियोजना की सौगात, 47 हजार हेक्टेयर जमीन तक पहुंचेगा पानी

स्पेशल • अखिल भारतीय

Punjab Election 2027: बगावत और BJP की सेंधमारी के बीच AAP की दूसरी लिस्ट आज, किन चेहरों पर लगेगा दांव?

स्पेशल • अखिल भारतीय

RBI Bank Holiday: कल शुक्रवार को इन राज्य में बंद रहेंगे बैंक, जानिए आपके शहर का क्या है अपडेट?

स्पेशल • अखिल भारतीय

PM मोदी से सवाल पूछने वाली नॉर्वे की पत्रकार का वीजा क्यों हुआ रद्द? हैदराबाद क्यों आना चाहती थीं हेले लेंग?

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल