उत्तराखंड में दो अलग-अलग सड़क हादसों ने कई परिवारों को उजाड़ दिया है। सोमवार देर शाम रुद्रप्रयाग में एक बोलेरो गहरी खाई में जा गिरी, जबकि मंगलवार को ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाईवे पर यात्रियों से भरी बस पुल से नीचे पानी में गिर गई। दोनों हादसों में कुल 12 लोगों की जान चली गई और कई लोग घायल हो गए।
एक हादसे में लोग शादी समारोह से लौट रहे थे, जबकि दूसरे में बस में 30 से 35 यात्री सवार थे। दोनों जगह राहत और बचाव के लिए एसडीआरएफ, पुलिस और आपदा राहत दल की टीमें जुटी रहीं। रुद्रप्रयाग में 500 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 4 की मौत रुद्रप्रयाग जिले के बांसवाड़ा-कण्डारा मोटर मार्ग पर सोमवार देर शाम एक बोलेरो अनियंत्रित होकर करीब 500 मीटर नीचे गहरी खाई में गिर गई।
गाड़ी में कुल 10 लोग सवार थे। सभी एक विवाह समारोह में शामिल होने के बाद अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और बोलेरो खाई में जा गिरी।
हादसा इतना भीषण था कि चार लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही जिला आपदा कंट्रोल रूम ने डीडीआरएफ, एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस को मौके पर भेजा। 6 people have lost their lives after a bus fell into a ravine about 100 meters below a bridge near Gular Bazar in Tehri Garhwal, Uttarakhand: Police अंधेरा और खड़ी चट्टान होने के कारण बचाव दल को काफी मुश्किल हुई।
इसके बावजूद जवानों ने देर रात तक रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रखा। स्ट्रेचर की मदद से सभी छह घायलों को खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाया गया। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
दूसरा हादसा मंगलवार को ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाईवे पर गूलर बाजार के पास हुआ। यहां यात्रियों से भरी एक बस बेकाबू होकर पुल से करीब 100 मीटर नीचे पानी में जा गिरी। बस में लगभग 30 से 35 लोग सवार थे।
हादसे की खबर मिलते ही एसडीआरएफ की ब्यासी और ढालवाला पोस्ट से टीमें मौके पर पहुंचीं और बचाव अभियान शुरू किया। इस हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई। इनमें सात यात्रियों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि एक घायल की एम्स में इलाज के दौरान मौत हो गई।
हादसे में 18 लोग घायल हुए हैं और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। एसडीआरएफ के सेनानायक अर्पण यदुवंशी के निर्देश पर बस हादसे के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन तेज करने के लिए अतिरिक्त टीमों को भी घटनास्थल पर भेजा गया। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा।
एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस मिलकर राहत और बचाव का काम करती रहीं। दोनों हादसों में कुल 12 लोगों की मौत हुई है। फिलहाल बस और बोलेरो के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारणों की जांच की जा रही है।
।
पाठक प्रतिक्रियाएं