बुधवार, 04 नवंबर 2026 12:14 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 25°C
स्पेशल अखिल भारतीय 6,216 व्यूज

दिवाली से छठ तक अलर्ट मोड में यूपी सरकार, अधिकारियों-पुलिसकर्मियों को नहीं मिलेगी छुट्टी, रद्द किए सभी अवकाश

DARSH NEWS डेस्क • 04 Nov 2026, 11:37 AM IST
दिवाली से छठ तक अलर्ट मोड में यूपी सरकार, अधिकारियों-पुलिसकर्मियों को नहीं मिलेगी छुट्टी, रद्द किए सभी अवकाश

Diwali and Chhath Security UP: दिवाली, छठ और देव दीपावली जैसे बड़े त्योहारों को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने साफ कर दिया है कि त्योहारों के दौरान शांति और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

इसके लिए शासन से लेकर तहसील और थाना स्तर तक के अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी गई हैं। मुख्यमंत्री ने पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों को लगातार फील्ड में रहने और संवेदनशील इलाकों पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों और भ्रामक खबरों को लेकर भी सख्ती बरतने को कहा है।

सीएम योगी ने की कानून-व्यवस्था की समीक्षा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार रात वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कानून-व्यवस्था और आगामी त्योहारों की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान माहौल खराब करने या शांति भंग करने की साजिश करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

दीपोत्सव, दीपावली, छठ पूजा और देव दीपावली को देखते हुए शासन, तहसील और थानों तक के सभी अधिकारियों-कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। सोशल मीडिया पर 24 घंटे नजर रखने के निर्देश सीएम योगी ने अधिकारियों से कहा कि सोशल मीडिया पर 24 घंटे निगरानी रखी जाए। अफवाह फैलाने, गलत जानकारी साझा करने या भड़काऊ बयान देकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर तुरंत कानूनी कार्रवाई हो।

प्रमुख मंदिरों और संवेदनशील धार्मिक स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती चौबीसों घंटे सुनिश्चित की जाए। बाजारों और धार्मिक स्थलों पर बढ़ेगी पुलिस गश्त धनतेरस और दीपावली के दौरान मुख्य बाजारों और व्यावसायिक इलाकों में पुलिस की लगातार निगरानी रहेगी। सघन पैदल गश्त के साथ सीसीटीवी कैमरों को सक्रिय रखने के निर्देश दिए गए हैं।

वरिष्ठ अधिकारियों को खुद फील्ड में उतरकर सुरक्षा व्यवस्था देखने और फुट पेट्रोलिंग करने को कहा गया है। मुख्यमंत्री ने सभी जिलों में पुलिस की PRV-112 गाड़ियों को लगातार सक्रिय रखने के निर्देश दिए। प्रतिमा स्थापना से जुड़े कार्यक्रमों के लिए समय पर अनुमति देने को कहा गया है।

हालांकि, ऐसे आयोजनों की आड़ में विवाद खड़ा करने या सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कदम उठाए जाएंगे। समीक्षा बैठक में मुख्य सचिव एसपी गोयल, डीजीपी राजीव कृष्ण समेत शासन के वरिष्ठ अधिकारी और जिलों में तैनात फील्ड अधिकारी शामिल हुए। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

स्पेशल • अखिल भारतीय

Midterm Election: मिडटर्म में ट्रंप की हार! सीनेट में विपक्ष को बहुमत, बोले-'अब राजनीतिक पंडित बनूंगा'

स्पेशल • अखिल भारतीय

Kanika Kapoor Divorce: शादी के 4 साल बाद पति गौतम से अलग हुईं सिंगर कनिका कपूर, बताई रिश्ता टूटने की असल वजह

स्पेशल • अखिल भारतीय

Midterm Election: ट्रंप की हार के पीछे 5 बड़ी वजह, महंगाई से ईरान जंग तक, पिछड़ने पर बोले-'मैं होता तो जीतता'

स्पेशल • अखिल भारतीय

'मुझे शादी से पहले ही बच्चा चाहिए', बिन ब्याह के मां बनना चाहती हैं आम्रपाली दुबे, किसके सामने कही दिल की बात

स्पेशल • अखिल भारतीय

US Midterm Election Result 2026: टेक्सस से कैरोलिना तक डेमोक्रेट्स की सुनामी, अर्लि ट्रेंड्स में ट्रंप को झटका

स्पेशल • अखिल भारतीय

अमेरिका को मिली पहली अश्वेत महिला गवर्नर, कौन हैं कीशा लांस बॉटम्स? 24 साल बाद जॉर्जिया में डेमोक्रेट्स की जीत

स्पेशल • अखिल भारतीय

US Midterm Election: दोनों सदनों में रिपब्लिकन पीछे, क्या ट्रंप से नाराज हैं वोटर्स? बहुमत बचाने की चुनौती

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल