अभिनेता शाह रुख खान की अपकमिंग फिल्म किंग के ट्रेलर को लेकर लेटेस्ट अपडेट सामने आ रहा है। शाह रुख खान की किंग फिल्म (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट) एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। लंबे समय से सुपरस्टार शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) का नाम उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म किंग को लेकर चर्चा में बना हुआ है।
मल्टी स्टारर किंग (King) का डायरेक्शन पठान मूवी के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं। बीते दिनों से किंग के ट्रेलर को लेकर लगातार खबरें सामने आ रही हैं। अब लेटेस्ट अपडेट में बताया जा रहा है कि किंग मूवी के ट्रेलर को लेकर मेकर्स ने खास तैयारी की है और इसकी अवधि का भी खास ख्याल रखा गया है।
आइए मामले को थोड़ा और विस्तार से जानते हैं बीते 2 नवंबर को शाह रुख खान के जन्मदिन के खास अवसर पर मेकर्स द्वारा किंग का फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर किया गया था। अब मेकर्स इसके ट्रेलर को रिलीज करने की तैयारी में लगे हुए हैं, जिसे जल्द से जल्द पेश किया जाएगा। वैराइटी इंडिया की रिपोर्ट में ये बताया जा रहा है कि किंग के ट्रेलर को लेकर मेकर्स किसी भी तरह की कोई कमी नहीं छोड़ना चाहते हैं और इसके लिए बडे़ स्केल पर तैयारी चल रही है।
शाह रुख खान की किंग के ट्रेलर की अवधि 3 या साढ़े 3 मिनट की हो सकती है। जिसमें एक्शन, रोमांच और म्यूजिक का खास ध्यान रखा जाएगा। बशर्ते मेकर्स का फोकस इस बात पर भी है कि इतने रन टाइम में फैंस को फिल्म की कहानी को पूरा सार पेश नहीं करेंगे, बल्कि एक्साइटमेंट बढ़ाने के लिए अलग-अलग तरीके से सीक्वेंस को ट्रेलर में शामिल किया जाएगा।
ताकि फिल्म को देखने के लिए सिनेप्रेमियों में सस्पेंस बना रहे। रिपोर्ट में ये भी दावा किया जा रहा है कि अगले महीने 14 दिसंबर को शाह रुख खान की किंग के ट्रेलर रिलीज किया जा सकता है। इसके अलावा फिल्म की रिलीज डेट पहले ही लॉक की जा चुकी है, जोकि 24 दिसंबर 2026 है।
फिल्म किंग की चर्चा का दूसरा विषय इसकी बड़ी स्टार कास्ट है, जिसमें शाह रुख खान के अलावा सिनेमा के कई सितारे अहम भूमिका में मौजूद हैं। उनमें दीपिका पादुकोण, सौरभ शुक्ला, राघव जुयाल, सुहाना खान, अभिषेक बच्चन और अरशद वारसी जैसे कई कलाकारों के नाम शामिल हैं। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें।
Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं