रविवार, 15 नवंबर 2026 09:46 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 14°C
खेल समाचार अखिल भारतीय 17,058 व्यूज

दिग्गज ने विरोधी को सिर पर किक मारकर किया ढेर, एक ही वार से पलट दिया मैच का पासा

DARSH NEWS डेस्क • 15 Nov 2026, 05:38 PM IST
दिग्गज ने विरोधी को सिर पर किक मारकर किया ढेर, एक ही वार से पलट दिया मैच का पासा

जब दुनिया के सबसे खतरनाक स्ट्राइकरों में शुमार रोडटंग और नोंग-ओ रिंग में फाइट के लिए उतर रहे थे तो अधिकतर फैंस और जानकारों को लग रहा था कि रोडटंग मैच को अपने नाम कर ही लेंगे। 40 वर्षीय नोंग-ओ को अपनी स्किल्स और हथियारों पर पूरा भरोसा था और उन्होंने जोरदार खेल दिखाते हुए 29 वर्षीय प्रतिद्वंदी को सर्वसम्मत निर्णय से हराने में सफलता पाई।

इसके साथ ही वह ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड ग्रां प्री के सेमीफाइनल में जगह बनाने में सफल हुए। रोडटंग, जो न सिर्फ फाइट फैंस बल्कि सेलिब्रिटीज़ के बीच भी बहुत मशहूर हैं, ने कई महीनों के बाद रिंग में वापसी की। दोनों ने शुरुआत में एक दूसरे को परखा और पहले राउंड में वार-पलटवार देखने को मिले।

13 नवंबर की शाम The Inner Circle 38 के मेन इवेंट की फाइट का पूरा पासा दूसरे राउंड में पलट गया, जब नोंग-ओ ने बाएं पैर से हेड किक मारी, जो कि रोडटंग के सिर पर लगी और वो मैट पर जा गिरे। रेफरी ने आठ तक गिनती गिनी और उससे पहले रोडटंग मैच जारी रखने के लिए खड़े हो गए।

नोंग-ओ ने अंत तक अपने अटैक की विविधता से दिग्गज को छकाया। नोंग-ओ की जबरदस्त किक ने सनसनी मचा दी और वह वीडियो वायरल हो गया। उसने महज 12 घंटे में करीब 4.

5 मिलियन व्यूज़ सिर्फ इंस्टाग्राम पर हासिल कर लिए। यह कोई आम मैच नहीं था बल्कि इनकी टक्कर मॉय थाई वर्ल्ड ग्रां प्री के क्वार्टरफाइनल में हुई। विजेता सेमीफाइनल में पहुंता और जीतने वाले को सिल्वर बेल्ट के साथ-साथ गोल्ड बेल्ट भी नसीब होगी।

अंत में तीनों जजों ने तीन राउंड के शानदार एक्शन के बाद 40 वर्षीय अनुभवी थाई सुपरस्टार को सर्वसम्मत निर्णय से विजेता घोषित किया। इस जीत के बाद उनका करियर रिकॉर्ड 269-59 (जीत-हार) हो गया। वहीं दूसरे क्वार्टरफाइनल में जापान के शिमोन योशीनारी ने रमादान ओन्दाश को हराकर सेमीफाइनल का टिकट कटाया और अब यहां शिमोन और नोंग-ओ भविष्य में सेमीफाइनल में फाइट करते दिखेंगे।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

खेल समाचार • अखिल भारतीय

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखाकर ठगी, केरलम के बुजुर्ग से ठगे 1.41 करोड़ रुपये; FIR दर्ज

खेल समाचार • Lucknow

भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह ने क्यों की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात? खुद सामने आकर बताया कारण

खेल समाचार • अखिल भारतीय

सबरीमाला के वन मार्ग पर तैनात स्वास्थ्य कर्मियों को भोजन उपलब्ध कराएं, केरल हाई कोर्ट का निर्देश

खेल समाचार • अखिल भारतीय

भारतीय टीम ने पाकिस्तान के सामने क्यों किया अग्रेसिव सेलिब्रेशन? अब सामने आई असली वजह

खेल समाचार • अखिल भारतीय

पाकिस्तानी टीम की हार के बाद संजय मांजरेकर को हुआ दर्द, टीम इंडिया के जश्न पर उठाया सवाल

खेल समाचार • अखिल भारतीय

ईशान किशन पर क्यों भड़के मोहम्मद सिराज? अब आ गई असली सच्चाई सामने

खेल समाचार • अखिल भारतीय

'कांग्रेस आदिवासी नायकों से नफरत करती है', बिरसा मुंडा श्रद्धांजलि समारोह को लेकर राहुल गांधी पर बीजेपी ने साधा निशाना

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल