शनिवार, 14 नवंबर 2026 04:38 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 15°C
राजनीति Mumbai 11,030 व्यूज

मुंबई में छठ पूजा पर फिर गरमाई सियासत: राज ठाकरे बोले- विवाद पैदा करने के लिए छठ का इस्तेमाल कर रही भाजपा

DARSH NEWS डेस्क • 14 Nov 2026, 02:12 AM IST
मुंबई में छठ पूजा पर फिर गरमाई सियासत: राज ठाकरे बोले- विवाद पैदा करने के लिए छठ का इस्तेमाल कर रही भाजपा

मुंबई में छठ पूजा का इस्तेमाल कर विवाद पैदा करने का प्रयास कर रही भाजपा : राज ठाकरे (फोटो- ) मुंबई में छठ पूजा को लेकर छिड़ी सियासी बयानबाजी यूपी चुनावों को देखते हुए भाजपा विवाद पैदा कर रही है । महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) प्रमुख राज ठाकरे ने गुरुवार को भाजपा पर आरोप लगाया कि वह छठ पूजा को एक मुद्दा बनाकर मुंबई में सामाजिक और सांस्कृतिक तनाव पैदा करने की कोशिश कर रही है।

उन्होंने लोगों से अपील की कि वे उनके जाल में न फंसें। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए यह पार्टी मराठी और उत्तर भारतीय समुदायों के बीच विवाद भड़काने की कोशिश कर रही है। एक्स पर एक पोस्ट में ठाकरे ने आरोप लगाया कि भाजपा और उसके द्वारा तैयार किया गया इंटरनेट मीडिया इकोसिस्टम छठ पूजा से जुड़ी रील्स फैलाकर और इसे सांस्कृतिक आक्रामकता का रूप देकर महाराष्ट्र में कलह पैदा करने की हर संभव कोशिश कर रहा है।

उन्होंने मुंबई के कुछ रेलवे स्टेशनों पर भोजपुरी गाने चलाये जाने का भी जिक्र किया और दावा किया कि एमएनएस ने इसे रुकवा दिया था। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि भाजपा इस बात से निराश है कि तमाम कोशिशों के बावजूद वह उस तरह का विवाद पैदा नहीं कर पाई जिसकी उसे उम्मीद थी।

यह सारी कवायद उत्तर प्रदेश के आगामी चुनावों को ध्यान में रखकर की जा रही है। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

राजनीति • अखिल भारतीय

केरल: सबरीमाला घी आपूर्ति घोटाले में बड़ी कार्रवाई, तमिलनाडु के दो थोक व्यापारी गिरफ्तार

राजनीति • अखिल भारतीय

'कश्मीर भारत का है, इसमें कोई अगर-मगर नहीं', फारूक अब्दुल्ला के बयान पर बीजेपी की दो टूक

राजनीति • अखिल भारतीय

'अपने दिमाग की जांच कराएं', राहुल के फोन टैपिंग के आरोपों पर भाजपा का पलटवार

राजनीति • अखिल भारतीय

व्यापार युद्ध जीत चुका चीन क्या अब AI की जंग भी जीतेगा? जानिए इस प्रतिस्पर्धा में कैसे फिट बैठते हैं एनवीडिया और हुआंग

राजनीति • अखिल भारतीय

'हंगामा क्यों है बरपा। ', पीएम मोदी की तारीफ के बाद मचे सियासी बवाल पर बोले सैम पित्रोदा

राजनीति • अखिल भारतीय

'मेरी मां को सच बताने का पूरा अधिकार', सोनिया गांधी के समर्थन में उतरी प्रियंका ने BJP-RSS को घेरा

राजनीति • अखिल भारतीय

बंगाल में काली पूजा की प्रतिमा विसर्जन के दौरान भाजपा नेता की पीट-पीटकर हत्या, दो गिरफ्तार

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल