शनिवार, 14 नवंबर 2026 07:42 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 15°C
राजनीति अखिल भारतीय 16,476 व्यूज

'किसी विदेशी ने पहले ही राहुल गांधी को कर रखा है हैक', फोन टैप मामले में नेता प्रतिपक्ष पर भाजपा का पलटवार

DARSH NEWS डेस्क • 14 Nov 2026, 06:53 AM IST
'किसी विदेशी ने पहले ही राहुल गांधी को कर रखा है हैक', फोन टैप मामले में नेता प्रतिपक्ष पर भाजपा का पलटवार

किसी विदेशी ने पहले ही राहुल गांधी को कर रखा है हैक- भाजपा (फाइल फोटो) कहा-नेता प्रतिपक्ष का फोन हैक करने की कोई आवश्यकता नहीं राहुल को अपने दिमाग की जांच करानी चाहिए : राजीव चंद्रशेखर नई दिल्ली। भाजपा ने शुक्रवार को लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के उन आरोपों पर जवाबी हमला किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उनका फोन टैप करवा रहे हैं।

भाजपा नेताओं ने सवाल किया कि अगर उन्हें लगता है कि उनका फोन टैप हो रहा है, तो उन्होंने जांच के लिए अपना फोन जमा क्यों नहीं कराया। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा-देखिए, किसी विदेशी ने पहले ही राहुल गांधी को हैक कर लिया है। उनका फोन हैक करने की किसी को जरूरत नहीं है।

केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष जो कहते हैं और जो करते हैं, उसमें बहुत अंतर रहता है। इसलिए उनको बिना सुबूत ऐसे बेबुनियाद आरोप नहीं लगाने चाहिए। भाजपा प्रवक्ता आरपी सिंह ने भी कांग्रेस नेता के दावों पर सवाल उठाया और सुझाव दिया कि वह जांच के लिए अपना फोन पुलिस को सौंप दें।

उन्होंने कहा, राहुल गांधी खबरों में बने रहने के लिए झूठे दावे गढ़ते हैं। वह हर दिन एक नया झूठ लेकर आते हैं। अगर उनका फोन टैप हो रहा है, तो उनसे कहिए कि वह नजदीकी थाने जाएं और अपना फोन जमा कर दें।

सब साफ हो जाएगा। केरलम भाजपा के अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि राहुल गांधी को अपने दिमाग की जांच करानी चाहिए। किसी को उनके फोन की टैपिंग कराने में दिलचस्पी नहीं है।

अगर किसी को दिलचस्पी है, तो यह समझने में कि उनका दिमाग सिर्फ झूठ पर ही क्यों चलता है। भाजपा महासचिव विनोद तावड़े ने एक्स पर लिखा कि राहुल गांधी जिस चर्चा की बात कर रहे हैं, वह सड़क पर नहीं होती। प्रधानमंत्री और नेता प्रतिपक्ष के बीच चर्चा संसद में होती है।

जनप्रतिनिधियों के बीच संसद में तर्क-वितर्क होने से संविधान की गरिमा बनी रहती है। राहुल गांधी को अपनी सड़क छाप राजनीति बंद कर संसद में प्रधानमंत्री से चर्चा करनी चाहिए। भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष हेमांग जोशी ने राहुल गांधी की आलोचना करते हुए कहा कि हम जानते हैं कि आपके पास कितने फोन हैं और उन फोन पर किस देश में कौन बैठकर बात कर रहा है।

आप ऐसी राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में क्यों शामिल होते हैं कि आपको अपना फोन टैप किए जाने का डर है? भाजपा प्रवक्ता तुहिन सिन्हा ने कहा कि राहुल गांधी आदतन झूठ बोलते हैं। वह हर दिन नया झूठ या नई मनगढ़ंत बात फैलाए बिना नहीं रह सकते।

वह आरोप लगाओ और भाग जाओ की राजनीति में विश्वास रखते हैं। कुछ दिनों के अंतराल पर वह नए आरोप लगाते हैं, लेकिन उन्हें साबित करने की परवाह नहीं करते। पिछले महीने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात के समय भी उन्होंने वोट चोरी के समर्थन में कोई सुबूत नहीं दिया था।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

राजनीति • Mumbai

मुंबई में छठ पूजा पर फिर गरमाई सियासत: राज ठाकरे बोले- विवाद पैदा करने के लिए छठ का इस्तेमाल कर रही भाजपा

राजनीति • अखिल भारतीय

केरल: सबरीमाला घी आपूर्ति घोटाले में बड़ी कार्रवाई, तमिलनाडु के दो थोक व्यापारी गिरफ्तार

राजनीति • अखिल भारतीय

'कश्मीर भारत का है, इसमें कोई अगर-मगर नहीं', फारूक अब्दुल्ला के बयान पर बीजेपी की दो टूक

राजनीति • अखिल भारतीय

'अपने दिमाग की जांच कराएं', राहुल के फोन टैपिंग के आरोपों पर भाजपा का पलटवार

राजनीति • अखिल भारतीय

व्यापार युद्ध जीत चुका चीन क्या अब AI की जंग भी जीतेगा? जानिए इस प्रतिस्पर्धा में कैसे फिट बैठते हैं एनवीडिया और हुआंग

राजनीति • अखिल भारतीय

'हंगामा क्यों है बरपा। ', पीएम मोदी की तारीफ के बाद मचे सियासी बवाल पर बोले सैम पित्रोदा

राजनीति • अखिल भारतीय

'मेरी मां को सच बताने का पूरा अधिकार', सोनिया गांधी के समर्थन में उतरी प्रियंका ने BJP-RSS को घेरा

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल