वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर इन दिनों अंडर 19 यूथ एशिया कप 2026 में अपने बल्ले से कमाल कर रहे हैं। यूएई के खिलाफ 160 रनों की ऐतिहासिक पारी खेलने के बाद उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ सेमीफाइनल में भी अर्धशतक जड़ दिया। उनके इस प्रदर्शन ने आईपीएल 2027 के मिनी ऑक्शन से पहले भी ध्यान खींचा है।
अंडर 19 एशिया कप के सेमीफाइनल में अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 227 रन बनाए। भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया और अफगानिस्तान को बड़ा स्कोर बनाने से रोक दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को आर्यवीर सहवाग और कप्तान लक्ष्य रायचंदानी ने अच्छी शुरुआत दिलाई।
दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 117 रनों की साझेदारी हुई। आर्यवीर ने 57 गेंदों में 51 रन बनाए। उनकी इस पारी में चार चौके और चार छक्के शामिल रहे।
इससे पहले उन्होंने नेपाल के खिलाफ नाबाद 70 रन बनाए थे। पाकिस्तान के खिलाफ वह 22 रन बनाकर आउट हुए थे, जबकि यूएई के खिलाफ 168 गेंदों में 160 रनों की शानदार पारी खेली थी। आर्यवीर ने अंडर-19 एशिया कप में अब तक अपनी बल्लेबाजी से काफी प्रभावित किया है।
उनके नाम इस टूर्नामेंट में दो अर्धशतक और एक शतक दर्ज हो चुका है। उन्होंने चार पारियों में 303 रन बनाए। यूएई के खिलाफ उनकी 160 रनों की पारी इस टूर्नामेंट की सबसे खास पारियों में से एक रही।
AARYAVIR SEHWAG COMPLETED FIFTY WITH A SIX 🥶 https://t. co/UURB85jDMX क्या IPL 2027 ऑक्शन में उतरेंगे आर्यवीर? आर्यवीर के प्रदर्शन के बीच अब आईपीएल 2027 के मिनी ऑक्शन को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है।
अगले सीजन के लिए मिनी ऑक्शन 16 दिसंबर को गोवा में आयोजित होना है। ऐसे में आर्यवीर जैसे युवा बल्लेबाज पर फ्रेंचाइजी की नजरें जा सकती हैं। अभी तक उनके ऑक्शन के लिए रजिस्ट्रेशन कराने या किसी फ्रेंचाइजी की दिलचस्पी की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
इसलिए उनका आईपीएल में खेलना फिलहाल तय नहीं है। गौरतलब है कि आर्यवीर दिल्ली के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं। उन्होंने कूच बिहार ट्रॉफी में मेघालय के खिलाफ 297 रनों की बड़ी पारी खेलकर भी सुर्खियां बटोरी थीं।
अगर वह इसी तरह अपनी बल्लेबाजी जारी रखते हैं तो आने वाले समय में सीनियर क्रिकेट में भी उनके लिए नए अवसर खुल सकते हैं। भारत ने अंडर 19 यूथ एशिया कप के सेमीफाइनल में अफगानिस्तान को पराजित करते हुए फाइनल में जगह बना ली। भारत ने 37वें ओवर में 2 विकेट पर 230 रन बनाकर मैच जीत लिया।
लक्ष्य राजेश ने सर्वाधिक 93 रन बनाए। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं