सोमवार, 30 नवंबर 2026 03:16 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 12°C
राजनीति अखिल भारतीय 10,234 व्यूज

सुप्रीम कोर्ट के मौजूदा या पूर्व जज होंगे परिसीमन आयोग के अध्यक्ष, हेरफेर की गुंजाइश नहीं

DARSH NEWS डेस्क • 30 Nov 2026, 01:49 AM IST
सुप्रीम कोर्ट के मौजूदा या पूर्व जज होंगे परिसीमन आयोग के अध्यक्ष, हेरफेर की गुंजाइश नहीं

सरकार ने परिसीमन में राजनीतिक हेरफेर की आशंकाओं को खारिज किया है, कहा प्रक्रिया पारदर्शी होगी और सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश की अध्यक्षता में होगी। परिसीमन आयोग की अध्यक्षता सुप्रीम कोर्ट के जज करेंगे। सरकार ने राजनीतिक हेरफेर (जेरीमेंडरिंग) की आशंकाएं खारिज कीं।

एससी/एसटी और महिला आरक्षित सीटों की संख्या बढ़ेगी। डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। परिसीमन को लेकर विपक्ष की ओर से निर्वाचन क्षेत्रों की सीमाओं में राजनीतिक फायदे के लिए हेरफेर (जेरीमेंडरिंग) किए जाने की आशंकाओं को सरकार ने खारिज किया है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आरोपों पर जवाब देते हुए सूत्रों ने कहा कि परिसीमन की पूरी प्रक्रिया विस्तृत, पारदर्शी और संवैधानिक प्रविधानों के अनुरूप होगी। इसमें मनमाने ढंग से निर्वाचन क्षेत्रों की सीमाएं बदलने की कोई गुंजाइश नहीं होगी। उनका कहना है कि प्रस्तावित परिसीमन (द्वितीय) विधेयक, 2026 की धारा 3 में परिसीमन आयोग के गठन का प्रविधान है।

इसकी अध्यक्षता सुप्रीम कोर्ट के किसी मौजूदा या सेवानिवृत्त न्यायाधीश को सौंपी जाएगी, जिन्हें केंद्र सरकार नियुक्त करेगी। मुख्य चुनाव आयुक्त या उनके द्वारा नामित चुनाव आयुक्त आयोग के पदेन सदस्य होंगे। सूत्रों ने स्पष्ट किया कि आयोग की अध्यक्षता मुख्य चुनाव आयुक्त नहीं करेंगे, जैसा कि विपक्ष की ओर से आशंका जताई जा रही है।

तीन सदस्यीय आयोग को हर राज्य से 10 सहयोगी सदस्य मिलेंगे, जिनमें उस राज्य का प्रतिनिधित्व करने वाले पांच लोकसभा सांसद और संबंधित राज्य विधानसभा के पांच सदस्य शामिल होंगे। संबंधित राज्यों के राज्य चुनाव आयुक्त भी इसमें शामिल रहेंगे। लोकसभा अध्यक्ष की ओर से नामित पांच सांसद और विधानसभा अध्यक्षों की ओर से नामित पांच विधायक सहयोगी सदस्यों के रूप में आयोग का हिस्सा होंगे।

परिसीमन की प्रक्रिया को पूरा होने में करीब ढाई साल लग सकते हैं। सोमवार को लोकसभा में परिसीमन विधेयक पेश किए जाने की तैयारी के बीच सरकारी सूत्रों ने कहा कि निर्वाचन क्षेत्रों का नए सिरे से निर्धारण तय नियमों और कानूनी प्रक्रियाओं के तहत होगा। इसमें व्यापक विचार-विमर्श के साथ जनता की राय जानने के लिए विस्तृत सुनवाई भी की जाएगी।

सहयोगी सदस्य आयोग की केवल सहायता करेंगे। उनके पास वोट देने या आयोग के फैसलों पर हस्ताक्षर करने का अधिकार नहीं होगा। सूत्रों ने राहुल गांधी के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि उन्होंने असम के भौगोलिक नक्शे को गलत तरीके से पेश कर परिसीमन में हेरफेर की आशंका जताई है।

उनका कहना है कि असम की कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और दूरदराज के क्षेत्रों तक पहुंचने की चुनौतियों को भी निर्वाचन क्षेत्रों की सीमाएं तय करते समय ध्यान में रखा जाता है। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

राजनीति • अखिल भारतीय

'वोट चोरी के बाद सीट चोरी में जुटी भाजपा', वाम दलों ने परिसीमन आयोग से सीईसी ज्ञानेश को दूर रखने की मांग

राजनीति • अखिल भारतीय

परिसीमन बिल रोकने के लिए INDI गठबंधन ने झोंकी ताकत, पहली बार मैदान में उतरीं सोनिया गांधी

राजनीति • अखिल भारतीय

आज लोकसभा में पेश होगा परिसीमन बिल, एससी-एसटी सीटों में भी 50 प्रतिशत बढ़ोतरी की तैयारी

राजनीति • अखिल भारतीय

'पिक्चर अभी बाकी है', परिसीमन बिल रोकने के लिए क्या INDI गठबंधन के पास तैयार है प्लान बी?

राजनीति • अखिल भारतीय

1962 में जम्मू-कश्मीर बांटने को तैयार थे नेहरू? निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, साझा किए ऐतिहासिक दस्तावेज

राजनीति • अखिल भारतीय

थाली से दूर होती दाल: 19 प्रतिशत महंगी हुई अरहर, जानिए आपके शहर में क्या है ताजा भाव?

राजनीति • अखिल भारतीय

भारत में एक सांसद पर 26.3 लाख नागरिकों के प्रतिनिधित्व का दबाव, अमेरिका से तीन गुना ज्यादा बोझ; क्यों जरूरी है परिसीमन?

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल