सोमवार, 30 नवंबर 2026 04:16 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 12°C
राजनीति अखिल भारतीय 11,401 व्यूज

असम की नगांव सीट से लोकसभा सदस्य के रूप में देवाशीष शर्मा ने ली शपथ

DARSH NEWS डेस्क • 30 Nov 2026, 03:07 AM IST
असम की नगांव सीट से लोकसभा सदस्य के रूप में देवाशीष शर्मा ने ली शपथ

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने असम की नगांव संसदीय सीट से नवनिर्वाचित देवाशीष शर्मा को पद की शपथ दिलाई। यह उपचुनाव कांग्रेस सांसद प्रद्युत बारदोलोई के इस्तीफे के बाद हुआ था। देवाशीष शर्मा ने नगांव लोकसभा सीट से शपथ ली।

उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार के रूप में जीत हासिल की। पूर्व सांसद प्रद्युत बारदोलोई के इस्तीफे से सीट खाली हुई। डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने रविवार को असम की नगांव संसदीय सीट से हाल ही में हुए उपचुनाव में निर्वाचित देवाशीष शर्मा को पद की शपथ दिलाई। लोकसभा सचिवालय ने बताया कि शर्मा ने रविवार शाम संसद भवन में लोकसभा अध्यक्ष के कक्ष में पद की शपथ ली। यह उप चुनाव छह अक्टूबर को कांग्रेस सांसद प्रद्युत बारदोलोई के इस्तीफे के बाद कराया गया था।

बारदोलोई 2019 से नगांव संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। लोकसभा की सोमवार की कार्यसूची , विशेष सत्र के पहले दिन सदन में शर्मा को शपथ लेनी थी। बारदोलोई ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया था।

इसके बाद उन्होंने असम विधानसभा चुनाव में दिसपुर सीट से चुनाव लड़ा। भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के पूर्व अधिकारी शर्मा नगांव के उपायुक्त के रूप में भी सेवाएं दे चुके हैं। उन्होंने उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार के रूप में जीत हासिल की।

(समाचार एजेंसी के इनपुट के साथ) देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

राजनीति • अखिल भारतीय

'वोट चोरी के बाद सीट चोरी में जुटी भाजपा', वाम दलों ने परिसीमन आयोग से सीईसी ज्ञानेश को दूर रखने की मांग

राजनीति • अखिल भारतीय

सुप्रीम कोर्ट के मौजूदा या पूर्व जज होंगे परिसीमन आयोग के अध्यक्ष, हेरफेर की गुंजाइश नहीं

राजनीति • अखिल भारतीय

परिसीमन बिल रोकने के लिए INDI गठबंधन ने झोंकी ताकत, पहली बार मैदान में उतरीं सोनिया गांधी

राजनीति • अखिल भारतीय

आज लोकसभा में पेश होगा परिसीमन बिल, एससी-एसटी सीटों में भी 50 प्रतिशत बढ़ोतरी की तैयारी

राजनीति • अखिल भारतीय

'पिक्चर अभी बाकी है', परिसीमन बिल रोकने के लिए क्या INDI गठबंधन के पास तैयार है प्लान बी?

राजनीति • अखिल भारतीय

1962 में जम्मू-कश्मीर बांटने को तैयार थे नेहरू? निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, साझा किए ऐतिहासिक दस्तावेज

राजनीति • अखिल भारतीय

थाली से दूर होती दाल: 19 प्रतिशत महंगी हुई अरहर, जानिए आपके शहर में क्या है ताजा भाव?

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल