पटना, 23 नवंबर 2026: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज बिहार विधान परिषद के स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों से नवनिर्वाचित सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। बिहार विधान परिषद के कार्यकारी सभापति प्रोफेसर रामवचन राय ने परिषद के उप भवन स्थित सभागार में सभी आठ नवनिर्वाचित विधान पार्षदों को शपथ दिलाई।
शपथ लेने वाले सदस्यों में डॉ. संजीव कुमार, सुरेश प्रसाद राय, नरेंद्र प्रसाद सिंह, डॉ. राहुल राज, नीरज कुमार, अनिल कुमार झा, बंशीधर बृजबासी और डॉ.
एनके यादव शामिल रहे। शपथ ग्रहण के बाद सभी नवनिर्वाचित विधान पार्षदों ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ सामूहिक तस्वीर खिंचवाई। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव, ग्रामीण विकास सह सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री श्रवण कुमार, कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा, सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव, राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ.
दिलीप कुमार जायसवाल और भवन निर्माण मंत्री लेशी सिंह मौजूद रहीं। इसके अलावा बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय सरावगी, आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल सहित मंत्रीगण, विधायक, विधान पार्षद, जनप्रतिनिधि और गणमान्य व्यक्ति भी समारोह में शामिल हुए।
।
पाठक प्रतिक्रियाएं