रविवार, 15 नवंबर 2026 09:46 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 14°C
खेल समाचार Lucknow 6,438 व्यूज

भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह ने क्यों की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात? खुद सामने आकर बताया कारण

DARSH NEWS डेस्क • 15 Nov 2026, 08:00 PM IST
भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह ने क्यों की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात? खुद सामने आकर बताया कारण

क्रिकेट के मैदान पर अपने लंबे छक्कों से पहचान बनाने वाले रिंकू सिंह अब जिंदगी की नई पारी शुरू करने जा रहे हैं। उनकी शादी की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। इसी सिलसिले में उन्होंने अपने परिवार के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और उन्हें शादी का निमंत्रण दिया।

रिंकू सिंह समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज के साथ 4 दिसंबर 2026 को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। प्रधानमंत्री से मुलाकात के दौरान उन्होंने शादी का कार्ड सौंपा और उनका आशीर्वाद लिया। इस खास मुलाकात की तस्वीर भी उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा की।

परिवार के साथ पीएम मोदी से मिले रिंकू सिंह रिंकू सिंह ने अपने परिवार के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पीएम को अपनी शादी में शामिल होने का निमंत्रण दिया। मुलाकात के बाद रिंकू ने सोशल मीडिया पर तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि अपने परिवार के साथ माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी से मिलकर, उन्हें अपनी शादी में आमंत्रित कर और उनका आशीर्वाद पाकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं।

यह हमारे लिए सचमुच एक बहुत ही खास पल है। योगी आदित्यनाथ को भी दिया जा चुका है न्योता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात से पहले रिंकू के परिवार ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी शादी का निमंत्रण दिया था। रिंकू की मां बीना देवी, भाई सोनू सिंह और बहन नेहा सिंह ने लखनऊ में मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर उन्हें शादी का कार्ड सौंपा था।

कब होगी रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी? रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ के रामाडा होटल में होगी। दोनों की सगाई 8 जून 2025 को लखनऊ के द सेंट्रम होटल में हुई थी।

इस समारोह में क्रिकेट और राजनीति जगत की कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हुई थीं। प्रिया सरोज उत्तर प्रदेश की मछलीशहर लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी की सांसद हैं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

खेल समाचार • अखिल भारतीय

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखाकर ठगी, केरलम के बुजुर्ग से ठगे 1.41 करोड़ रुपये; FIR दर्ज

खेल समाचार • अखिल भारतीय

सबरीमाला के वन मार्ग पर तैनात स्वास्थ्य कर्मियों को भोजन उपलब्ध कराएं, केरल हाई कोर्ट का निर्देश

खेल समाचार • अखिल भारतीय

भारतीय टीम ने पाकिस्तान के सामने क्यों किया अग्रेसिव सेलिब्रेशन? अब सामने आई असली वजह

खेल समाचार • अखिल भारतीय

दिग्गज ने विरोधी को सिर पर किक मारकर किया ढेर, एक ही वार से पलट दिया मैच का पासा

खेल समाचार • अखिल भारतीय

पाकिस्तानी टीम की हार के बाद संजय मांजरेकर को हुआ दर्द, टीम इंडिया के जश्न पर उठाया सवाल

खेल समाचार • अखिल भारतीय

ईशान किशन पर क्यों भड़के मोहम्मद सिराज? अब आ गई असली सच्चाई सामने

खेल समाचार • अखिल भारतीय

'कांग्रेस आदिवासी नायकों से नफरत करती है', बिरसा मुंडा श्रद्धांजलि समारोह को लेकर राहुल गांधी पर बीजेपी ने साधा निशाना

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल