बुधवार, 04 नवंबर 2026 09:18 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 20°C
स्पेशल अखिल भारतीय 12,557 व्यूज

US Midterm Election: दोनों सदनों में रिपब्लिकन पीछे, क्या ट्रंप से नाराज हैं वोटर्स? बहुमत बचाने की चुनौती

DARSH NEWS डेस्क • 04 Nov 2026, 08:45 AM IST
US Midterm Election: दोनों सदनों में रिपब्लिकन पीछे, क्या ट्रंप से नाराज हैं वोटर्स? बहुमत बचाने की चुनौती

US Midterm Election 2026: अमेरिका में 2026 के मिडटर्म चुनाव के नतीजे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सियासी ताकत की परीक्षा लेने वाले हैं। मिडटर्म चुनाव के नतीजे आने लगे हैं। शुरुआती रुझानों में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी पिछड़ती दिख रही है।

डेमोक्रेटिक पार्टी को प्रतिनिधि सभा और सीनेट, दोनों में बढ़त मिली है। हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स प्रतिनिधि सभा में कुल 435 सीटें हैं और सभी पर चुनाव हो रहे हैं। शुरुआती रुझानों में डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार 114 सीटों पर आगे चल रहे हैं, जबकि ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी 57 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

सीनेट की कुल 100 सीटों में से इस बार 35 पर चुनाव हो रहे हैं। अब तक 16 सीटों के नतीजे आ चुके हैं। इनमें डेमोक्रेटिक पार्टी ने 11 और रिपब्लिकन पार्टी ने 5 सीटें जीती हैं।

इन नतीजों के बाद सीनेट में डेमोक्रेट्स के पास 45 और रिपब्लिकन के पास 37 सीटें हो गई हैं। सीनेट में बहुमत के लिए 51 सीटें चाहिए। ऐसे में डेमोक्रेटिक पार्टी बहुमत से अभी 6 सीट दूर है।

19 सीटों पर नतीजे आना बाकी हैं। अमेरिका के 36 राज्यों में गवर्नर पद के लिए भी चुनाव हो रहे हैं। अब तक 11 राज्यों के नतीजे आ चुके हैं।

इनमें डेमोक्रेटिक पार्टी ने 9 और रिपब्लिकन पार्टी ने 2 सीटें जीती हैं। बाकी राज्यों में वोटों की गिनती जारी है। अब सबकी नजर इस बात पर है कि रिपब्लिकन पार्टी अमेरिकी संसद के दोनों सदनों में अपना बहुमत बचा पाती है या डेमोक्रेट्स सत्ता के समीकरण बदल देते हैं।

इन चुनावों में सिर्फ सांसदों का भविष्य तय नहीं होगा, बल्कि ट्रंप के दूसरे कार्यकाल के बाकी दो साल का राजनीतिक रास्ता भी काफी हद तक तय हो सकता है। अमेरिका में मिडटर्म चुनाव राष्ट्रपति के चार साल के कार्यकाल के बीच में होते हैं। इस बार प्रतिनिधि सभा की सभी 435 सीटों और सीनेट की 100 में से 35 सीटों पर चुनाव हो रहा है।

इसके साथ ही 36 राज्यों में गवर्नर पद के लिए भी वोटिंग हुई है। इन नतीजों से तय होगा कि अमेरिकी संसद यानी कांग्रेस पर रिपब्लिकन पार्टी का नियंत्रण बना रहेगा या डेमोक्रेट्स एक या दोनों सदनों में बहुमत हासिल कर लेंगे। प्रतिनिधि सभा में बहुमत के लिए 218 सीटें चाहिए।

2024 के चुनाव के बाद रिपब्लिकन के पास 220 और डेमोक्रेट्स के पास 215 सीटें थीं। सीनेट में बहुमत का आंकड़ा 51 है। डेमोक्रेट्स को दोनों सदनों का नियंत्रण हासिल करने के लिए प्रतिनिधि सभा में कम से कम तीन और सीनेट में चार अतिरिक्त सीटें जीतनी होंगी।

मौजूदा मुकाबले में रिपब्लिकन सीनेट में 53-47 के अंतर से आगे बताए गए हैं। ऐसे में कुछ करीबी मुकाबले पूरे सदन का गणित बदल सकते हैं। US Midterm Election 2026: बहुमत छिना तो ट्रंप के लिए कितना खतरा?

भारतीय मूल के कितने मैदान में, हर डिटेल ट्रंप की लोकप्रियता का टेस्ट क्यों? मिडटर्म चुनाव को ट्रंप के दूसरे कार्यकाल पर जनता की राय के तौर पर देखा जा रहा है। मतदाता अर्थव्यवस्था, बढ़ती महंगाई, इमिग्रेशन और ईरान के साथ जारी जंग को लेकर अपनी पसंद जाहिर कर रहे हैं।

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई और ट्रंप की टैरिफ नीति भी चुनावी चर्चा के बड़े मुद्दे हैं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

स्पेशल • अखिल भारतीय

अमेरिका को मिली पहली अश्वेत महिला गवर्नर, कौन हैं कीशा लांस बॉटम्स? 24 साल बाद जॉर्जिया में डेमोक्रेट्स की जीत

स्पेशल • Gurugram

Delhi AQI: दिल्ली की हवा 96 घंटे में कैसे हुई जहरीली? 124 से 460 के पार पहुंचा AQI, अब 50% वर्क फ्रॉम होम लागू

स्पेशल • अखिल भारतीय

'ईरान पर अभी हमले का कोई प्लान नहीं, लेकिन सेना तैयार', मिडटर्म का डर या नई चाल? क्या करेंगे ट्रंप?

स्पेशल • अखिल भारतीय

US Midterm Election के लिए काउंटिंग जारी, क्या ट्रंप से नाराज हैं वोटर्स? हाउस-सीनेट में बहुमत बचाने की चुनौती

स्पेशल • अखिल भारतीय

US Midterm Election 2026: बहुमत छिना तो ट्रंप के लिए कितना खतरा? भारतीय मूल के कितने मैदान में, हर डिटेल

स्पेशल • अखिल भारतीय

US Midterm Poll 2026: अमेरिका में मध्यावधि चुनाव शुरू, ट्रंप के लिए 'अग्निपरीक्षा' बना सीनेट व हाउस का संग्राम

स्पेशल • अखिल भारतीय

Cyclone Murasu Landfall: आंध्र प्रदेश के ओंगोल तट से टकराया चक्रवात 'मुरुसु', भारी बारिश और तबाही का अलर्ट

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल