शनिवार, 14 नवंबर 2026 05:14 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 22°C
राजनीति अखिल भारतीय 17,915 व्यूज

'राहुल गांधी के खिलाफ प्रदर्शन रोकने के लिए पुलिस ने किया नजरबंद', तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष रामचंद्र राव का दावा

DARSH NEWS डेस्क • 14 Nov 2026, 03:55 PM IST
'राहुल गांधी के खिलाफ प्रदर्शन रोकने के लिए पुलिस ने किया नजरबंद', तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष रामचंद्र राव का दावा

राहुल गांधी के दौरे पर प्रदर्शन रोकने के लिए तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष नजरबंद (स्क्रीनग्रैब- ) तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष एन. रामचंद्र राव को किया नजरबंद। राहुल गांधी के दौरे, भारत समिट के खिलाफ प्रदर्शन रोकना।

पुलिस कार्रवाई को अलोकतांत्रिक, तानाशाही रवैया बताया। डिजिटल डेस्क, हैदराबाद। तेलंगाना बीजेपी अध्यक्ष एन.

रामचंद्र राव ने शनिवार को आरोप लगाया कि उन्हें और पार्टी के अन्य नेताओं को 'नजरबंद' (house arrest) कर दिया गया, ताकि वे शहर में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के दौरे के खिलाफ शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन न कर सकें। राव ने पुलिस की इस कार्रवाई को गैर-कानूनी और लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताया है।

उनका कहना है कि वे कांग्रेस के खिलाफ विरोध जताना चाहते थे, क्योंकि सरकार ने अपने चुनावी वादों को पूरा नहीं किया और लोगों को धोखा दिया है। इसके अलावा, वे राज्य सरकार द्वारा शहर में आयोजित किए जा रहे 'भारत समिट' के खिलाफ भी विरोध करना चाहते थे। राव के कार्यालय से जारी एक बयान में कहा गया है कि बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तारनाका स्थित उनके आवास पर जमा हो गए और भारत शिखर सम्मेलन के आयोजन को रोकने के लिए उन्हें घर से बाहर निकलने से रोक दिया।

पुलिस की कार्रवाई की कड़ी निंदा करते हुए राव ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार भाजपा को शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करने के उसके लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग करने से रोककर तानाशाही रवैया अपना रही है। राव ने बाद में पत्रकारों को बताया, 'सुबह 6 बजे से ही मेरे आवास के बाहर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात हैं और उन्होंने मुझे घर से बाहर निकलने से रोक दिया है।

' जानकारी , कांग्रेस नेता राहुल गांधी के हैदराबाद दौरे और शहर में आयोजित 'भारत समिट' के खिलाफ भाजपा द्वारा विरोध प्रदर्शन की आशंका थी, इसलिए तेलंगाना पुलिस ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी की राज्य इकाई के अध्यक्ष एन. रामचंद्र राव को नज़रबंद कर दिया और राज्य भर में भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।

(समाचार एजेंसी के इनपुट के साथ) देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

राजनीति • अखिल भारतीय

हैदराबाद में बाइक रैली में शामिल हुए राहुल गांधी, गिग वर्कर्स की स्कूटी पर बैठे; सीएम रेवंत रेड्डी भी आए नजर

राजनीति • अखिल भारतीय

'ये मेरा राज्य है, मेरा अधिकार है'; मेकेदातु बांध विवाद पर डीके शिवकुमार ने तमिलनाडु कांग्रेस को दिया जवाब

राजनीति • अखिल भारतीय

'किसी विदेशी ने पहले ही राहुल गांधी को कर रखा है हैक', फोन टैप मामले में नेता प्रतिपक्ष पर भाजपा का पलटवार

राजनीति • Mumbai

मुंबई में छठ पूजा पर फिर गरमाई सियासत: राज ठाकरे बोले- विवाद पैदा करने के लिए छठ का इस्तेमाल कर रही भाजपा

राजनीति • अखिल भारतीय

केरल: सबरीमाला घी आपूर्ति घोटाले में बड़ी कार्रवाई, तमिलनाडु के दो थोक व्यापारी गिरफ्तार

राजनीति • अखिल भारतीय

'कश्मीर भारत का है, इसमें कोई अगर-मगर नहीं', फारूक अब्दुल्ला के बयान पर बीजेपी की दो टूक

राजनीति • अखिल भारतीय

'अपने दिमाग की जांच कराएं', राहुल के फोन टैपिंग के आरोपों पर भाजपा का पलटवार

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल