Amrapali Dubey: भोजपुरी सिनेमा की फेमस एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे इन दिनों रिएलिटी शो 'बिग बॉस 20' में अपने अंदाज और बेबाक बातचीत को लेकर चर्चा में हैं। शो के घर में रहते हुए एक्ट्रेस ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी एक ऐसी इच्छा जाहिर की है, जिसने सबका ध्यान खींच लिया।
आम्रपाली दुबे ने साफ कहा कि जिंदगी के इस पड़ाव पर उनकी सबसे बड़ी ख्वाहिश मां बनना है। उनके मुताबिक दूसरों की देखभाल करना उनके स्वभाव का हिस्सा है और अब वह अपनी जिंदगी में एक बच्चे की परवरिश करना चाहती हैं। लव गिल से बातचीत में आम्रपाली दुबे ने खोला दिल 'बिग बॉस 20' के घर में आम्रपाली दुबे की अपने साथी कंटेस्टेंट्स के साथ अच्छी बातचीत देखने को मिलती है।
हाल ही में लव गिल के साथ बातचीत के दौरान उन्होंने अपने केयरिंग नेचर और मां बनने की इच्छा के बारे में खुलकर बात की। बिना शादी के मां बनना चाहती हैं आम्रपाली दुबे आम्रपाली दुबे ने बताया कि घर में वह जिस तरह दूसरे सदस्यों का ख्याल रखती हैं, उसे कुछ लोग उनके गेम का हिस्सा समझ सकते हैं लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है।
एक्ट्रेस के मुताबिक दूसरों की परवाह करना उनकी असली पर्सनैलिटी है। उन्होंने कहा कि इस समय उनकी जिंदगी में मां बनना सबसे बड़ी प्राथमिकता बन गया है और इसके अलावा उन्हें कुछ और नहीं सूझता। बातचीत के दौरान आम्रपाली ने ये भी बताया कि वह घर के कई सदस्यों के प्रति काफी सुरक्षात्मक महसूस करती हैं।
उन्होंने लव गिल के साथ-साथ स्काउट ओपी और यंग डीएससी का जिक्र करते हुए कहा कि वह इन सभी का ख्याल उसी तरह रखती हैं, जैसे एक मां अपने बच्चों की चिंता करती है। एक्ट्रेस ने कहा कि वह किसी के प्रति परवाह दिखाने का नाटक नहीं कर सकतीं। उनके साथ जो भी रहता है, वह उसकी देखभाल करने लगती हैं।
आम्रपाली दुबे के मुताबिक ये आदत अब उनके व्यक्तित्व का हिस्सा बन चुकी है। उन्होंने ये भी माना कि उम्र के इस पड़ाव पर उनकी मां बनने की इच्छा और ज्यादा मजबूत हो गई है। आम्रपाली दुबे पहले भी मां बनने की अपनी ख्वाहिश के बारे में बात कर चुकी हैं।
इससे पहले 'भोजपुरी बवाल' नाम के शो में उन्होंने अपने परिवार के सामने इस इच्छा को जाहिर किया था। उस दौरान एक्ट्रेस ने कहा था कि उनकी पहली प्राथमिकता शादी करना नहीं बल्कि मां बनना है। आम्रपाली दुबे ने ये भी बताया था कि वह बिना शादी किए मां बनने या बेटी गोद लेने के ऑप्शन के बारे में सोच रही हैं।
उनके इस विचार को सुनकर शुरुआत में परिवार के लोग हैरान रह गए थे। करीबी लोगों को उनके इस फैसले को लेकर चिंता भी थी लेकिन बाद में परिवार ने उनकी इच्छा और सोच का समर्थन किया। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं