शनिवार, 21 नवंबर 2026 02:16 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 23°C
मनोरंजन अखिल भारतीय 19,658 व्यूज

पीरियड्स में खून से सनी स्कर्ट, कैंसर के डर से कांपी एक्ट्रेस, स्कूल में लड़कियों ने किया ये काम

DARSH NEWS डेस्क • 21 Nov 2026, 01:56 PM IST
पीरियड्स में खून से सनी स्कर्ट, कैंसर के डर से कांपी एक्ट्रेस, स्कूल में लड़कियों ने किया ये काम

Sara Gurpal First Periods Story: पंजाबी सिंगर और एक्ट्रेस सारा गुरपाल ने अपने पहले पीरियड्स का डरावना अनुभव साझा किया है, जिसे सुनकर कई लोग हैरान रह जाएंगे, एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें पीरियड्स के बारे में पहले से कोई जानकारी नहीं थी और पहली बार ब्लीडिंग होने पर उन्हें लगा कि कहीं कैंसर तो नहीं हो गया।

हॉटरफ्लाई को दिए इंटरव्यू में सारा ने बताया कि वो हरियाणा से हैं और उनकी मां भी ज्यादा पढ़ी-लिखी नहीं थीं, इसलिए घर पर उन्हें पीरियड्स के बारे में कभी खुलकर नहीं बताया गया। सारा ने बताया कि पहली बार पीरियड्स के दौरान वो क्लास में थीं, अचानक ब्लीडिंग होने से वो घबरा गईं, क्लास की लड़कियों ने उन्हें समझाया कि ये पीरियड्स हैं, जब वो सीट से उठीं तो उनकी स्कर्ट खून से लाल हो चुकी थी, दो लड़कियां उन्हें प्रिंसिपल के ऑफिस तक ले गईं, जिसके बाद उन्हें घर भेज दिया गया।

घर पर मां ने बताया कि ऐसा होना सामान्य है, लेकिन ज्यादा खुलकर बात नहीं की, सारा ने बताया कि शुरुआत में वो सैनिटरी पैड की जगह कपड़े का इस्तेमाल करती थीं, उनकी बहन भी पैड की जगह कपड़ा इस्तेमाल करने की सलाह देती थीं। एक्ट्रेस ने कहा कि अगर उन्हें पहले से जानकारी होती तो वो अपनी डाइट और सेहत का बेहतर ख्याल रख पातीं, उन्हें UTI यानी यूरिन इन्फेक्शन की समस्या भी हुई थी, सारा ने सवाल उठाया कि पीरियड्स जैसी सामान्य प्रक्रिया को लेकर समाज में इतना टैबू क्यों है।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

मनोरंजन • अखिल भारतीय

ढलती उम्र, वजन और लुक्स पर ट्रोल हुई वीना मलिक ने कैमरे के सामने उतारा सब कुछ, लाइव शो में बोलीं- अब इस पर।

मनोरंजन • अखिल भारतीय

गोवा में 57वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह की रंगारंग शुरू, ग्रैमी विजेता संगीतकार रिकी केज के फ्यूजन संगीत ने बांधा समां

मनोरंजन • अखिल भारतीय

'अगर रावण इतना अच्छा। ', Ramayana देखकर भड़के 'महाभारत' के 'श्री कृष्ण'; फिल्म की फंडिंग को लेकर उठाए सवाल

मनोरंजन • अखिल भारतीय

2028 से पहले ही रिलीज हो जाएगी Ramayana 2? 'शूर्पणखा' बनीं रकुल प्रीत सिंह ने तोड़ी चुप्पी

मनोरंजन • अखिल भारतीय

'फॉलोअर्स के दम पर । ', Ramayana की 'कौशल्या' ने कास्टिंग के तरीकों पर की बात; गौरव खन्ना ने बताई टीवी की पावर

मनोरंजन • अखिल भारतीय

ऑस्कर विनर Al Pacino की फिल्म को प्रोड्यूस करेंगे 'कबीर सिंह' के मेकर्स, हॉलीवुड मूवी Captivated का किया एलान

मनोरंजन • अखिल भारतीय

छठ गीत गाने वाली सिंगर ने गाया था Katrina Kaif का चटपटा गाना, भोजपुरी क्वीन के 'पार्टी एंथम' पर खूब थिरकते हैं लोग

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल