गुरुवार, 26 नवंबर 2026 04:10 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 19°C
मनोरंजन अखिल भारतीय 7,593 व्यूज

शाह रुख खान ने इंफ्लूएंसर को भेजा मानहानि का नोटिस, अनंत अंबानी के साथ शेयर की गई रील को लेकर मचा बवाल

DARSH NEWS डेस्क • 26 Nov 2026, 12:16 PM IST
शाह रुख खान ने इंफ्लूएंसर को भेजा मानहानि का नोटिस, अनंत अंबानी के साथ शेयर की गई रील को लेकर मचा बवाल

अभिनेता शाह रुख खान ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सुविज्ञ शर्मा को एक इंस्टाग्राम रील के लिए कानूनी नोटिस भेजा है। शाह रुख खान और अनंंत अंबानी का वीडियो वायरल SRK ने इन्फ्लुएंसर सुविज्ञ शर्मा को कानूनी नोटिस भेजा अनंत अंबानी और सदगुरु के साथ नजर आए किंग खान नोटिस में मानहानि और छवि खराब करने का आरोप एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।

अभिनेता शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सुविज्ञ शर्मा को एक लीगल नोटिस भेजा है। यह नोटिस इंस्टाग्राम की एक रील को लेकर है, जिसमें अभिनेता और अनंत अंबानी के बीच हुई बातचीत के बारे में कथित तौर पर भ्रामक और मानहानिकारक दावे किए गए थे। बताया गया है कि यह बातचीत हाल ही में मुंबई में हुए एक कार्यक्रम के दौरान आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु की मौजूदगी में हुई थी।

हालांकि, शाह रुख खान या उनके प्रतिनिधियों की ओर से नोटिस भेजे जाने की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। यह विवाद तब शुरू हुआ जब सुविज्ञ शर्मा द्वारा पोस्ट की गई एक वायरल रील में अनंत को सद्गुरु के साथ बातचीत करते हुए दिखाया गया, और साथ ही एक दूसरी क्लिप में शाह रुख और अंबानी के बीच बातचीत दिखाई दी।

इन्फ्लुएंसर ने दावा किया कि इस बातचीत के दौरान शाह रुख से चुप रहने के लिए कहा गया था, जिससे सोशल मीडिया पर चर्चाएं और अटकलें शुरू हो गईं। A post shared by Suvigya Sharma (@ram. bhakt.

suvi) सुविज्ञ ने कानूनी नोटिस को भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। शाह रुख की कानूनी टीम ने कथित तौर पर इस कंटेंट को शरारतपूर्ण, गुमराह करने वाला और मानहानिकारक बताया है। सुविज्ञ जो खुद को एक वकील बताते हैं उन्होंने इस नोटिस पर भी एक वीडियो बनाया और इसे ऑनलाइन शेयर किया।

नोटिस , वायरल वीडियो के साथ दिए गए कैप्शन को कथित तौर पर इस तरह से तैयार किया गया था कि बातचीत के संदर्भ को तोड़-मरोड़ कर पेश किया जा सके और अभिनेता की छवि व प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाया जा सके। इसमें इन दावों को आधारहीन और झूठा बताया गया है, और कहा गया है कि बिना ठोस सबूतों के ऐसे आरोप फैलाने से शाह रुख की सार्वजनिक छवि को नुकसान पहुंच सकता है।

A post shared by Suvigya Sharma (@ram. bhakt. suvi)।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

मनोरंजन • अखिल भारतीय

मुसलमान एक्टर ने की हाफिज सईद की तारीफ, बोला- 'वो बेहद शरीफ', अब मचा बुरी तरह बवाल, जाने पूरा मामला

मनोरंजन • Surat

पति की बाहों में रोमांटिक हुई 44 साल की भोजपुरी हसीना,रिवीलिंग कपड़ों में दिखाया हुस्न का कोना कोना

मनोरंजन • Surat

इस्माइल दरबार को मां की मौत के मामले में 17 साल बाद मिला इंसाफ, कोर्ट ने डॉक्टर को सुनाई सजा

मनोरंजन • अखिल भारतीय

अल्लू अर्जुन की Raaka में हुई 90s के इस दिग्गज बॉलीवुड स्टार की एंट्री, डूबते करियर को मिला साउथ का सहारा!

मनोरंजन • अखिल भारतीय

मेहंदी की रस्म पर बना Karisma का गीत, शादी में गाकर खूब छेड़ती हैं मौसी; Alka Yagnik की आवाज में है चार्टबस्टर

मनोरंजन • Surat

इस्माइल दरबार की मां की मौत के मामले में डॉक्टर को 2 साल की जेल, अस्पताल में हुई थी दर्दनाक मौत

मनोरंजन • अखिल भारतीय

Eetha के लिए Shraddha Kapoor ने लावणी सीखने में की खूब मेहनत, बोलीं- 'मराठी इंडस्ट्री का बहुत बड़ा नुकसान। '

मनोरंजन • अखिल भारतीय

खत्म हुआ Bhediya 2 का इंतजार! वरुण धवन की हॉरर-कॉमेडी के सीक्वल को लेकर मेकर्स ने दी गुड न्यूज

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल