दुनिया की दिग्गज चिप मेकर कंपनी एनवीडिया (Nvidia) के पूर्व सीईओ जेंसन हुआंग से जुड़े विवाद में अब बेहद चौंकाने वाला मोड़ आ गया है। द न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि जेंसन हुआंग के साथ सीक्रेट अफेयर के दौरान चीनी महिला एलिस हुआंग एक साल से ज्यादा वक्त तक चीन की टॉप खुफिया एजेंसी के अधिकारी के संपर्क में थीं।
अमेरिकी खुफिया रिपोर्टों के हवाले से बताया गया है कि एलिस हुआंग 2025 की वसंत ऋतु से लेकर 2026 की सर्दियों तक चीन के मिनिस्ट्री ऑफ स्टेट सिक्योरिटी (MSS) के एक अफसर से लगातार जुड़ी हुई थीं। यह वही दौर था जब उनका एनवीडिया के पूर्व प्रमुख जेंसन हुआंग के साथ अफेयर चल रहा था।
हुआंग ने इस महीने की शुरुआत में ही अपने पद से इस्तीफा दिया है। रिपोर्ट में यह भी खुलासा हुआ है कि अमेरिकी एजेंसियों को ऐसे सबूत मिले हैं, जो बताते हैं कि एलिस हुआंग के बिजनेस पार्टनर कांग वेई ने भी इसी चीनी खुफिया एजेंसी के साथ काम किया था। कांग वेई को अक्सर एलिस का पति बताकर मिलवाया जाता था।
द न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक एलिस हुआंग का चीन की खुफिया एजेंसी मिनिस्ट्री ऑफ स्टेट सिक्योरिटी (MSS) के एक अधिकारी से संपर्क था। यह संपर्क 2025 की शुरुआत यानी वसंत से लेकर 2026 की शरद ऋतु तक बना रहा। रिपोर्ट में अमेरिकी खुफिया जानकारी से जुड़े लोगों के हवाले से बताया गया कि एलिस हुआंग और MSS अधिकारी के बीच बातचीत और संपर्क का सिलसिला एक साल से ज्यादा चला।
इसी अवधि में एलिस हुआंग का एनवीडिया के पूर्व CEO जेंसन हुआंग के साथ कथित अफेयर भी जारी था। यह जानकारी इसलिए चर्चा में है क्योंकि एलिस हुआंग का कारोबारी नेटवर्क एडवांस AI चिप्स की खरीद और सप्लाई से जुड़ा था। अमेरिकी एजेंसियां पहले से ही उनके कारोबार की जांच कर रही थीं।
अब चीन की खुफिया एजेंसी से कथित संपर्क सामने आने के बाद इस पूरे मामले को राष्ट्रीय सुरक्षा के नजरिए से भी देखा जा रहा है। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया कि एलिस हुआंग के बिजनेस पार्टनर कांग वेई , जिन्हें अक्सर उनके पति के तौर पर पेश किया जाता था, का भी चीन की उसी खुफिया एजेंसी के साथ काम करने का रिकॉर्ड होने की आशंका है।
हालांकि कांग वेई की कथित भूमिका और एलिस हुआंग के संपर्कों की पूरी जानकारी अभी सार्वजनिक नहीं हुई है। जेनसन हुआंग के 3 अफेयर: कौन हैं तीनों गर्लफ्रेंड और कैसे आई करीब? टेक बॉस की बर्बादी की पूरी कहानी क्या Jensen Huang को चीन की खुफिया एजेंसी ने निशाना बनाया था?
इस मामले में अमेरिकी अधिकारियों का शक सिर्फ एलिस हुआंग के कथित अफेयर तक सीमित नहीं है। जांच का एक बड़ा हिस्सा यह समझने पर केंद्रित है कि कहीं Nvidia के पूर्व CEO को किसी खुफिया ऑपरेशन के तहत निशाना तो नहीं बनाया गया था। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं