सोमवार, 30 नवंबर 2026 03:16 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 12°C
राजनीति अखिल भारतीय 11,012 व्यूज

'वोट चोरी के बाद सीट चोरी में जुटी भाजपा', वाम दलों ने परिसीमन आयोग से सीईसी ज्ञानेश को दूर रखने की मांग

DARSH NEWS डेस्क • 30 Nov 2026, 02:50 AM IST
'वोट चोरी के बाद सीट चोरी में जुटी भाजपा', वाम दलों ने परिसीमन आयोग से सीईसी ज्ञानेश को दूर रखने की मांग

संसद के विशेष सत्र से पहले वाम दलों ने परिसीमन विधेयक को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने भाजपा पर 'वोट चोरी के बाद सीट चोरी' का आरोप लगाते हुए महिला आरक्षण को परिसीमन से अलग रखने की मांग की। डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली।

संसद के विशेष सत्र से एक दिन पहले रविवार को वाम दलों ने परिसीमन विधेयक को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा अब वोट चोरी के बाद सीट चोरी की कोशिश में जुट गई है। वाम दलों ने परिसीमन के नाम पर निर्वाचन क्षेत्रों की सीमाओं में राजनीतिक लाभ के लिए हेरफेर किए जाने की आशंका जताते हुए सरकार की मंशा पर सवाल उठाए।

साथ ही विधेयक को जल्दबाजी में दोबारा लाने और इसे महिला आरक्षण कानून से जोड़ने का विरोध किया। माकपा, भाकपा, सीपीआई- एमएल लिबरेशन, आरएसपी और आल इंडिया फारवर्ड ब्लाक ने संयुक्त बयान जारी कर कहा कि विपक्षी दलों को तोड़कर और कमजोर करके संख्या बल जुटाने के लिए कथित तौर पर आपरेशन लोटस चलाया गया।

अब सरकार परिसीमन विधेयक फिर से पेश कर रही है और इसे महिला आरक्षण से जोड़ रही है। बयान पर पांचों दलों के महासचिवों डी. राजा, एमए बेबी, दीपांकर भट्टाचार्य, मनोज भट्टाचार्य और जी.

देवराजन ने हस्ताक्षर किए हैं। वाम दलों ने कहा कि संसद में 2023 में सभी दलों के समर्थन से पारित महिला आरक्षण कानून को तत्काल लागू किया जाना चाहिए था, लेकिन सरकार ने जानबूझकर इसमें देरी की। उनका कहना है कि महिला आरक्षण और परिसीमन को आपस में जोड़ने की जरूरत नहीं है।

सरकार को आरक्षण कानून लागू करने के लिए परिसीमन का इंतजार नहीं करना चाहिए। वाम दलों ने यह भी सवाल उठाया कि केंद्र सरकार ने परिसीमन की प्रक्रिया और आयोग के गठन को लेकर राजनीतिक दलों तथा राज्य सरकारों से कोई व्यापक विचार-विमर्श नहीं किया है। उन्होंने आशंका जताई कि परिसीमन से क्षेत्रीय और जातिगत विभाजन बढ़ सकते हैं।

संयुक्त बयान में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को परिसीमन आयोग से दूर रखने की मांग की गई। वाम दलों ने उनकी छवि पर सवाल उठाते हुए कहा कि आयोग में विपक्षी दलों और निष्पक्ष विधिवेत्ताओं को भी प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि जिस तरह चुनाव आयोग का इस्तेमाल भाजपा के हित में मतदाता सूची से नाम हटाने के लिए किया गया, उसी तरह परिसीमन आयोग का भी राजनीतिक इस्तेमाल हो सकता है।

(समाचार एजेंसी के इनपुट के साथ) देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

राजनीति • अखिल भारतीय

सुप्रीम कोर्ट के मौजूदा या पूर्व जज होंगे परिसीमन आयोग के अध्यक्ष, हेरफेर की गुंजाइश नहीं

राजनीति • अखिल भारतीय

परिसीमन बिल रोकने के लिए INDI गठबंधन ने झोंकी ताकत, पहली बार मैदान में उतरीं सोनिया गांधी

राजनीति • अखिल भारतीय

आज लोकसभा में पेश होगा परिसीमन बिल, एससी-एसटी सीटों में भी 50 प्रतिशत बढ़ोतरी की तैयारी

राजनीति • अखिल भारतीय

'पिक्चर अभी बाकी है', परिसीमन बिल रोकने के लिए क्या INDI गठबंधन के पास तैयार है प्लान बी?

राजनीति • अखिल भारतीय

1962 में जम्मू-कश्मीर बांटने को तैयार थे नेहरू? निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, साझा किए ऐतिहासिक दस्तावेज

राजनीति • अखिल भारतीय

थाली से दूर होती दाल: 19 प्रतिशत महंगी हुई अरहर, जानिए आपके शहर में क्या है ताजा भाव?

राजनीति • अखिल भारतीय

भारत में एक सांसद पर 26.3 लाख नागरिकों के प्रतिनिधित्व का दबाव, अमेरिका से तीन गुना ज्यादा बोझ; क्यों जरूरी है परिसीमन?

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल