सोमवार, 23 नवंबर 2026 05:15 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 19°C
स्पेशल अखिल भारतीय 5,768 व्यूज

Bigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा बिग बॉस 20 का ग्रैंड फिनाले? सलमान खान के शो का जनवरी 2027 तक हुआ एक्सटेंशन

DARSH NEWS डेस्क • 23 Nov 2026, 04:19 PM IST
Bigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा बिग बॉस 20 का ग्रैंड फिनाले? सलमान खान के शो का जनवरी 2027 तक हुआ एक्सटेंशन

Bigg Boss 20 Grand Finale: सलमान खान के रिएलिटी शो बिग बॉस 20 को लेकर दर्शकों के बीच उत्साह लगातार बढ़ रहा है। शो अब अपने 11वें हफ्ते में पहुंच चुका है और मनीष गोयल के बाहर होने के बाद घर में टॉप-10 कंटेस्टेंट्स के बीच मुकाबला शुरू हो गया है। हर गुजरते सप्ताह के साथ फिनाले की रेस दिलचस्प होती जा रही है।

इसी बीच शो के ग्रैंड फिनाले की तारीख को लेकर नई चर्चा शुरू हो गई है। खबर है कि दर्शकों की बढ़ती दिलचस्पी को देखते हुए मेकर्स शो की अवधि बढ़ाने पर विचार कर रहे हैं। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या बिग बॉस 20 का फिनाले अब दिसंबर की बजाय जनवरी 2027 में होगा?

बिग बॉस 20 का ग्रैंड फिनाले कब होगा? सलमान खान के बिग बॉस 20 का आगाज 6 सितंबर 2026 को हुआ था। शुरुआती प्लान के मुताबिक ये सीजन लगभग 15 सप्ताह तक चलने वाला था और इसका ग्रैंड फिनाले 20 दिसंबर 2026 को आयोजित किया जा सकता है।

हालांकि अब शो के संभावित एक्सटेंशन को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। शो को 2 से 4 सप्ताह तक आगे बढ़ाने की योजना मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मेकर्स बिग बॉस 20 को 2 से 4 सप्ताह तक आगे बढ़ाने की योजना बना रहे हैं। अगर शो को चार सप्ताह का एक्सटेंशन मिलता है, तो दर्शकों को जनवरी 2027 तक अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट्स का गेम देखने का मौका मिल सकता है।

हालांकि अभी तक चैनल या शो के मेकर्स की तरफ से फिनाले की तारीख में बदलाव को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इस सीजन में बिग बॉस 20 को दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। खासकर स्काउट ओपी और लव गिल के बीच के समीकरण, घर में होने वाले विवाद और कंटेस्टेंट्स की रणनीतियों ने शो को लगातार चर्चा में बनाए रखा है।

वहीं काजी तौकीर शुरुआत से ही दर्शकों के पसंदीदा खिलाड़ियों में शामिल रहे हैं। डिजीटल प्लेटफॉर्म पर भी शो की लोकप्रियता का असर देखने को मिल रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जियोहॉटस्टार (JioHotstar) पर प्रीमियर के 60 दिनों से भी कम समय में बिग बॉस 20 ने 100 करोड़ यानी 1 बिलियन वॉच आवर्स का आंकड़ा पार कर लिया।

दर्शकों की इसी बढ़ती दिलचस्पी को देखते हुए मेकर्स शो को अतिरिक्त समय देने पर विचार कर रहे हैं ताकि मनोरंजन और गेम के रोमांच को कुछ और सप्ताह तक जारी रखा जा सके। शो के फिनाले की तारीख भले ही अभी आधिकारिक तौर पर तय नहीं हुई है लेकिन विजेता को मिलने वाले पुरस्कार को लेकर चर्चा जारी है।

इस सीजन के बिग बॉस विजेता को 50 लाख रुपये की प्राइज मनी और शानदार ट्रॉफी मिलने की बात कही जा रही है। जैसे-जैसे प्रतियोगिता आगे बढ़ रही है, कंटेस्टेंट्स के बीच मुकाबला और कड़ा होता जा रहा है। अब घर में मौजूद टॉप-10 खिलाड़ियों के लिए हर टास्क, हर वोट और हर फैसला बेहद अहम होगा क्योंकि फिनाले की दौड़ में छोटी सी गलती भी भारी पड़ सकती है।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

स्पेशल • अखिल भारतीय

बिहार के 899 राजस्व न्यायालयों में होगी वर्चुअल सुनवाई, लोगों को कोर्ट जाने से मिलेगी राहत: सम्राट चौधरी

स्पेशल • अखिल भारतीय

बिहार विधान परिषद के नवनिर्वाचित सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

स्पेशल • अखिल भारतीय

'तेरी पोल खोल दूंगा', ईशा सिंह के ब्रेकअप की खबरों के बीच रजत दलाल ने अविनाश मिश्रा को दी धमकी, क्या है मामला?

स्पेशल • अखिल भारतीय

खैनी के चक्कर में बहरीन की जेल में 18 दिन का टॉर्चर! 18 लाख जुर्माना भरकर लौटे आजमगढ़ के सौरभ की आपबीती

स्पेशल • अखिल भारतीय

PM Modi ने की Balen Shah की मेजबानी, India-Nepal के बीच 8 MoU, अंतरिक्ष-सुरक्षा से लेकर क्या-क्या तय हुआ?

स्पेशल • अखिल भारतीय

'Bahubali की तरह बर्ताव करना बंद करें', Supreme Court ने बिहार के जज को लगाई फटकार-SP को ₹1 जुर्माने की सजा

स्पेशल • Patna

Bihar News: गुरु नानक देव जी के 558वें प्रकाश पर्व पर पटना साहिब में उमड़े श्रद्धालु, सरकारी इंतजामों की स्थानीय लोगों ने की सराहना

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल