शनिवार, 21 नवंबर 2026 03:14 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 23°C
मनोरंजन Mumbai 4,370 व्यूज

"घर अचानक बड़ा और खाली लगने लगा। " पिता के निधन से बुरी तरह टूटे अनुभव सिन्हा

DARSH NEWS डेस्क • 21 Nov 2026, 02:47 PM IST
"घर अचानक बड़ा और खाली लगने लगा। " पिता के निधन से बुरी तरह टूटे अनुभव सिन्हा

Anubhav Sinha Father Death: फिल्म निर्माता अनुभव सिन्हा के पिता प्रेम गोविंद सिन्हा का 19 नवंबर को मुंबई में निधन हो गया। रात करीब 9 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। 20 नवंबर को सुबह 10 बजे वर्सोवा श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया।

अनुभव ने 21 नवंबर को सोशल मीडिया पर पिता के निधन की जानकारी दी और उन्हें याद करते हुए एक भावुक पोस्ट लिखा। पिता को याद कर भावुक हुए अनुभव अनुभव ने पिता की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि उनके जाने के बाद घर अचानक बड़ा और खाली लगने लगा है। अब उनके साथ कोई नई तस्वीर नहीं खींची जा सकेगी और न ही उनके लिए नई मिठाइयां ढूंढ़ी जाएंगी।

हालांकि, उनके साथ प्यार और बातचीत की यादें हमेशा रहेंगी। अनुभव का यह पोस्ट काफी भावुक है। अनुभव की पोस्ट पर दीया मिर्जा, नीना गुप्ता, सुतापा सिकदर, मानव विज और शूजित सरकार समेत कई सितारों ने दुख जताया।

सभी ने कमेंट कर अनुभव और उनके परिवार को इस मुश्किल समय में हिम्मत दी। मुश्ताक शेख ने भी सोशल मीडिया पर अनुभव के पिता को श्रद्धांजलि दी। A post shared by Anubhav Sinha (@anubhavsinhaa) अनुभव ने अपने माता-पिता से जुड़ी एक पुरानी याद भी साझा की।

उन्होंने बताया कि उनकी मां अक्सर एक किस्सा सुनाती थीं। जब उनके पिता शादी के लिए मां से मिलने गए थे, तब उनसे गाना गाने को कहा गया था। इस पर उनके पिता ने अपना पसंदीदा गाना 'छोटी सी ये जिंदगानी रे' गाया था।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

मनोरंजन • अखिल भारतीय

पीरियड्स में खून से सनी स्कर्ट, कैंसर के डर से कांपी एक्ट्रेस, स्कूल में लड़कियों ने किया ये काम

मनोरंजन • अखिल भारतीय

ढलती उम्र, वजन और लुक्स पर ट्रोल हुई वीना मलिक ने कैमरे के सामने उतारा सब कुछ, लाइव शो में बोलीं- अब इस पर।

मनोरंजन • अखिल भारतीय

गोवा में 57वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह की रंगारंग शुरू, ग्रैमी विजेता संगीतकार रिकी केज के फ्यूजन संगीत ने बांधा समां

मनोरंजन • अखिल भारतीय

'अगर रावण इतना अच्छा। ', Ramayana देखकर भड़के 'महाभारत' के 'श्री कृष्ण'; फिल्म की फंडिंग को लेकर उठाए सवाल

मनोरंजन • अखिल भारतीय

2028 से पहले ही रिलीज हो जाएगी Ramayana 2? 'शूर्पणखा' बनीं रकुल प्रीत सिंह ने तोड़ी चुप्पी

मनोरंजन • अखिल भारतीय

'फॉलोअर्स के दम पर । ', Ramayana की 'कौशल्या' ने कास्टिंग के तरीकों पर की बात; गौरव खन्ना ने बताई टीवी की पावर

मनोरंजन • अखिल भारतीय

ऑस्कर विनर Al Pacino की फिल्म को प्रोड्यूस करेंगे 'कबीर सिंह' के मेकर्स, हॉलीवुड मूवी Captivated का किया एलान

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल