रविवार, 08 नवंबर 2026 09:11 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 19°C
मनोरंजन अखिल भारतीय 8,585 व्यूज

सनी देओल ने किया Ramayana का रिव्यू, पौराणिक फिल्म के हुए मुरीद; पर्दे के 'बजरंगी बली' बोले- हॉलीवुड से बेहतर

DARSH NEWS डेस्क • 08 Nov 2026, 07:41 AM IST
सनी देओल ने किया Ramayana का रिव्यू, पौराणिक फिल्म के हुए मुरीद; पर्दे के 'बजरंगी बली' बोले- हॉलीवुड से बेहतर

बॉलीवुड सुपरस्टार सनी देओल ने अपनी ही फिल्म रामायणम् का खास रिव्यू सोशल मीडिया पर शेयर किया है। रामायणम् के मुरीद हुए सनी देओल (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम) एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। इस वक्त सिनेमाघरों में अभिनेता रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और यश (Yash) स्टारर माइथोलॉजिकल फिल्म रामायणम् दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रही है।

इस मूवी में हनुमान जी का किरदार निभाने वाले अभिनेता सनी देओल ने हाल ही में इसे देखा है और अब सोशल मीडिया पर इसका स्पेशल रिव्यू शेयर किया है। रिव्यू करते हुए सनी ने रामायणम् (Ramayana) को हॉलीवुड से भी बेहतर फिल्म होने के दावा किया है। ऐसे में आइए जानते हैं कि सूर्या फिल्म एक्टर ने निर्देशक नीतेश तिवारी की रामायणम् को लेकर क्या-क्या कहा है हाल ही में सनी देओल (Sunny Deol) ने फिल्म रामायणम् को वॉच किया है।

इसके बाद उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक लेटेस्ट वीडियो शनिवार को शेयर किया और उसमें फिल्म की खासियत के बारे में खुलकर बात की है और कहा है- मैं अभी-अभी अपनी फिल्म रामायणम् को देखकर आया हूं। मुझे बहुत ज्यादा अच्छी लगी और मैं चाहता हूं कि हर हिंदुस्तानी जाकर रामायणम् को देखे।

क्योंकि ये फिल्म किसी भी हॉलीवुड फिल्म से कम नहीं और इतना ही नहीं बल्कि ये उनसे भी बेहतर है। इसके स्पेशल इफेक्ट्स तो इस प्रकार हैं कि आपको ऐसा लगेगा कि आप इस दुनिया में ही नहीं है, आपको उस दौर में खींचकर ले जाती है। सभी कलाकारों ने बहुत शानदार काम किया है।

इसलिए मैं आपसे हक जताते हुए ये कह रहा हूं कि जाकर ये फिल्म जरूर देखें। A post shared by Sunny Deol (@iamsunnydeol) इस तरह से सनी देओल ने 4000 करोड़ के बजट में बनने वाली रामायणम् फ्रेंचाइजी के पहले पार्ट की समीक्षा अपने शब्दों में की है। आपको बता दें कि क्रिटिक्स और ऑडियंस की तरफ भी रामायणम् को लेकर पॉजिटिव रिव्यू मिल रहे हैं।

अभिनेता सनी देओल आपको भगवान हनुमान जी के रोल में रामायणम् पार्ट-2 में धमाल मचाते हुए नजर आएंगे। जिसे 2 साल बाद 2028 में दीवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। फिल्म के पहले भाग के अंतिम सीन में बजरंग बली के किरदार में सनी की हल्की सी झलक देखने को मिली है, जिसे देख फैंस की एक्साइटमेंट काफी हो गई है, ऐसे में वे पार्ट-2 की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

मनोरंजन • अखिल भारतीय

'यह मेरा आखिरी दशक है। ' एक्टिंग छोड़ डायरेक्शन में हाथ आजमाएंगे रणबीर कपूर? बताई पहली फिल्म की प्लानिंग

मनोरंजन • अखिल भारतीय

रणबीर कपूर नहीं, Ramayana के 'परशुराम' बने ये एक्टर, 'सीता' के स्वंयवर में भी निभाई अहम भूमिका

मनोरंजन • अखिल भारतीय

एक ही दिन में शूट हुए थे गोविंदा-रवीना के 2 गाने, Udit-Alka ने दी थी आवाज; लोग शादी मेंं खूब करते हैं नागिन डांस

मनोरंजन • अखिल भारतीय

Ramayana में साई पल्लवी के एक्शन सीक्वेंस पर आया दीपिका चिखलिया का रिएक्शन, बोलीं- ऐसा कोई सीन मुझे याद नहीं।

मनोरंजन • अखिल भारतीय

Sunny Deol से पहले इन 6 एक्टर्स ने निभाया 'हनुमान' का किरदार, 5 को मिला प्यार; एक को देख लोग हुए थे नाराज

मनोरंजन • अखिल भारतीय

Ramayana के फाइनल कट से बाहर हुआ 'सुमंत्र' का किरदार, सीन हटने पर सत्येन चतुर्वेदी ने दिया दिल छूने वाला बयान

मनोरंजन • अखिल भारतीय

बनेगी Salman Khan की बायोपिक? भाईजान ने तोड़ी चुप्पी; कहा- वो फिल्म नहीं चलेगी।

मनोरंजन • अखिल भारतीय

'मुझे धमकी मिली, फिल्मों से निकाला। ', Ramayana में 'विद्युतजीवा' बने Vivek Oberoi का छलका दर्द

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल