दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में 18 नवंबर सुरक्षाबलों ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए मोहम्मद लतीफ भट को ढेर कर दिया। 23 साल का भट दक्षिण कश्मीर का आखिरी सक्रिय स्थानीय आतंकी कमांडर माना जाता था। कुलगाम का ही रहने वाला लतीफ पिछले एक साल से सुरक्षा एजेंसियों के लिए सिरदर्द बना हुआ था और जम्मू-कश्मीर के मोस्ट वांटेड आतंकियों की लिस्ट में सबसे ऊपर था।
उसकी मौत के साथ ही सुरक्षाबलों की एक साल लंबी तलाश खत्म हो गई है। सुरक्षाबलों के रिकॉर्ड बताते हैं कि नवंबर 2025 में लापता होने के बाद से भट ने अन्य स्थानीय संदिग्धों की मदद से जवानों और आम नागरिकों पर कई हमले किए थे। पिछले हफ्ते कुलगाम में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के तीन जवानों पर हुए हमले का मुख्य संदिग्ध भी लतीफ भट ही था।
कौन था मोहम्मद लतीफ भट? (Who Was Mohammed Lateef Bhat? ) लतीफ भट दक्षिण कश्मीर के कुलगाम का रहने वाला था।
आतंकी बनने से पहले वह बढ़ई का काम करता था। उसने 12वीं की परीक्षा पास की थी और कुलगाम के सरकारी डिग्री कॉलेज में दाखिले के लिए आवेदन भी किया था। हालांकि उसने कॉलेज में दाखिला नहीं लिया।
उसके आतंकी संगठन में शामिल होने की कहानी पूरी तरह सामने नहीं आई है। सोशल मीडिया पर पिछले साल सामने आई तस्वीरों के मुताबिक, लतीफ 17 नवंबर 2025 को लश्कर-ए-तैयबा के प्रॉक्सी संगठन कश्मीर रिवोल्यूशन आर्मी से जुड़ा था। इसके दो दिन बाद, 19 नवंबर को उसके परिवार ने कुलगाम पुलिस स्टेशन में उसके लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी।
कुलगाम एनकाउंटर में लश्कर कमांडर लतीफ भट ढेर, मस्जिद में छिपा था CRPF चौकी हमले का मास्टरमाइंड सुरक्षा अधिकारियों के मुताबिक, लतीफ को लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर जाकिर अहमद गनई ने आतंकी नेटवर्क में शामिल कराया था। गनई भी कुलगाम का रहने वाला था। अधिकारियों का दावा है कि उसने 2024 और 2025 के दौरान कुलगाम के जंगलों में लतीफ को ट्रेनिंग दिलाई थी।
गनई लतीफ से करीब दो साल पहले लापता हुआ था। सुरक्षा बलों ने 8 जुलाई को अनंतनाग के जंगलों में आतंकियों के एक समूह को घेरा था। इस मुठभेड़ में लश्कर का ए-कैटेगरी आतंकी जाकिर गनई मारा गया, लेकिन लतीफ वहां से भागने में कामयाब रहा।
यह उन तीन मौकों में से एक था, जब वह सुरक्षा बलों की घेराबंदी से निकल गया। लापता होने के बाद लतीफ का नाम दक्षिण कश्मीर में हुई कई हिंसक घटनाओं की जांच में सामने आया। सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक, 22 जुलाई को अनंतनाग में जम्मू-कश्मीर पुलिस के हेड कांस्टेबल की हत्या में उसकी भूमिका थी।
31 जुलाई को कुलगाम के ईंट भट्ठे पर छत्तीसगढ़ के दो प्रवासी मजदूरों की हत्या में भी उसे संदिग्ध माना गया। इसके अलावा, अमरनाथ यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं को निशाना बनाने की कथित कोशिशों में भी उसका नाम सामने आया। सुरक्षा एजेंसियों का आरोप था कि वह दूसरे स्थानीय संदिग्धों की मदद से सुरक्षा बलों और आम नागरिकों पर हमलों को अंजाम दे रहा था।
।
पाठक प्रतिक्रियाएं