रविवार, 08 नवंबर 2026 09:08 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 19°C
मनोरंजन अखिल भारतीय 8,974 व्यूज

29 साल पहले 'औरत' बनकर इस एक्टर ने छाप डाले थे करोड़ों रुपये, रीमेक फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया था गदर

DARSH NEWS डेस्क • 07 Nov 2026, 10:35 PM IST
29 साल पहले 'औरत' बनकर इस एक्टर ने छाप डाले थे करोड़ों रुपये, रीमेक फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया था गदर

29 साल पहले औरत बनकर बड़े पर्दे पर धमाल मचाने वाले एक्टर ने एक फिल्म से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। 90s में कॉमेडी फिल्म का था राज। फोटो क्रेडिट- एक्स एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।

कुछ एक्टर्स हीरो की छवि से हटकर अलग-अलग किरदार निभाने के लिए जाने जाते हैं। किरदार के लिए वे नहीं देखते हैं कि उन्हें खलनायक बनना है या फिर महिला। हिंदी और साउथ सिनेमा में अभिनय का लोहा मनवाने वाले एक एक्टर भी उन्हीं में से एक हैं।

यह एक्टर कोई और नहीं, बल्कि अभिनेता कमल हासन (Kamal Haasan) हैं। बॉलीवुड और साउथ फिल्मों में उन्होंने कई यादगार किरदार निभाए हैं। चाहे 'अपूर्व सहोदररगल' में बौने की भूमिका निभाना हो या फिर ऑस्कर में ऑफिशियल एंट्री पाने वाली फिल्म 'इंडियन' में सेनापति की भूमिका निभाना हो।

कमल हासन ने हर किरदार में जान फूंकी है। 29 साल पहले भी कमल हासन ने अपनी एक फिल्म से सबको दंग कर दिया था। इस फिल्म में उन्होंने एक महिला का किरदार निभाया था जिसने ऑडियंस को हंसने पर मजबूर कर दिया था।

उनकी परफॉर्मेंस को खूब सराहा गया, फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हो गई और उनका किरदार अमर हो गया। यह फिल्म थी 1997 में आई चाची 420 (Chachi 420)। चाची 420 में कमल हासन के अलावा तब्बू, अमरीश पुरी, ओम पुरी, जॉनी वॉकर और परेश रावल जैसे कलाकारों ने अहम भूमिका निभाई थी।

इस फिल्म में कमल ने न केवल मुख्य भूमिका निभाई थी, बल्कि वह कॉमेडी फिल्म के सह-लेखक, प्रोड्यूसर और डायरेक्टर भी थे। यह तमिल फिल्म 'अव्वाई शनमुगी' की ऑफिशियल रीमेक थी जो 1993 में आई मिसेज डाउटफेयर की एडेप्टेशन थी। फिल्म की कहानी जयप्रकाश (कमल हासन) और जानकी (तब्बू) की है।

जयप्रकाश एक मिडिल क्लास फैमिली से ताल्लुक रखता है और जानकी बिजनेसमैन दुर्गाप्रसाद (अमरीश पुरी) की इकलौती बेटी है। दोनों दुर्गाप्रसाद के खिलाफ शादी करते हैं और उनकी एक बेटी होती है लेकिन कुछ सालों बाद उनका तलाक हो जाता है। बेटी की कस्टडी जानकी को मिलती है और जयप्रकाश को हफ्ते में एक दिन उससे मिलने की इजाजत होती है।

हालांकि, एक वजह से उससे यह भी इजाजत छिन जाती है। फिर उसे पता चलता है कि जानकी को एक नैनी की तलाश है और वह महिला बनकर उसके घर जाता है, ताकि वह अपनी बेटी के करीब रह सके। कमल हासन की यह फिल्म दर्शकों को इस कदर लुभा गई कि सिनेमाघर हाउसफुल हो गए।

यह फिल्म 90s की सबसे कामयाब फिल्मों में से एक बन गई। बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, चाची 420 ने 1997 में 11. 42 करोड़ रुपये का लाइफटाइम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था।

आज भी यह फिल्म कल्ट क्लासिक कॉमेडी फिल्मों में से एक है। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

मनोरंजन • अखिल भारतीय

'यह मेरा आखिरी दशक है। ' एक्टिंग छोड़ डायरेक्शन में हाथ आजमाएंगे रणबीर कपूर? बताई पहली फिल्म की प्लानिंग

मनोरंजन • अखिल भारतीय

रणबीर कपूर नहीं, Ramayana के 'परशुराम' बने ये एक्टर, 'सीता' के स्वंयवर में भी निभाई अहम भूमिका

मनोरंजन • अखिल भारतीय

एक ही दिन में शूट हुए थे गोविंदा-रवीना के 2 गाने, Udit-Alka ने दी थी आवाज; लोग शादी मेंं खूब करते हैं नागिन डांस

मनोरंजन • अखिल भारतीय

Ramayana में साई पल्लवी के एक्शन सीक्वेंस पर आया दीपिका चिखलिया का रिएक्शन, बोलीं- ऐसा कोई सीन मुझे याद नहीं।

मनोरंजन • अखिल भारतीय

Sunny Deol से पहले इन 6 एक्टर्स ने निभाया 'हनुमान' का किरदार, 5 को मिला प्यार; एक को देख लोग हुए थे नाराज

मनोरंजन • अखिल भारतीय

Ramayana के फाइनल कट से बाहर हुआ 'सुमंत्र' का किरदार, सीन हटने पर सत्येन चतुर्वेदी ने दिया दिल छूने वाला बयान

मनोरंजन • अखिल भारतीय

बनेगी Salman Khan की बायोपिक? भाईजान ने तोड़ी चुप्पी; कहा- वो फिल्म नहीं चलेगी।

मनोरंजन • अखिल भारतीय

'मुझे धमकी मिली, फिल्मों से निकाला। ', Ramayana में 'विद्युतजीवा' बने Vivek Oberoi का छलका दर्द

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल