मंगलवार, 17 नवंबर 2026 09:12 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 17°C
स्पेशल Mathura 15,306 व्यूज

UP Election 2027: BJP का 'मथुरा ब्लूप्रिंट', सवर्णों की नाराजगी से 209 उम्मीदवारों की लिस्ट तक

DARSH NEWS डेस्क • 17 Nov 2026, 08:40 AM IST
UP Election 2027: BJP का 'मथुरा ब्लूप्रिंट', सवर्णों की नाराजगी से 209 उम्मीदवारों की लिस्ट तक

UP election 2027: देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश में लगातार तीसरी बार सत्ता पर काबिज होने के लक्ष्य के साथ भारतीय जनता पार्टी ने 2027 विधानसभा चुनावों की बिसात बिछानी शुरू कर दी है। मथुरा के पंडित दीनदयाल उपाध्याय गौ विज्ञान अनुसंधान केंद्र में यूपी भाजपा कोर ग्रुप की दो दिवसीय बैठक के दूसरे दिन भी चुनावी रणनीतियों पर गहन मंथन जारी रहा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक, संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह और पार्टी प्रभारी विनोद तावड़े की मौजूदगी में हो रही इस बैठक का मुख्य एजेंडा स्पष्ट है - 2024 के लोकसभा चुनावों में हुए नुकसान की भरपाई करना और 2027 के लिए एक अचूक 'मथुरा ब्लूप्रिंट' तैयार करना।

2024 का सबक और 2027 का 'माइक्रो-मैनेजमेंट' भाजपा के लिए यह बैठक महज औपचारिकता नहीं है। 2017 में 312 और 2022 में 255 सीटें जीतने वाली भाजपा को 2024 के लोकसभा चुनाव में तगड़ा झटका लगा था, जब राज्य की 80 लोकसभा सीटों में से पार्टी महज 33 सीटों पर सिमट गई थी। मथुरा से ब्रज क्षेत्र को साधने के साथ-साथ पार्टी गृह मंत्री अमित शाह की उसी 2014 वाली 'माइक्रो-मैनेजमेंट' रणनीति की ओर लौट रही है, जिसने यूपी में बड़े चुनावी नतीजे दिए थे।

पार्टी का सबसे पहला लक्ष्य चुनाव आयोग द्वारा चलाए जा रहे 'विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण' (SIR) अभियान का अधिकतम लाभ उठाना है। सूत्रों के मुताबिक, भाजपा ने अपने बूथ और पन्ना प्रमुखों को निर्देश दिया है कि वे हर विधानसभा क्षेत्र में ऐसे 10,000 से 25,000 पात्र मतदाताओं को खोजें, जिनका नाम वोटर लिस्ट से कट गया है या छूट गया है और एक महीने के भीतर उन्हें मतदाता सूची में शामिल कराएं।

पार्टी के समर्थक और जमीनी काडर यह कहते रहे हैं, "अयोध्या तो बस झांकी है, काशी-मथुरा बांकी है। " आयोध्या के रामरथ पर सवार होकर भारतीय जनता पार्टी केंद्र की सत्ता की यात्रा कर चुकी है। इंडिया शायनिंग और विकास के लाख दावों के बावजूद 2004 में भाजपा गठबंधन की सरकार चली गई थी।

विकास, जीडीपी और लोककल्याणकारी योजनाओं का अपना योगदान है लेकिन बीजेपी अपनी जमीनी पकड़ के लिए चाहकर भी 'हिंदुत्व' के मुद्दे से दूर नहीं जा सकती। अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा, काशी में ज्ञानवापी के सर्वे के बाद अब निगाहें मथुरा पर टिकी हैं। मथुरा में भी कृष्ण जन्मस्थान और ईदगाह मस्जिद का विवाद काफी लंबे समय से बना हुआ है।

मथुरा से बीजेपी एक तीर से दो निशाना लगाने रही है। एक तो प्रखर हिंदुत्व का संदेश दूसरा समाजवादी पार्टी के यादव बहुल वोटबैंक में सेंध। उत्तर प्रदेश में 2014 और 2017 में बीजेपी की सफलता में ओबीसी वोटबैंक का महत्त्वपूर्ण योगदान रहा था।

ये भी पढें: UP में मिशन-2027 के लिए BJP-RSS का सीक्रेट प्लान! कटेंगे 35% विधायकों के टिकट, सर्वे में चौंकाने वाले खुलासे 209 उम्मीदवारों की वायरल लिस्ट का सच और डैमेज कंट्रोल मथुरा में जहां एक तरफ चुनाव जीतने की रणनीति बन रही थी, वहीं दूसरी तरफ पार्टी नेतृत्व को एक बड़ी अफवाह से भी जूझना पड़ा।

पिछले कुछ दिनों से मीडिया और सोशल मीडिया पर एक खबर वायरल हो रही थी कि भाजपा ने 2027 के लिए 209 उम्मीदवारों की पहली सूची तैयार कर ली है और उसे केंद्रीय नेतृत्व को भेज दिया गया है। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

स्पेशल • Dehradun

उत्तराखंड में दो हादसे, 12 की मौत! ऋषिकेश हाईवे पर पुल से नीचे गिरी बस, रुद्रप्रयाग में खाई में समाई बोलेरो

स्पेशल • अखिल भारतीय

अमेरिका में एक और सिस्टम फेल! पहले विमान सेवाएं, अब बैंकिंग नेटवर्क ठप, यूनाइटेड एयरलाइंस पर भी असर

स्पेशल • अखिल भारतीय

MP News: ओरछा के श्रीरामराजा मंदिर का खजाना डबल लॉक में सुरक्षित, ताला तोड़ने की खबरों को जिला प्रशासन ने बताया भ्रामक

स्पेशल • अखिल भारतीय

गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व से पहले करतारपुर साहिब कॉरिडोर खोलने की मांग, AAP ने केंद्र सरकार से की अपील

स्पेशल • Gwalior

मध्यप्रदेश राज्य परिवहन प्राधिकरण को मिली पूरी वैधानिक शक्ति, 280 बस मार्गों के सूत्रीकरण का रास्ता साफ

स्पेशल • अखिल भारतीय

Bihar News: तीरंदाजी में बिहार की बेटियों का शानदार प्रदर्शन, कांस्य पदक के लिए मणिपुर से भिड़ेगी टीम

स्पेशल • अखिल भारतीय

राष्ट्रीय प्रेस दिवस: लोकप्रियता की होड़ में पत्रकारिता विश्वसनीयता और जिम्मेदारी न भूले: श्रवण कुमार

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल