अमेरिका में मिडटर्म चुनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर एक और बड़े हमले को लेकर अपना रुख साफ किया है। ट्रंप ने कहा है कि फिलहाल अमेरिका की ईरान पर दोबारा हमला करने की कोई तत्काल योजना नहीं है। हालांकि, उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि जरूरत पड़ने पर अमेरिकी सेना फिर कार्रवाई कर सकती है।
ट्रंप का कहना है कि ईरान पर तुरंत नया हमला करने की फिलहाल कोई योजना नहीं है। हालांकि, उन्होंने यह भी साफ कर दिया कि अमेरिकी सेना हर परिस्थिति के लिए पूरी तरह तैयार है। यह बयान ऐसे वक्त आया है, जब अमेरिकी चुनाव के शुरुआती रुझानों में डेमोक्रेटिक पार्टी बढ़त बनाती दिख रही है।
वहीं ईरान के साथ तनाव कम करने के लिए बातचीत भी जारी है। ऐसे में सवाल है कि क्या ट्रंप फिलहाल सैन्य कार्रवाई से बचना चाहते हैं या यह ईरान पर दबाव बनाए रखने की रणनीति है? ईरान पर हमले की अभी योजना नहीं, लेकिन ट्रंप ने दी चेतावनी ट्रंप ने फाइनेंशियल टाइम्स को दिए इंटरव्यू में कहा कि अमेरिका फिलहाल ईरान पर तुरंत एक और हमला करने की योजना नहीं बना रहा है।
हालांकि, उन्होंने साफ किया कि जरूरत पड़ने पर अमेरिकी सेना कार्रवाई के लिए तैयार है। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका पूरी तरह तैयार है और जरूरत पड़ने पर हमला कर सकता है। उन्होंने यह भी बताया कि वॉशिंगटन और तेहरान के बीच अप्रत्यक्ष बातचीत जारी है।
चर्चा में ईरान के संवर्धित यूरेनियम के भंडार जैसे मुद्दे भी शामिल हैं। US Midterm Election के लिए काउंटिंग जारी, क्या ट्रंप से नाराज हैं वोटर्स? हाउस-सीनेट में बहुमत बचाने की चुनौती ईरान के किस ठिकाने पर हुआ हमला?
ट्रंप का यह बयान ऐसे वक्त आया है, जब अमेरिकी मीडिया में ईरान पर नई सैन्य कार्रवाई की खबरें सामने आई थीं। द न्यूयॉर्क टाइम्स ने मंगलवार को अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से बताया था कि सेना नए हमले की तैयारी कर रही है, जो बुधवार को भी हो सकता है। इससे पहले वॉल स्ट्रीट जर्नल, सीएनएन और द न्यूयॉर्क टाइम्स समेत कई मीडिया संस्थानों ने होर्मुज जलडमरूमध्य के क़ेश्म द्वीप पर अमेरिकी हमलों की खबर दी थी।
ट्रंप ने फॉक्स न्यूज को दिए इंटरव्यू में सैन्य कार्रवाई की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि ईरान ने वहां विमान-रोधी ठिकाना बनाया था। उसके तैयार होते ही अमेरिका ने हमला कर दिया।
ट्रंप ने इस कार्रवाई को छोटा हमला बताया। US Midterm Election 2026: बहुमत छिना तो ट्रंप के लिए कितना खतरा? भारतीय मूल के कितने मैदान में, हर डिटेल ईरान ने दी जवाबी कार्रवाई की चेतावनी अमेरिकी हमले के बाद ईरान की तरफ से भी सख्त बयान आए हैं।
अमेरिका के साथ बातचीत में ईरान के मुख्य कार मोहम्मद बागेर गालिबाफ ने कहा कि उनका देश मुकाबले के लिए तैयार है और उसकी उंगली ट्रिगर पर है। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं