US Midterm Election Result 2026: संयुक्त राज्य अमेरिका से इस वक्त की सबसे बड़ी राजनीतिक खबर सामने आ रही है। दुनिया के सबसे ताकतवर देश में मध्यावधि चुनावों के शुरुआती रुझान और नतीजे आने शुरू हो गए हैं। शुरुआती संकेत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और उनकी पार्टी रिपब्लिकन के लिए चिंता बढ़ाने वाले हैं।
शुरुआती ट्रेंड्स में पारंपरिक रूप से सुरक्षित माने जाने वाले कई रिपब्लिकन इलाकों में डेमोक्रेटिक पार्टी ने जोरदार सेंध लगाई है, जिससे अमेरिकी राजनीति में बड़े उलटफेर की सुगबुगाहट तेज हो गई है। खास तौर पर टेक्सास और नॉर्थ कैरोलिना जैसे राज्यों से आ रहे रुझान ट्रंप और रिपब्लिकन रणनीतिकारों की नींद उड़ाने के लिए काफी हैं।
डेमोक्रेट उम्मीदवार रॉय कूपर रिपब्लिकन के मजबूत किले नॉर्थ कैरोलिना की सीनेट सीट पर ट्रंप को झटका देते हुए बढत बना ली है। डेमोक्रेट उम्मीदवार को करीब 59 फिसदी वोट मिले हैं जबकि रिपब्लिकन शैनन ब्रे को 40 फिसदी से कुछ कम। साउथ कैरोलिना में भी डेमोक्रेट आगे बढ रहे हैं।
इसके साथ ही यूएस के सियासी लॉबी और अंतरराष्ट्रीय जियोपॉलिटिकल फोरम पर यह चर्चा शुरु हो गई है कि यदि ये शुरुआती रुझान अंतिम परिणामों में बदलते हैं, तो यह यूएस कांग्रेस के संतुलन को पूरी तरह बदल सकता है। ये भी पढें: अमेरिका को मिली पहली अश्वेत महिला गवर्नर, कौन हैं कीशा लांस बॉटम्स?
24 साल बाद जॉर्जिया में डेमोक्रेट्स की जीत समाचार लिखे जाने तक डेमोक्रेट सीनेट में 46 सीटों पर बढत के साथ बहुमत के आंकड़े 51 से केवल 5 अंक पीछे है जबकि रिपब्ल्किन की बढत केवल 36 सीटों पर ही चल रही है। इसी तरह, 218 के बहुमत वाले यूएस हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में भी डेमोक्रेट शुरुआती रुझानों में 121 सीटों के साथ भारी बढत बनाते हुए दिख रहे हैं, जबकि रिपब्लिकन पार्टी महज 68 सीटों पर ही लीड कर रही है।
इस चुनाव में सबसे ज्यादा चर्चा टेक्सस सीनेट की सीट पर हो रही है, जहां डेमोक्रेटिक उम्मीदवार जेम्स तालाारिको (James Talarico) और रिपब्लिकन उम्मीदवार केन पैक्सटन (Ken Paxton) के बीच कांटे की टक्कर है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, तालाारिको ने बढ़त बना रखी है। टेक्सास गवर्नर के दौर में भी डेमोक्रेट जीना हिंजोसा (Gina Hinojosa) ने दोहरे अंकों की बढत बना ली है।
खास बात यह है कि टेक्सास अमेरिका का दूसरा सबसे ज्यादा आबादी वाला राज्य है, जहां पिछले तीन दशकों से अधिक समय से रिपब्लिकन पार्टी का एकछत्र राज रहा है। ऐसे राज्य में डेमोक्रेट्स का मजबूत प्रदर्शन राजनीतिक भूचाल से कम नहीं माना जा रहा है। जानकारों का मानना है कि रिपब्लिकन प्राइमरी में मौजूदा सीनेटर जॉन कॉर्निन की हार और केन पैक्सटन के उम्मीदवार बनने के बाद पार्टी के भीतर उपजे आंतरिक विरोध का फायदा डेमोक्रेट्स को मिल रहा है।
टेक्सास के अलावा साउथ कैरोलिना का सीनेट मुकाबला भी डेमोक्रेट्स के पक्ष में झुकता दिखाई दे रहा है। साउथ कैरोलिना को पारंपरिक रूप से रिपब्लिकन का गढ़ माना जाता है, जहां डेमोक्रेटिक पार्टी की जीत की कल्पना करना भी मुश्किल हुआ करता था। मौजूदा चुनाव में यहाँ से रिपब्लिकन के सीनेटर डैनियल ग्राहम (Darline Graham) और डेमोक्रेट एनी एंड्र्युस (Annie Andrews) के बीच कांटे की टक्कर बताई जा रही है।
समाचार लिखे जाने तक दोनों प्रमुख उम्मीदवार ने करीब 48-48 फिसदी वोटों पर कब्ज़ा किया हुआ था। इस पारंपरिक रिपब्लिकन सीट पर डेमोक्रेट्स की मामूली बढ़त ने ट्रंप खेमे में भारी निराशा पैदा कर दी है। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं