सोमवार, 23 नवंबर 2026 06:13 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 18°C
स्पेशल अखिल भारतीय 9,269 व्यूज

'कोई। मिल गया' के 'छोटे बिट्टू सरदार' अनुज पंडित शर्मा ने की शादी, कौन है पत्नी प्रभजोत चावला?

DARSH NEWS डेस्क • 23 Nov 2026, 05:12 PM IST
'कोई। मिल गया' के 'छोटे बिट्टू सरदार' अनुज पंडित शर्मा ने की शादी, कौन है पत्नी प्रभजोत चावला?

Anuj Pandit Sharma Wedding: ऋतिक रोशन की सुपरहिट फिल्म 'कोई। मिल गया' में नजर आए छोटे से बिट्टू सरदार को शायद ही कोई भूल पाया होगा। फिल्म में अपनी मासूमियत और मजेदार अंदाज से दर्शकों का दिल जीतने वाले बिट्टू अब बड़े हो चुके हैं और अपनी जिंदगी की नई शुरुआत कर ली है।

फिल्म में बिट्टू सरदार का किरदार निभाने वाले एक्टर अनुज पंडित शर्मा शादी के बंधन में बंध गए हैं। अनुज पंडित शर्मा ने की शादी अनुज पंडित शर्मा ने अपनी लॉन्ग टाइम पार्टनर प्रभजोत चावला के साथ निजी समारोह में शादी की। इस खास मौके पर दोनों ने परिवार और करीबी लोगों की मौजूदगी में एक-दूसरे का हाथ थामकर जीवनभर साथ निभाने का वादा किया।

एक्टर ने सोशल मीडिया पर शादी की खूबसूरत तस्वीरें शेयर कर फैंस के साथ ये खुशखबरी शेयर की है। हिंदू और सिख परंपराओं हुई शादी -अनुज पंडित शर्मा और प्रभजोत चावला की शादी दोनों परिवारों की परंपराओं को ध्यान में रखते हुए संपन्न हुई। कपल ने हिंदू और सिख रीति-रिवाजों के साथ विवाह किया।

शादी के दौरान हिंदू परंपरा के मुताबिक पवित्र अग्नि के सामने फेरे लिए गए, जिसके बाद गुरुद्वारे में विवाह से जुड़ी औपचारिकताएं पूरी की गईं और दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए गए। इस खास दिन अनुज क्रीम रंग की खूबसूरत एम्ब्रॉयडरी वाली शेरवानी में नजर आए जबकि प्रभजोत ने लाल रंग का लहंगा पहनकर अपने ब्राइडल लुक से सबका ध्यान खींचा।

दोनों की तस्वीरों में शादी की खुशी और खास पल साफ झलक रहे हैं। अनुज पंडित शर्मा की पत्नी प्रभजोत चावला प्रोफेशनल तौर पर हेल्थ और फिटनेस इंडस्ट्री से जुड़ी हुई हैं। उनके सोशल मीडिया प्रोफाइल के मुताबिक वह एक हेल्थ और वेलनेस प्लेटफॉर्म की संस्थापक हैं।

हालांकि प्रभजोत लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं लेकिन शादी की तस्वीरों के सामने आने के बाद वह चर्चा में आ गई हैं। अनुज पंडित शर्मा को बॉलीवुड में पहचान साल 2003 में रिलीज हुई ऋतिक रोशन और प्रीति जिंटा की फिल्म 'कोई। मिल गया' से मिली थी।

फिल्म में उन्होंने रोहित के दोस्तों में शामिल बिट्टू सरदार का किरदार निभाया था। उस दौर में बच्चों के बीच बिट्टू का किरदार काफी लोकप्रिय हुआ था। राकेश रोशन के निर्देशन में बनी 'कोई।

मिल गया' हिंदी सिनेमा की चर्चित साइंस-फिक्शन फिल्मों में गिनी जाती है। फिल्म की कहानी और एलियन जादू के किरदार ने दर्शकों के बीच खास जगह बनाई थी। यही वजह है कि फिल्म से जुड़े बाल कलाकार भी लोगों की यादों में बने हुए हैं।

'कोई। मिल गया' के बाद अनुज पंडित शर्मा ने मनोरंजन जगत में अपना सफर जारी रखा। वह कई फिल्मों और टेलीविजन प्रोजेक्ट्स का हिस्सा रहे हैं।

उनके फिल्मी करियर में 'डरना मना है', 'से सलाम इंडिया' और 'टोटल सियापा' जैसी फिल्में शामिल हैं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

स्पेशल • अखिल भारतीय

'गरीबों के जले पर नमक छिड़क रहे हैं', अनंत सिंह की बेटी की शादी से क्यों दुखी हैं ये समाजवादी नेता?

स्पेशल • अखिल भारतीय

एशियाई लीडरशिप में शी के बाद PM मोदी दूसरे नंबर पर, भारत-चीन के बीच ताकत का अंतर 8 साल में कितना कम हुआ?

स्पेशल • अखिल भारतीय

बिहार के 899 राजस्व न्यायालयों में होगी वर्चुअल सुनवाई, लोगों को कोर्ट जाने से मिलेगी राहत: सम्राट चौधरी

स्पेशल • अखिल भारतीय

बिहार विधान परिषद के नवनिर्वाचित सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

स्पेशल • अखिल भारतीय

Bigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा बिग बॉस 20 का ग्रैंड फिनाले? सलमान खान के शो का जनवरी 2027 तक हुआ एक्सटेंशन

स्पेशल • अखिल भारतीय

'तेरी पोल खोल दूंगा', ईशा सिंह के ब्रेकअप की खबरों के बीच रजत दलाल ने अविनाश मिश्रा को दी धमकी, क्या है मामला?

स्पेशल • अखिल भारतीय

खैनी के चक्कर में बहरीन की जेल में 18 दिन का टॉर्चर! 18 लाख जुर्माना भरकर लौटे आजमगढ़ के सौरभ की आपबीती

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल