मंगलवार, 24 नवंबर 2026 05:16 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 18°C
अंतर्राष्ट्रीय अखिल भारतीय 17,087 व्यूज

'हमारे पास सीमित अधिकार', रूसी सेना में शामिल युवक की वापसी पर केंद्र का SC में जवाब

DARSH NEWS डेस्क • 24 Nov 2026, 03:56 PM IST
'हमारे पास सीमित अधिकार', रूसी सेना में शामिल युवक की वापसी पर केंद्र का SC में जवाब

केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि रूसी नागरिकता लेकर रूसी सेना में शामिल हुए भारतीय मूल के व्यक्ति को वापस लाना बेहद सीमित क्षमता में है। हमारे पास सीमित अधिकार: केंद्र (सुप्रेम कोर्ट, फाइल फोटो) जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली।

केंद्र सरकार ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में साफ कह दिया कि रूसी नागरिकता ले चुके और रूसी सेना में काम कर रहे भारतीय मूल के व्यक्ति को वापस लाने की उसकी क्षमता बेहद सीमित है। मुख्य न्यायाधीश सूर्य कांत, न्यायमूर्ति जॉयमाल्य बागची और न्यायमूर्ति वी. मोहना की पीठ उस पिता की याचिका पर सुनवाई कर रही थी, जिसने सरकार से अपने बेटे को रूस-यूक्रेन संघर्ष से वापस लाने के निर्देश मांगे थे।

केंद्र की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि उस व्यक्ति ने रूसी सेना में शामिल होने से पहले ही अपनी भारतीय नागरिकता छोड़ दी थी और रूसी नागरिकता ले ली थी। ऐसे में इस मामले में सरकार की भूमिका सीमित हो सकती है। पीठ की टिप्पणी पर ध्यान देते हुए सॉलिसिटर जनरल ने कहा कि सरकार उस व्यक्ति की वापसी के लिए संभावित रास्ते तलाशेगी, जिसमें मानवीय आधार पर हस्तक्षेप करने की संभावना भी शामिल है।

हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि रूसी अधिकारियों को उसके बारे में जानकारी न देने का पूरा अधिकार है, क्योंकि वह अब एक रूसी नागरिक के रूप में उनकी सेना में शामिल है। बता दें पीठ उस व्यक्ति के पिता की याचिका पर सुनवाई कर रही थी। याचिका में केंद्र सरकार से कहा गया कि वह उसे भारत वापस लाने के लिए सभी संभावित विकल्पों पर विचार करे।

पीठ ने कहा कि इस मामले के कई पहलू अभी भी साफ नहीं हैं, खासकर वह समझौता जो उसने उस मध्यस्थ के साथ किया था जिसने मॉस्को में उसकी पढ़ाई की व्यवस्था की थी। अदालत ने यह भी जानना चाहा कि क्या केंद्र तब हस्तक्षेप कर सकता है, जब रूसी अधिकारियों ने भारतीय अधिकारियों को सूचित कर दिया है कि उस व्यक्ति ने अपनी भारतीय नागरिकता छोड़ दी है और रूसी नागरिकता ले ली है।

अदालत के सवालों का जवाब देते हुए, मेहता ने कहा कि वह इस मामले में मानवीय सहायता देने की संभावना पर संबंधित मंत्रालय से निर्देश लेंगे। याचिकाकर्ता उसका बेटा अप्रैल में अपनी पढ़ाई के लिए रूस गया था। हालांकि, उसके जाने के कुछ महीनों बाद उसके परिवार को मॉस्को में भारतीय दूतावास से एक सूचना मिली, जिसमें बताया गया था कि वह एक रूसी नागरिक के रूप में रूसी सेना में शामिल हो गया है।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

अंतर्राष्ट्रीय • अखिल भारतीय

अरुणाचल सीमा से 40 KM दूर चीन बना रहा बांध, नदी की धारा मोड़ने की तैयारी; सैटेलाइट डेटा से खुलासा

अंतर्राष्ट्रीय • Ahmedabad

भारत ही नहीं अब विदेशों में भी खुलेंगे IIT और IIM; अमेरिका, इंडोनेशिया और खाड़ी देशों में बनेंगे नए कैंपस

अंतर्राष्ट्रीय • अखिल भारतीय

एशिया पावर इंडेक्स 2026: रूस-जापान को पछाड़ भारत बना तीसरी महाशक्ति, पीएम मोदी दूसरे सबसे प्रभावशाली नेता

अंतर्राष्ट्रीय • अखिल भारतीय

हथियार सौदों से सैन्य अभ्यासों तक: साल 2026 बना भारत-US रक्षा संबंधों का टर्निंग पॉइंट? 5 बड़ी उपलब्धियां

अंतर्राष्ट्रीय • अखिल भारतीय

‘हाथ काटने’ की धमकी पर मुसादिक मलिक की चुप्पी, सिंधु जल संधि पर सवालों से बचते दिखे पाक मंत्री; आतंकवाद पर मांगे सबूत

अंतर्राष्ट्रीय • अखिल भारतीय

चिन्मय मिशन के 75 वर्ष पूरे, पीएम मोदी आज करेंगे चिन्मय अमृत महोत्सव ग्लोबल सम्मेलन का उद्घाटन

अंतर्राष्ट्रीय • अखिल भारतीय

हाथ काटने वाले धमकी के सवाल से पाकिस्तानी मंत्री ने काटी कन्नी, बोले- हमें सिंधु पर चर्चा के लिए नहीं बुलाया

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल