शनिवार, 14 नवंबर 2026 05:15 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 22°C
राजनीति अखिल भारतीय 5,350 व्यूज

हैदराबाद में बाइक रैली में शामिल हुए राहुल गांधी, गिग वर्कर्स की स्कूटी पर बैठे; सीएम रेवंत रेड्डी भी आए नजर

DARSH NEWS डेस्क • 14 Nov 2026, 04:35 PM IST
हैदराबाद में बाइक रैली में शामिल हुए राहुल गांधी, गिग वर्कर्स की स्कूटी पर बैठे; सीएम रेवंत रेड्डी भी आए नजर

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी हैदराबाद में गिग वर्कर्स के साथ एक बाइक रैली में शामिल हुए। गिग वर्कर्स के साथ रैली में शामिल हुए राहुल गांधी और सीएम रेवंत रेड्डी (फोटो-एएनआइ) राहुल गांधी ने हैदराबाद में गिग वर्कर्स रैली में भाग लिया।

मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी भी स्कूटी पर राहुल गांधी के साथ थे। यह रैली गिग वर्कर्स सोशल सिक्योरिटी स्कीम से पहले हुई। डिजिटल डेस्क, हैदराबाद।

तेलंगाना 'गिग वर्कर्स सोशल सिक्योरिटी एंड वेलफेयर स्कीम' की शुरुआत से पहले आज शनिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी हैदराबाद में गिग वर्कर्स के साथ एक बाइक रैली में शामिल हुए। गिग वर्कर्स की इस रैली में तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी और अन्य कांग्रेस नेता भी राहुल गांधी के साथ नजर आए।

रैली के दौरान राहुल गांधी और रेवंत रेड्डी स्कूटी पर पीछे बैठे थे। यह रैली शहर के आईटी कॉरिडोर में स्थित शिल्परामम सरकारी ऑडिटोरियम से शुरू होकर माधापुर के जयाभेरी ग्राउंड पर खत्म हुई। गिग वर्कर्स सोशल सिक्योरिटी एंड वेलफेयर स्कीम की शुरुआत के मौके पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गिग वर्कर्स को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार उनकी चिंताओं को दूर करने के लिए कदम उठाने के अपने वादे को पूरा कर रही है।

राहुल गांधी ने कहा, 'मेरी तेलंगाना के गिग वर्कर्स के साथ एक बैठक हुई थी। आपने मेरे साथ अपना दुख और दर्द साझा किया। उस समय, मैंने कहा था कि कांग्रेस पार्टी, हमारे मुख्यमंत्री और हम सभी ने आपसे वादा किया था कि हम आपकी मांगों पर कदम उठाएंगे और आपकी मदद करने तथा आपकी सुरक्षा के लिए हर संभव कोशिश करेंगे।

आज, हम उसी वादे को पूरा कर रहे हैं। ' तेलंगाना सरकार ने मार्च में 'तेलंगाना प्लेटफॉर्म बेस्ड गिग वर्कर्स (रजिस्ट्रेशन, सोशल सिक्योरिटी एंड वेलफेयर) बिल, 2026' पेश किया था। यह कानून, राहुल गांधी द्वारा अपनी 'भारत जोड़ो यात्रा' के दौरान गिग वर्कर्स की चिंताओं को उठाए जाने के बाद लाया गया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

राजनीति • अखिल भारतीय

'ये मेरा राज्य है, मेरा अधिकार है'; मेकेदातु बांध विवाद पर डीके शिवकुमार ने तमिलनाडु कांग्रेस को दिया जवाब

राजनीति • अखिल भारतीय

'राहुल गांधी के खिलाफ प्रदर्शन रोकने के लिए पुलिस ने किया नजरबंद', तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष रामचंद्र राव का दावा

राजनीति • अखिल भारतीय

'किसी विदेशी ने पहले ही राहुल गांधी को कर रखा है हैक', फोन टैप मामले में नेता प्रतिपक्ष पर भाजपा का पलटवार

राजनीति • Mumbai

मुंबई में छठ पूजा पर फिर गरमाई सियासत: राज ठाकरे बोले- विवाद पैदा करने के लिए छठ का इस्तेमाल कर रही भाजपा

राजनीति • अखिल भारतीय

केरल: सबरीमाला घी आपूर्ति घोटाले में बड़ी कार्रवाई, तमिलनाडु के दो थोक व्यापारी गिरफ्तार

राजनीति • अखिल भारतीय

'कश्मीर भारत का है, इसमें कोई अगर-मगर नहीं', फारूक अब्दुल्ला के बयान पर बीजेपी की दो टूक

राजनीति • अखिल भारतीय

'अपने दिमाग की जांच कराएं', राहुल के फोन टैपिंग के आरोपों पर भाजपा का पलटवार

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल