बुधवार, 18 नवंबर 2026 02:13 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 23°C
स्पेशल अखिल भारतीय 15,888 व्यूज

'बात करने की तमीज नहीं', क्या Dia Mirza ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर निकाली भड़ास? क्या हुआ दोनों के बीच?

DARSH NEWS डेस्क • 18 Nov 2026, 01:59 PM IST
'बात करने की तमीज नहीं', क्या Dia Mirza ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर निकाली भड़ास? क्या हुआ दोनों के बीच?

Dia Mirza: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीया मिर्जा अपनी खूबसूरती और बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक ऐसा पोस्ट शेयर किया है, जिसने फिल्म इंडस्ट्री में हलचल मचा दी है। दरअसल एक्ट्रेस ने एक एक्टर के साथ काम करने के अपने अनुभव को बेहद खराब बताते हुए नाराजगी जाहिर की है।

हालांकि उन्होंने अपनी पोस्ट में किसी का नाम नहीं लिखा लेकिन एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी को टैग जरूर किया है। इसके बाद सोशल मीडिया पर कयास लगाए जा रहे हैं कि दीया मिर्जा का ये गुस्सा कहीं नवाजुद्दीन के लिए तो नहीं है। एक्ट्रेस की इस पोस्ट के बाद अब दोनों कलाकारों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

दीया मिर्जा ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी को लेकर क्या लिखा? दीया मिर्जा ने 18 नवंबर 2026 को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की। इसमें उन्होंने किसी शख्स के साथ काम करने के अनुभव को बेहद खराब बताते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की।

एक्ट्रेस ने इस अनुभव को किसी बुरे सपने जैसा बताया। किस एक्टर के व्यवहार से इतनी नाराज हैं दीया मिर्जा? -दीया मिर्जा ने पोस्ट में लिखा है- ना बात करने की तमीज है और एटीट्यूड अलग ही लेवल का।

बिल्कुल ऑफेंसिव इंसान। एक्ट्रेस के इस बयान ने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच लिया। खास बात ये है कि उन्होंने पोस्ट में नवाजुद्दीन सिद्दीकी को टैग किया है लेकिन कहीं भी उनका नाम लेकर सीधे तौर पर कोई आरोप नहीं लगाया है।

ऐसे में यूजर्स ये जानने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर दीया मिर्जा किस एक्टर के व्यवहार से इतनी नाराज हैं। हालांकि अभी ये स्पष्ट नहीं है कि एक्ट्रेस की टिप्पणी नवाजुद्दीन सिद्दीकी के लिए ही थी या किसी अन्य व्यक्ति के बारे में उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया दी है। नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने भी शेयर की इंस्टाग्राम स्टोरी -दीया मिर्जा की पोस्ट वायरल होने के बीच नवाजुद्दीन सिद्दीकी की एक इंस्टाग्राम स्टोरी ने भी लोगों की उत्सुकता बढ़ा दी है।

एक्टर ने अपनी स्टोरी में एक खाली कुर्सी की तस्वीर शेयर की और उसके साथ लिखा- एक ओंकार! नानक देव जी। हालांकि नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपनी इंस्टा स्टोरी में न तो दीया मिर्जा का नाम लिया और न ही उनकी पोस्ट पर कोई सीधी प्रतिक्रिया दी। ऐसे में ये कहना मुश्किल है कि उनकी स्टोरी एक्ट्रेस के बयान से जुड़ी हुई थी या ये महज एक सामान्य पोस्ट थी।

फिलहाल दोनों कलाकारों की ओर से इस मामले पर कोई स्पष्ट सफाई सामने नहीं आई है। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि दीया मिर्जा अपनी पोस्ट के पीछे की पूरी कहानी बताती हैं या नहीं। नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ वेब सीरीज में नजर आएंगी दीया मिर्जा?

-इस पूरे मामले ने इसलिए भी ज्यादा ध्यान खींचा है क्योंकि दीया मिर्जा और नवाजुद्दीन सिद्दीकी एक अपकमिंग वेब सीरीज से जुड़े हुए हैं। दीया मिर्जा ने इस साल की शुरुआत में बताया था कि उन्होंने 4 प्रोजेक्ट्स की शूटिंग पूरी कर ली है और अब उन्हें रिलीज का इंतजार है। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

स्पेशल • अखिल भारतीय

कौन था लतीफ भट? बढ़ई से कैसे बना कश्मीर का मोस्ट वांटेड आतंकी, एक साल तक सुरक्षा बलों को देता रहा चकमा

स्पेशल • अखिल भारतीय

UP में 320 सीटें पार करेगी BJP? CM योगी आदित्यनाथ ने किया बड़ा दावा, बताया कौन लोग हैं विकास के खिलाफ?

स्पेशल • अखिल भारतीय

'तैयार हो जाओ बच्चो', सोनिया गांधी के राजीव गांधी की गोद में बैठने पर सोनाक्षी सिन्हा ने ये क्या कहा? मचा बवाल

स्पेशल • अखिल भारतीय

2 दोषियों को जमानत मिलते ही डर के साये में बिलकिस बानो,परिवार समेत छोड़ा गुजरात! बोलीं- 'बिना सुने फैसला कैसे'

स्पेशल • अखिल भारतीय

उधना रेलवे स्टेशन पर 15 हजार यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था, 5 महीने में तैयार हुआ देश का सबसे बड़ा होल्डिंग एरिया

स्पेशल • अखिल भारतीय

कुलगाम एनकाउंटर में लश्कर कमांडर लतीफ भट ढेर, मस्जिद में छिपा था CRPF चौकी हमले का मास्टरमाइंड

स्पेशल • अखिल भारतीय

'हाथ में कैश थमाया, वीडियो बनाया, पैसे वापस ले लिए', शरद कपूर का छलका दर्द, एक्टर संग सरेआम हुआ ऐसा बर्ताव

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल