मंगलवार, 17 नवंबर 2026 10:12 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 19°C
स्पेशल अखिल भारतीय 18,418 व्यूज

Amitabh Bachachan ने पोती आराध्या बच्चन के 15वें जन्मदिन पर मांगी कैसी दुआ? खास मैसेज में बिग बी ने क्या लिखा?

DARSH NEWS डेस्क • 17 Nov 2026, 09:49 AM IST
Amitabh Bachachan ने पोती आराध्या बच्चन के 15वें जन्मदिन पर मांगी कैसी दुआ? खास मैसेज में बिग बी ने क्या लिखा?

Aaradhya Bachchan Birthday: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) अपने परिवार के बेहद करीब हैं। अपने बच्चों और पोते-पोतियों के साथ उनका खास लगाव अक्सर देखने को मिलता है। खासकर अपनी पोती आराध्या बच्चन के लिए बिग बी का प्यार किसी से छिपा नहीं है।

16 नवंबर 2026 को आराध्या बच्चन ने अपना 15वां जन्मदिन मनाया। इस खास दिन पर दादा अमिताभ बच्चन ने भी अपनी लाडली को सोशल मीडिया के जरिए बेहद प्यारे अंदाज में बधाई दी। उन्होंने न सिर्फ आराध्या के उज्ज्वल भविष्य और खुशहाल जिंदगी की कामना की बल्कि उन्हें जन्मदिन पर प्यार और आशीर्वाद देने वाले सभी लोगों का आभार भी जताया।

अमिताभ बच्चन ने पोती आराध्या के लिए लिखा खास मैसेज अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग पर आराध्या बच्चन के जन्मदिन के मौके पर एक भावुक मैसेज शेयर किया। इस पोस्ट में उन्होंने अपनी पोती के जीवन में हमेशा खुशियां बने रहने की कामना की। साथ ही उन तमाम लोगों को भी धन्यवाद दिया, जिन्होंने आराध्या के जन्मदिन पर उसे शुभकामनाएं और आशीर्वाद भेजे।

पोती आराध्या को खूब प्यार करते हैं अमिताभ बच्चन -बिग बी ने अपने ब्लॉग में लिखा- घर की पोती का जन्म दिवस सुनहरा और भाग्यशाली रहे, ईश्वर से यही प्रार्थना है और जो प्यार रविवार से मिला, वो हमेशा याद रहेगा। आप सभी की प्रार्थनाओं का अभिनंदन। अमिताभ बच्चन के इस मैसेज से साफ झलकता है कि वह अपनी पोती के लिए कितनी खास भावनाएं रखते हैं।

उनका ये अंदाज फैंस को भी काफी पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर अक्सर बच्चन परिवार के साथ आराध्या बच्चन की तस्वीरें और वीडियोज सामने आते रहते हैं, जिन्हें फैंस का खूब प्यार मिलता है। आराध्या बच्चन के जन्मदिन से पहले दिवाली के मौके पर भी बच्चन परिवार की खूबसूरत झलक देखने को मिली थी।

श्वेता बच्चन की बेटी नव्या नवेली नंदा ने सोशल मीडिया पर परिवार के साथ त्योहार मनाते हुए कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। इन तस्वीरों में नव्या अपनी मां श्वेता बच्चन और मामा अभिषेक बच्चन के साथ दिवाली सेलिब्रेट करती नजर आई थीं। हालांकि इन तस्वीरों में सबसे ज्यादा ध्यान खींची थी नव्या द्वारा शेयर की गई आराध्या और अगस्त्य नंदा की एक प्यारी सी फोटो ने।

इसमें अगस्त्य अपनी छोटी कजिन आराध्या को प्यार से गले लगाते दिखाई दिए थे। भाई-बहन के इस खूबसूरत पल को सोशल मीडिया यूजर्स ने काफी पसंद किया था। तस्वीर ने एक बार फिर बच्चन परिवार के आपसी प्यार और मजबूत रिश्तों की झलक दिखाई थी।

आराध्या बच्चन बॉलीवुड के चर्चित परिवार से ताल्लुक रखती हैं। वह एक्ट्रेस और पूर्व मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय और एक्टर अभिषेक बच्चन की बेटी हैं। वहीं सदी के महानायक अमिताभ बच्चन और दिग्गज एक्ट्रेस व पॉलिटिशियन जया बच्चन उनकी दादा-दादी हैं।

आराध्या के कजिन नव्या नवेली नंदा और अगस्त्य नंदा हैं, जिनके साथ उनकी अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिलती है। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

स्पेशल • अखिल भारतीय

UP Election 2027: कांग्रेस की 181 सीटों की मांग और अखिलेश की रणनीति, सपा-कांग्रेस में सीटशेयरिंग पर मंथन जारी

स्पेशल • अखिल भारतीय

किस बात पर इंदिरा गांधी से सोनिया गांधी की बहस होती थी? 'मां' कहने में भी होती थी झिझक,खोले परिवार के कई राज

स्पेशल • Mathura

UP Election 2027: BJP का 'मथुरा ब्लूप्रिंट', सवर्णों की नाराजगी से 209 उम्मीदवारों की लिस्ट तक

स्पेशल • Dehradun

उत्तराखंड में दो हादसे, 12 की मौत! ऋषिकेश हाईवे पर पुल से नीचे गिरी बस, रुद्रप्रयाग में खाई में समाई बोलेरो

स्पेशल • अखिल भारतीय

अमेरिका में एक और सिस्टम फेल! पहले विमान सेवाएं, अब बैंकिंग नेटवर्क ठप, यूनाइटेड एयरलाइंस पर भी असर

स्पेशल • अखिल भारतीय

MP News: ओरछा के श्रीरामराजा मंदिर का खजाना डबल लॉक में सुरक्षित, ताला तोड़ने की खबरों को जिला प्रशासन ने बताया भ्रामक

स्पेशल • अखिल भारतीय

गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व से पहले करतारपुर साहिब कॉरिडोर खोलने की मांग, AAP ने केंद्र सरकार से की अपील

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल