सोमवार, 23 नवंबर 2026 06:13 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 18°C
स्पेशल अखिल भारतीय 10,436 व्यूज

एशियाई लीडरशिप में शी के बाद PM मोदी दूसरे नंबर पर, भारत-चीन के बीच ताकत का अंतर 8 साल में कितना कम हुआ?

DARSH NEWS डेस्क • 23 Nov 2026, 05:36 PM IST
एशियाई लीडरशिप में शी के बाद PM मोदी दूसरे नंबर पर, भारत-चीन के बीच ताकत का अंतर 8 साल में कितना कम हुआ?

Lowy Asia Power Index 2026: भारत और चीन के बीच एशिया में ताकत का अंतर कम हुआ है। ऑस्ट्रेलिया के थिंक टैंक लोवी इंस्टीट्यूट की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, 2018 में एशिया पावर इंडेक्स शुरू होने के बाद दोनों देशों के ओवरऑल पावर स्कोर का अंतर 2026 में सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया।

हालांकि, चीन अब भी भारत से काफी आगे है। रिपोर्ट के मुताबिक, भारत का कुल पावर स्कोर 0. 5 अंक बढ़कर 40.

5 हो गया। भारत ने एशिया की तीसरी सबसे ताकतवर शक्ति का स्थान बरकरार रखा है। उससे आगे अमेरिका और चीन हैं।

इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को क्षेत्रीय नेतृत्व के मामले में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बाद दूसरा सबसे प्रभावी नेता माना गया है। इस श्रेणी में मोदी की रैंकिंग तीन पायदान बेहतर हुई है। लोवी इंस्टीट्यूट ने 22 नवंबर को 2026 का एशिया पावर इंडेक्स जारी किया।

इसकी रिपोर्ट India Gains Influence में कहा गया है कि आर्थिक मोर्चे पर चुनौतियों और घरेलू दबावों के बावजूद भारत का एशिया में प्रभाव बढ़ा है। हालांकि, रिपोर्ट ने भारत की आर्थिक क्षमता में गिरावट और खाड़ी क्षेत्र के संघर्ष के दौरान उसके सीमित कूटनीतिक रुख को लेकर भी सवाल उठाए हैं।

लोवी इंस्टीट्यूट के 2026 इंडेक्स में भारत और चीन के स्कोर का अंतर 33. 1 अंक है। 8 साल पहले इंडेक्स शुरू होने के बाद से यह अंतर सबसे कम बताया गया है।

इन आंकड़ों से पता चलता है कि भारत की स्थिति में सुधार हुआ है, लेकिन चीन से बराबरी अभी दूर है। रिपोर्ट , चीन की कुल ताकत भारत से करीब 80% अधिक है। इसलिए अंतर कम होने का मतलब यह नहीं है कि दोनों देश अब बराबरी पर आ गए हैं।

रिपोर्ट में भारत को एशिया की एक प्रमुख शक्ति के रूप में अपनी स्थिति मजबूत करते हुए दिखाया गया है। भारत की आर्थिक संभावनाओं, रक्षा सहयोग और सांस्कृतिक प्रभाव में सुधार ने इस स्थिति को सहारा दिया है। रिपोर्ट का एक अहम निष्कर्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के क्षेत्रीय नेतृत्व से जुड़ा है।

विशेषज्ञों के आकलन में सुधार के बाद मोदी इस श्रेणी में तीन स्थान ऊपर आए और अब शी जिनपिंग के बाद दूसरे सबसे प्रभावी क्षेत्रीय नेता माने गए हैं। लोवी इंस्टीट्यूट के विश्लेषक जैक सातो ने ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ABC News कि क्षेत्रीय नेतृत्व के आकलन में स्थिरता और निरंतरता अहम कारक रहे।

उनके मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी और विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने अपनी भूमिकाओं में खुद को स्थापित किया है। हालांकि, रिपोर्ट में मोदी की वैश्विक नेतृत्व क्षमता और रणनीतिक महत्वाकांक्षा को लेकर धारणा कमजोर होने की बात भी कही गई है।

इसके लिए खाड़ी क्षेत्र के संघर्ष के दौरान भारत की सीमित कूटनीतिक सक्रियता को एक वजह बताया गया। रिपोर्ट ने खास तौर पर उस घटना का जिक्र किया, जिसमें एक अमेरिकी पनडुब्बी ने ईरानी नौसेना के एक जहाज को डुबो दिया था। यह जहाज भारत में आयोजित एक सैन्य अभ्यास से लौट रहा था।

इस घटना पर भारत की प्रतिक्रिया को रिपोर्ट ने अपेक्षाकृत सीमित बताया। यहां ध्यान देना जरूरी है कि मोदी की दूसरी रैंकिंग क्षेत्रीय नेतृत्व के विशेषज्ञ आकलन से जुड़ी है, न कि एशिया के सबसे ताकतवर देशों की सूची से। देशों की कुल ताकत के मामले में भारत तीसरे स्थान पर है।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

स्पेशल • अखिल भारतीय

'गरीबों के जले पर नमक छिड़क रहे हैं', अनंत सिंह की बेटी की शादी से क्यों दुखी हैं ये समाजवादी नेता?

स्पेशल • अखिल भारतीय

'कोई। मिल गया' के 'छोटे बिट्टू सरदार' अनुज पंडित शर्मा ने की शादी, कौन है पत्नी प्रभजोत चावला?

स्पेशल • अखिल भारतीय

बिहार के 899 राजस्व न्यायालयों में होगी वर्चुअल सुनवाई, लोगों को कोर्ट जाने से मिलेगी राहत: सम्राट चौधरी

स्पेशल • अखिल भारतीय

बिहार विधान परिषद के नवनिर्वाचित सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

स्पेशल • अखिल भारतीय

Bigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा बिग बॉस 20 का ग्रैंड फिनाले? सलमान खान के शो का जनवरी 2027 तक हुआ एक्सटेंशन

स्पेशल • अखिल भारतीय

'तेरी पोल खोल दूंगा', ईशा सिंह के ब्रेकअप की खबरों के बीच रजत दलाल ने अविनाश मिश्रा को दी धमकी, क्या है मामला?

स्पेशल • अखिल भारतीय

खैनी के चक्कर में बहरीन की जेल में 18 दिन का टॉर्चर! 18 लाख जुर्माना भरकर लौटे आजमगढ़ के सौरभ की आपबीती

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल