बुधवार, 04 नवंबर 2026 09:19 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 20°C
स्पेशल अखिल भारतीय 12,946 व्यूज

अमेरिका को मिली पहली अश्वेत महिला गवर्नर, कौन हैं कीशा लांस बॉटम्स? 24 साल बाद जॉर्जिया में डेमोक्रेट्स की जीत

DARSH NEWS डेस्क • 04 Nov 2026, 08:38 AM IST
अमेरिका को मिली पहली अश्वेत महिला गवर्नर, कौन हैं कीशा लांस बॉटम्स? 24 साल बाद जॉर्जिया में डेमोक्रेट्स की जीत

अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी ने जॉर्जिया में बड़ा उलटफेर कर दिया है। पार्टी की उम्मीदवार कीशा लांस बॉटम्स ने गवर्नर पद का चुनाव जीत लिया है। उन्होंने रिपब्लिकन उम्मीदवार रिक जैक्सन को शिकस्त दी।

इस जीत के साथ बॉटम्स अमेरिकी इतिहास में किसी राज्य की गवर्नर चुनी जाने वाली पहली अश्वेत महिला बन गई हैं। वह जॉर्जिया की पहली महिला गवर्नर भी होंगी। उनकी जीत सिर्फ एक राज्य में सत्ता बदलने तक सीमित नहीं है।

करीब 24 साल बाद जॉर्जिया के गवर्नर पद पर रिपब्लिकन पार्टी का कब्जा खत्म हुआ है। अब यह पद डेमोक्रेटिक पार्टी के पास चला गया है। ऐसे में सवाल है कि आखिर कीशा लांस बॉटम्स कौन हैं और उनकी जीत अमेरिकी राजनीति के लिए क्या मायने रखती है?

कौन हैं कीशा लांस बॉटम्स? (Who Is Keisha Lance Bottoms) कीशा लांस बॉटम्स का जन्म 18 जनवरी 1970 को अटलांटा, जॉर्जिया में हुआ था। वह पेशे से वकील और डेमोक्रेटिक पार्टी की नेता हैं।

राजनीति में आने से पहले उन्होंने कानून के क्षेत्र में काम किया। वह अभियोजक रहीं और जुवेनाइल कोर्ट में बच्चों का पक्ष भी रखा। साल 2002 में उन्हें अटलांटा में मजिस्ट्रेट जज बनाया गया था।

बॉटम्स ने 2009 में अटलांटा सिटी काउंसिल का चुनाव जीता। वह 2010 से 2018 तक काउंसिल की सदस्य रहीं। इसके बाद 2017 में अटलांटा की मेयर चुनी गईं और 2018 से 2022 तक इस पद पर रहीं।

उन्होंने 2021 में दोबारा मेयर का चुनाव नहीं लड़ा। US Midterm Election के लिए काउंटिंग जारी, क्या ट्रंप से नाराज हैं वोटर्स? हाउस-सीनेट में बहुमत बचाने की चुनौती बाइडेन प्रशासन में भी निभाई अहम भूमिका कीशा लांस बॉटम्स का राजनीतिक सफर सिर्फ जॉर्जिया तक सीमित नहीं रहा।

2021 में तत्कालीन राष्ट्रपति जो बाइडेन ने उन्हें डेमोक्रेटिक नेशनल कमेटी में नागरिक भागीदारी और मतदाता सुरक्षा से जुड़ी जिम्मेदारी के लिए नामित किया था। 2022 में वह बाइडेन प्रशासन का हिस्सा बनीं। उन्हें व्हाइट हाउस में वरिष्ठ सलाहकार और ऑफिस ऑफ पब्लिक एंगेजमेंट का निदेशक बनाया गया।

उन्होंने 2023 तक यह जिम्मेदारी संभाली। वह राष्ट्रपति की एक्सपोर्ट काउंसिल की सदस्य भी रह चुकी हैं। 'ईरान पर अभी हमले का कोई प्लान नहीं, लेकिन सेना तैयार', मिडटर्म का डर या नई चाल?

क्या करेंगे ट्रंप? पढ़ाई से लेकर वकालत तक का सफर बॉटम्स ने अटलांटा के फ्रेडरिक डगलस हाई स्कूल से पढ़ाई की। इसके बाद फ्लोरिडा ए एंड एम यूनिवर्सिटी से कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री हासिल की।

यहां उन्होंने प्रसारण पत्रकारिता पर फोकस किया। साल 1994 में जॉर्जिया स्टेट यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ लॉ से कानून की डिग्री ली। उनके पिता मेजर लांस आर एंड बी गायक थे।

1960 के दशक में उनके कई गाने लोकप्रिय हुए थे। बॉटम्स ने रिपब्लिकन उम्मीदवार रिक जैक्सन को हराया। जैक्सन हेल्थकेयर क्षेत्र के कारोबारी और जैक्सन हेल्थकेयर के संस्थापक हैं।

उन्होंने अपने चुनाव प्रचार में 100 मिलियन डॉलर से ज्यादा की रकम लगाई थी। इसके बावजूद बॉटम्स ने जीत दर्ज की। इस मुकाबले में उनके पास खर्च करने के लिए प्रतिद्वंद्वी के मुकाबले काफी कम पैसा था।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

स्पेशल • अखिल भारतीय

US Midterm Election: दोनों सदनों में रिपब्लिकन पीछे, क्या ट्रंप से नाराज हैं वोटर्स? बहुमत बचाने की चुनौती

स्पेशल • Gurugram

Delhi AQI: दिल्ली की हवा 96 घंटे में कैसे हुई जहरीली? 124 से 460 के पार पहुंचा AQI, अब 50% वर्क फ्रॉम होम लागू

स्पेशल • अखिल भारतीय

'ईरान पर अभी हमले का कोई प्लान नहीं, लेकिन सेना तैयार', मिडटर्म का डर या नई चाल? क्या करेंगे ट्रंप?

स्पेशल • अखिल भारतीय

US Midterm Election के लिए काउंटिंग जारी, क्या ट्रंप से नाराज हैं वोटर्स? हाउस-सीनेट में बहुमत बचाने की चुनौती

स्पेशल • अखिल भारतीय

US Midterm Election 2026: बहुमत छिना तो ट्रंप के लिए कितना खतरा? भारतीय मूल के कितने मैदान में, हर डिटेल

स्पेशल • अखिल भारतीय

US Midterm Poll 2026: अमेरिका में मध्यावधि चुनाव शुरू, ट्रंप के लिए 'अग्निपरीक्षा' बना सीनेट व हाउस का संग्राम

स्पेशल • अखिल भारतीय

Cyclone Murasu Landfall: आंध्र प्रदेश के ओंगोल तट से टकराया चक्रवात 'मुरुसु', भारी बारिश और तबाही का अलर्ट

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल