बुधवार, 04 नवंबर 2026 11:17 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 24°C
स्पेशल अखिल भारतीय 19,559 व्यूज

Kanika Kapoor Divorce: शादी के 4 साल बाद पति गौतम से अलग हुईं सिंगर कनिका कपूर, बताई रिश्ता टूटने की असल वजह

DARSH NEWS डेस्क • 04 Nov 2026, 10:31 AM IST
Kanika Kapoor Divorce: शादी के 4 साल बाद पति गौतम से अलग हुईं सिंगर कनिका कपूर, बताई रिश्ता टूटने की असल वजह

Kanika Kapoor Divorce: बॉलीवुड की मशहूर सिंगर कनिका कपूर की निजी जिंदगी से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। अपनी आवाज से लाखों दिलों पर राज करने वाली कनिका कपूर ने अपने पति और बिजनेसमैन गौतम हथिरमानी से अलग होने का फैसला कर लिया है। दोनों ने साल 2022 में लंदन में धूमधाम से शादी रचाई थी।

शादी के करीब 4 साल बाद उनके रिश्ते का अंत हो गया है। कनिका ने खुद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर इस फैसले की जानकारी दी है। साथ ही उन्होंने लोगों से इस मुश्किल वक्त में अपनी निजता का ख्याल रखने की अपील भी की है।

सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कनिका कपूर ने दी अलग होने की जानकारी कनिका कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक बयान शेयर करते हुए पति गौतम हथिरमानी से अलग होने की पुष्टि की है। सिंगर ने अपनी पोस्ट में लिखा कि काफी सोच-विचार करने के बाद दोनों ने अपनी राहें अलग करने का फैसला किया है।

उन्होंने साथ बिताए समय के लिए गौतम का शुक्रिया अदा किया और उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दीं। 'मैंने और मेरे पति ने अलग होने का फैसला किया है' कनिका कपूर ने अपने बयान में कहा- काफी सोचने और समझने के बाद मैंने और मेरे पति ने अलग होने का फैसला किया है। हमने साथ में जो समय बिताया, उसके लिए मैं आभारी हूं और उनके आने वाले जीवन के लिए शुभकामनाएं देती हूं।

मैं सभी से अपील करती हूं कि इस मुश्किल समय में हमारी निजता का सम्मान करें और हमारे प्रति नरमी बरतें। कनिका कपूर और गौतम हथिरमानी के अलग होने की खबरें पिछले काफी समय से चर्चा में थीं। हालांकि अब सिंगर कनिका कपूर ने खुद इस रिश्ते के खत्म होने की पुष्टि कर दी है।

इससे पहले इंडिया टुडे को दिए एक इंटरव्यू में कनिका ने अपनी शादी टूटने की वजह को लेकर खुलकर बात की थी। कनिका कपूर ने साफ किया था कि उनके और गौतम के रिश्ते में किसी तीसरे व्यक्ति की एंट्री नहीं हुई है। कनिका कपूर के मुताबिक उनकी जिंदगी में कोई दूसरा शख्स नहीं है और जहां तक उन्हें जानकारी है, गौतम की जिंदगी में भी कोई और नहीं है।

उन्होंने उन अटकलों को भी खारिज किया था, जिनमें कहा जा रहा था कि लागोस में रहने की अनिच्छा की वजह से उनकी शादी टूटी। दरअसल गौतम हथिरमानी अपने बिजनेस के सिलसिले में नाइजीरिया के शहर लागोस में रहते हैं। ऐसी खबरें थीं कि कनिका कपूर उनके साथ वहां नहीं रहना चाहती थीं।

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए सिंगर ने कहा था कि किसी रिश्ते के टूटने के लिए सिर्फ महिला को जिम्मेदार ठहराना गलत है। कनिका कपूर ने ये भी बताया था कि दूसरी बार तलाक जैसी स्थिति से गुजरना उनके लिए भावनात्मक रूप से काफी मुश्किल है। उनके मुताबिक शादी में क्या हुआ और किन परिस्थितियों में दो लोगों ने अलग होने का फैसला किया, इसकी असली वजह सिर्फ वही दोनों जानते हैं।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

स्पेशल • अखिल भारतीय

Midterm Election: ट्रंप की हार के पीछे 5 बड़ी वजह, महंगाई से ईरान जंग तक, पिछड़ने पर बोले-'मैं होता तो जीतता'

स्पेशल • अखिल भारतीय

'मुझे शादी से पहले ही बच्चा चाहिए', बिन ब्याह के मां बनना चाहती हैं आम्रपाली दुबे, किसके सामने कही दिल की बात

स्पेशल • अखिल भारतीय

US Midterm Election Result 2026: टेक्सस से कैरोलिना तक डेमोक्रेट्स की सुनामी, अर्लि ट्रेंड्स में ट्रंप को झटका

स्पेशल • अखिल भारतीय

अमेरिका को मिली पहली अश्वेत महिला गवर्नर, कौन हैं कीशा लांस बॉटम्स? 24 साल बाद जॉर्जिया में डेमोक्रेट्स की जीत

स्पेशल • अखिल भारतीय

US Midterm Election: दोनों सदनों में रिपब्लिकन पीछे, क्या ट्रंप से नाराज हैं वोटर्स? बहुमत बचाने की चुनौती

स्पेशल • Gurugram

Delhi AQI: दिल्ली की हवा 96 घंटे में कैसे हुई जहरीली? 124 से 460 के पार पहुंचा AQI, अब 50% वर्क फ्रॉम होम लागू

स्पेशल • अखिल भारतीय

'ईरान पर अभी हमले का कोई प्लान नहीं, लेकिन सेना तैयार', मिडटर्म का डर या नई चाल? क्या करेंगे ट्रंप?

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल