बुधवार, 25 नवंबर 2026 03:17 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 21°C
मनोरंजन अखिल भारतीय 13,624 व्यूज

एकतरफा प्यार का दर्द निकला 'बारातियों का एंथम', 24 सालों से Udit-Alka की आवाज में शादियों में मचा रहा है धूम

DARSH NEWS डेस्क • 25 Nov 2026, 10:58 AM IST
एकतरफा प्यार का दर्द निकला 'बारातियों का एंथम', 24 सालों से Udit-Alka की आवाज में शादियों में मचा रहा है धूम

अल्का याग्निक और उदित नारायण की आवाज में 24 सालों से एक गाने पर शादियों में घराती-बाराती खूब नाचते हैं, लेकिन ये बात शायद ही किसी को पता हो कि जिस गाने पर वो डांस कर रहे हैं, वह एकतरफा प्यार के दर्द को बयां करता है। बारातियों का एंथम है शादी का दर्दभरा गाना/ फोटो- इंस्टाग्राम 24 साल से शादी में खूब बज रहा है उदित-अल्का का ये गीत सेलिब्रेशन नहीं।

एकतरफा प्यार के दर्द को बयां करता है गाना पैपी सॉन्ग समझकर खूब नाचते हैं घराती-बाराती एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। शादी का मौका हो और उसमें ढोलक की ताल न हो ऐसा तो हो ही नहीं सकता। भारत में शादी का सीजन आ गया है और दूल्हा-दुल्हन के संगीत-मेहंदी और शादियों में परफॉर्म करने के गानों की लिस्ट भी तैयार हो चुकी है।

इन्हीं गानों की लिस्ट में एक ऐसा आइकॉनिक गाना है, जिस पर हर साल कई दोस्तों ने परफॉर्म किया होगा। हालांकि, मजेदार बात ये कि ढोलक की जिस आवाज घराती और बाराती मस्त होकर डांस कर रहे हैं, वह ट्रैक असल में वन साइडेड लव के दर्द को बयां करता है। अल्का याग्निक (Alka Yagnik Songs) और उदित नारायण की आवाज में गाया कौन सा है वो दर्द भरा गीत, जिस पर 24 साल से झूम रहे हैं लोग, चलिए बताते हैं।

जिस गाने का जिक्र हम अपने इस लेख में कर रहे हैं, वह साल 2002 में यशराज की फ्लॉप फिल्म 'मेरे यार की शादी' (Mere Yaar Ki Shadi Hai Song) का टाइटल ट्रैक है। गाने के लिरिक्स हैं 'मेरे यार की शादी है'। 24 साल पहले मूवी में ये गाना उदय चोपड़ा पर फिल्माया गया था, जो अपनी बचपन की दोस्त अंजलि को उसकी शादी की बधाई देता हुआ ये गीत गाता है।

पैपी बीट और गाने की वाइब्स को देखकर वेडिंग में ऐसा लगता है 'मेरे यार की शादी' सेलिब्रेशन सॉन्ग है, लेकिन फिल्म में ये गाना बिल्कुल अलग परिस्थितियों पर फिल्माया गया है। संजय बचपन से ही अंजलि से प्यार करता है, लेकिन उसकी शादी जिमी शेरगिल से होती है। बाहर से तो संजय खुश दिखता है, लेकिन अंदर ही अंदर वह अपने एकतरफा प्यार की वजह से अंजलि से दूर जाता हुआ टूट रहा है।

मेरे यार की शादी है में ये गाना काफी मस्ती भरा है, इसलिए दर्दभरे गाने का असल जिंदगी में संगीत सेरेमनी, मेहंदी और दोस्तों के ग्रुप डांस के लिए इस्तेमाल होता है। गाने को उदित नारायण (Udit Narayana Songs)-अल्का याग्निक के साथ-साथ सोनू निगम ने भी अपनी मधुर आवाज दी है।

इसके लिरिक्स जावेद अख्तर ने लिखे और म्यूजिक जीत और प्रीतम ने दिया है। साल 2015 में जब यशराज फिल्म्स ने अपने ऑफिशियल यूट्यूब अकाउंट पर ये गाना पोस्ट किया था, तब से अब तक गीत को 50 करोड़ से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। उदय चोपड़ा और जिमी शेरगिल के साथ मेरे यार की शादी में तुलिप जोशी मुख्य भूमिका में नजर आई थीं।

ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भले ही फ्लॉप हुई थी, लेकिन इसके गाने जबरदस्त हिट थे। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

मनोरंजन • अखिल भारतीय

Golden Globe 2027 की रेस में शामिल Ramayana, रणबीर-यश की फिल्म स्पाइडर-मैन और ड्यून 3 को देगी टक्कर!

मनोरंजन • अखिल भारतीय

45 सालों से 'विदाई एंथम' की तरह बज रहा मोहम्मद रफी का भोजपुरी गाना, सुनते ही टपकने लग जाते हैं आंखों से आंसू

मनोरंजन • अखिल भारतीय

भारत के लिए बड़ी खुशखबरी! Oscar 2027 की दौड़ में पहुंचीं दो फिल्में; 'गोंधल' और 'अंग' लिस्ट में शामिल

मनोरंजन • अखिल भारतीय

तीसरी बार पर्दे पर दिखेगी विजय सेतुपति और मालविका मोहनन की जोड़ी, कब रिलीज होगी नई फिल्म Pocket Novel?

मनोरंजन • अखिल भारतीय

कौन हैं आरुषि निशंक? पूर्व CM की बेटी जिससे जुड़ रहा है चिराग पासवान का नाम, असल मे है ग्लैमर की गुड़िया

मनोरंजन • अखिल भारतीय

बैंडिट क्वीन के समय देखा सपना, सुशांत संग बनाने की ठानी जिद; क्यों 20 साल बाद भी नहीं बन पाई शेखर कपूर की 'पानी'?

मनोरंजन • अखिल भारतीय

सालों तक अटका था सलमान का ये गीत, Sonu Nigam की आवाज में नहीं हुआ रिलीज; Alka-Udit ने वही गाना गाकर रचा इतिहास

मनोरंजन • अखिल भारतीय

'हमें अपनी फिल्म पर यकीन। ',लक्ष्मण उतरेकर ने Eetha और 'मातृभूमि' के क्लैश पर कह दी ऐसी बात, किसकी होगी जीत?

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल