भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मुकाबले में जीत सिर्फ स्कोरबोर्ड तक सीमित नहीं रहती। मैदान पर खिलाड़ियों का जोश और भावनाएं भी चर्चा का हिस्सा बन जाती हैं। अंडर 19 एशिया कप 2026 के फाइनल में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला।
भारत ने आखिरी गेंद पर चौका लगाकर पाकिस्तान को हराया और खिताब अपने नाम किया। इसके बाद भारतीय खिलाड़ियों ने जिस अंदाज में जश्न मनाया, उस पर काफी चर्चा हुई। कई लोगों की प्रतिक्रियाएं देखने को मिली।
कुछ भारतीय खिलाड़ी जीत के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ियों के सामने आक्रामक अंदाज में जश्न मनाते दिखाई दिए। इस घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए और पूर्व क्रिकेटरों ने भी इस पर अपनी राय रखी। अब मैच के हीरो मोहित उल्वा ने इस पूरे मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
पाकिस्तानी खिलाड़ियों को चिढ़ाना मकसद नहीं था मोहित उल्वा ने जियोहॉटस्टार से बातचीत में बताया कि भारतीय खिलाड़ियों का इरादा पाकिस्तान को नीचा दिखाने या उनके सामने जीत का दिखावा करने का नहीं था। उनके मुताबिक, भारत-पाकिस्तान मुकाबला था और वह भी फाइनल था। ऐसे बड़े मैच में जीत मिलने के बाद खिलाड़ियों का भावुक होना स्वाभाविक था।
मोहित ने यह भी बताया कि ग्रुप स्टेज में पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबला जीतने के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने भी अपना जश्न मनाया था। भारतीय टीम ने इसे सामान्य तरीके से लिया था। इसलिए फाइनल की जीत के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने भी अपनी खुशी जाहिर की।
उन्होंने कहा कि हम उन्हें दिखाने या उनकी जीत का मजाक उड़ाने के लिए ऐसा नहीं कर रहे थे। हमने सिर्फ उस चीज का जश्न मनाया जो हमने हासिल की थी। उस समय जो भी हुआ, वह स्वाभाविक था।
India Rocks 👏🎊✨️Congratulations U-19 Team India. What a celebration 🍾 #indvspaku19 #INDvsPAK https://t. co/irWcysyf7q आखिरी गेंद पर चौका लगाने के बाद खुद को भूल गए थे मोहित मोहित उल्वा ने फाइनल में भारत को चैंपियन बनाने में सबसे अहम भूमिका निभाई।
उन्होंने 26 गेंदों पर नाबाद 49 रन बनाए। जब भारत को आखिरी गेंद पर जीत के लिए तीन रन चाहिए थे, तब मोहित ने चौका लगाकर मुकाबला खत्म कर दिया। उन्होंने बताया कि चौका लगाने के बाद कुछ समय तक उन्हें समझ ही नहीं आया कि मैदान पर क्या हो रहा है।
वह पूरी तरह उस पल में खो गए थे। उन्हें भरोसा था कि वह टीम को जीत दिला सकते हैं, लेकिन जब ऐसा हुआ तो कुछ देर तक उन्हें यकीन नहीं हुआ। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं